By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: DHL EXPRESS ने दिवाली पर भारत के अंतर्राष्ट्रीय शिपमेंट के लिए 50% तक की छूट दी, जानें कब तक रहेगा यह ऑफर
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
देश-विदेश

DHL EXPRESS ने दिवाली पर भारत के अंतर्राष्ट्रीय शिपमेंट के लिए 50% तक की छूट दी, जानें कब तक रहेगा यह ऑफर

Lokesh Badoni
Last updated: October 16, 2024 11:34 pm
Lokesh Badoni Published October 16, 2024
Share
SHARE
  • भारत में घरेलू शिपमेंट पर भी 40% तक की छूट लागू होगी।
    ग्राहकों को गोग्रीन प्लस (GoGreen Plus)सेवा का लाभ उठाने का विकल्प दिया जाएगा ताकि त्योहार की खुशियां फैलाते हुए डिलीवरी को पर्यावरण के नजरिए से अधिक संधारणीय बनाया जा सके।
  • यह ऑफर 2 नवंबर 2024 तक मान्य है।

गाजियाबाद:अंतरराष्ट्रीय एक्सप्रेस सेवाओं में वैश्विक अग्रणी, डीएचएल एक्सप्रेस, अंतरराष्ट्रीय और घरेलू आउटबाउंड शिपमेंट पर ग्राहकों को छूट देकर दिवाली के उत्सव में चार चांद लगा रहा है। यह सीमित समय का ऑफर, जो 02 नवंबर, 2024 तक मान्य है,जिससे ग्राहक अंतरराष्ट्रीय शिपमेंट पर 50% तक और घरेलू शिपमेंट पर 40% तक की छूट का आनंद लेते हुए दुनिया भर में अपने प्रियजनों के साथ त्योहारों की शुभकामनाएं और उपहार साझा कर सकते हैं। इन-स्टोर ऑफ़र का लाभ उठाने का विकल्प चुनने वाले ग्राहकों को अपना शिपमेंट बुक करते समय बस ‘DIWALI50’ प्रोमो कोड का उपयोग करना होगा।

भारत के सबसे व्यापक रूप से मनाए जाने वाले त्योहारों में से एक,दिवाली, प्रकाश का त्योहार, परिवारों के लिए मिलने-जुलने और मिठाइयों और उपहारों का आदान-प्रदान करने का अवसर है। डीएचएल एक्सप्रेस इस समय के दौरान एकजुटता के महत्व को पहचानता है। इसका उद्देश्य ग्राहकों को विश्वसनीय और लागत प्रभावी शिपिंग समाधान प्रदान करके मीलों दूर रहने के बावजूद प्रियजनों को एक दूसरे के करीब महसूस कराना है। ग्राहक 3 किग्रा से 25 किग्रा के बीच वजन वाले अंतर्राष्ट्रीय शिपमेंट पर 50% तक की छूट पा सकते हैं; जबकि 2 किग्रा और 10 किग्रा के बीच वजन वाले घरेलू शिपमेंट पर 40% की छूट दी जाती है। यह ऑफर पूरे भारत में 650 से अधिक डीएचएल एक्सप्रेस सर्विस पॉइंट पर उपलब्ध है।

विशेष रूप से, ग्राहक पर्यावरण के अनुकूल शिपिंग विकल्प चुन सकते हैं। डीएचएल गोग्रीन प्लस सेवा के माध्यम से, जो बुक-एंड-क्लेम पद्धति का उपयोग करती है, खरीदार खरीद के समय पर्यावरण के नजरिए सेसंधारणीय विमानन ईंधन की एक विशिष्ट मात्रा को ‘बुक’ करता है और फिर अपने संधारणीयतालक्ष्यों को पाने की दिशा में ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन में कमी का ‘दावा’ करता है। संधारणीय विमानन ईंधन डीएचएल के ग्राहकों के लिए स्कोप 3 ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को कम करता है। यह पहल कंपनी के वैश्विक लॉजिस्टिक नेटवर्क में ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को कम करने के व्यापक लक्ष्य के अनुरूप है।

डीएचएल एक्सप्रेस इंडिया के सेल्स एंड मार्केटिंग के वाइस प्रेसिडेंट संदीप जुनेजा ने कहा, “दिवाली उत्सव मनाने और एक दूसरे से निकटता अनुभव करने कासमय है,और हमें एक ऐसा ऑफर प्रस्तुत करने पर गर्व हो रहा है, जो प्रतिस्पर्धी दरों के माध्यम से गुणवत्ता प्रदान करते हुए हमारे ग्राहकों को उनके प्रियजनों के करीब लाता है। डीएचएल में, हम निर्बाध, विश्वसनीय लॉजिस्टिक्स के महत्व को समझते हैं, खासकर त्योहारी सीज़न के दौरान, जब समय पर और कुशल डिलीवरी का महत्व सबसे अधिक होता है। हम बेहतर लॉजिस्टिक समाधान देने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जो यह सुनिश्चित करते हैं कि ये आपसी संबंध बनाए रखे जाएं। इसके अतिरिक्त, गो-ग्रीन प्लस (GoGreen Plus)जैसी पहलों के माध्यम से संधारणीयता पर हमारा निरंतर ध्यान, ऐसे अभिनव समाधान पेश करने के हमारे समर्पण को उजागर करता है, जो ग्राहकों को गुणवत्ता या दक्षता से समझौता किए बिना अपने कार्बन फुटप्रिंट को कम करने मेंसक्षम बनाते हैं।

डीएचएल के व्यापक वैश्विक नेटवर्क का उपयोग करते हुए, जो 220 से अधिक देशों और क्षेत्रों में फैला हुआ है, ग्राहक आसानी से अपने दिवाली के उपहार भेज सकते हैं। यह ऑफ़र पूरी शिपमेंट दृश्यता सुनिश्चित करता है, जिसमें सक्रिय एसएमएस और ईमेल अपडेट दुनिया भर में सुचारू और परेशानी मुक्त डिलीवरी सुनिश्चित करते हैं। इस ऑफ़र के बारे में पूछताछ करने के लिए, ग्राहक टोल-फ्री नंबर 1800 11 1345 के माध्यम से डीएचएल एक्सप्रेस से संपर्क कर सकते हैं या कोटेशन पाने और ऑनलाइन शिपमेंट बुक करने के लिए डीएचएल की इस वेबसाइट पर जा सकते हैं https://mydhl.express.dhl/in/en/home.html#/createNewShipmentTab।

You Might Also Like

HCL फाउंडेशन ने एसजीपीजीआईएमएस, लखनऊ स्थित सलोनी हार्ट सेंटर को प्रदान किए अत्याधुनिक आईसीयू उपकरण

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का आज एक दर्दनाक विमान दुर्घटना में निधन

कैबिनेट मंत्री जोशी ने किया 20 करोड़ की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास

थाईलैंड में गूंजा उत्तराखंड — बैंकॉक में मनाई गई उत्तराखंड राज्य की रजत जयंती और इगास-बग्वाल

आईएफएटी इंडिया 2025 मुंबई में हुआ शुरू 

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • द आर्यन स्कूल में यूकेजी विद्यार्थियों के लिए स्नातक दिवस आयोजित
  • MOD स्पॉटलाइट 2026: उत्तराखंड का डिजिटल पुनर्जागरण
  • realme ने 16 सीरीज़ का विस्तार करते हुए पेश किया आगामी realme 16 5G
  • देहरादून में दिव्यांग प्रतिभाओं ने बिखेरा हुनर का रंग, हर्षल फाउंडेशन की ‘दिव्यांग टैलेंट प्रतियोगिता’ सफलतापूर्वक संपन्न
  • देहरादून में ‘हैप्पी स्ट्रीट – फन एंड फिटनेस मॉर्निंग’ का आयोजन, शहर ने अपनाया फिटनेस का उत्सव

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?