जिलाधिकारी ने लिया त्वरित संज्ञान, राज्य आंदोलनकारी गणिता बिष्ट के परिचय पत्र में नाम व पता संशोधन का मामला तत्काल निस्तारित
उत्तरकाशी, 07 अगस्त 2026**
जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने जनसमस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं संवेदनशील निस्तारण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल करते हुए राज्य आंदोलनकारी श्रीमती गणिता बिष्ट के परिचय पत्र में नाम एवं पता संशोधन से संबंधित एक वर्ष से अधिक समय से लंबित प्रकरण का तत्काल संज्ञान लेकर उसका निस्तारण सुनिश्चित कराया।
श्रीमती गणिता बिष्ट (पत्नी श्री सुरेन्द्र सिंह बिष्ट, निवासी श्यामपुर, प्रेमनगर, देहरादून) ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया कि विवाह उपरांत नाम एवं पते में परिवर्तन होने के बावजूद उनके राज्य आंदोलनकारी परिचय पत्र (संख्या-263) में संशोधन का मामला पिछले एक वर्ष से अधिक समय से लंबित था। उन्होंने बताया कि उप जिलाधिकारी पुरोला एवं तहसीलदार मोरी की जांच आख्या के आधार पर संशोधन की संस्तुति भी पूर्व में की जा चुकी थी, लेकिन आवश्यक कार्यवाही पूरी नहीं हो सकी थी।
जिलाधिकारी के निर्देश पर तत्काल पूरी हुई संशोधन प्रक्रिया
प्रकरण की गंभीरता एवं राज्य आंदोलनकारियों के सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने बिना किसी विलंब के संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए। उनके निर्देशों के अनुपालन में अभिलेखों में नाम एवं पता संशोधन की समस्त प्रक्रिया तत्काल पूर्ण कर दी गई, जिससे लंबे समय से लंबित मामला शीघ्रता से सुलझ गया।
आंदोलनकारी ने जताया आभार
Contents
जिलाधिकारी ने लिया त्वरित संज्ञान, राज्य आंदोलनकारी गणिता बिष्ट के परिचय पत्र में नाम व पता संशोधन का मामला तत्काल निस्तारितउत्तरकाशी, 07 अगस्त 2026**जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने जनसमस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं संवेदनशील निस्तारण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल करते हुए राज्य आंदोलनकारी श्रीमती गणिता बिष्ट के परिचय पत्र में नाम एवं पता संशोधन से संबंधित एक वर्ष से अधिक समय से लंबित प्रकरण का तत्काल संज्ञान लेकर उसका निस्तारण सुनिश्चित कराया।श्रीमती गणिता बिष्ट (पत्नी श्री सुरेन्द्र सिंह बिष्ट, निवासी श्यामपुर, प्रेमनगर, देहरादून) ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया कि विवाह उपरांत नाम एवं पते में परिवर्तन होने के बावजूद उनके राज्य आंदोलनकारी परिचय पत्र (संख्या-263) में संशोधन का मामला पिछले एक वर्ष से अधिक समय से लंबित था। उन्होंने बताया कि उप जिलाधिकारी पुरोला एवं तहसीलदार मोरी की जांच आख्या के आधार पर संशोधन की संस्तुति भी पूर्व में की जा चुकी थी, लेकिन आवश्यक कार्यवाही पूरी नहीं हो सकी थी।जिलाधिकारी के निर्देश पर तत्काल पूरी हुई संशोधन प्रक्रियाप्रकरण की गंभीरता एवं राज्य आंदोलनकारियों के सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने बिना किसी विलंब के संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए। उनके निर्देशों के अनुपालन में अभिलेखों में नाम एवं पता संशोधन की समस्त प्रक्रिया तत्काल पूर्ण कर दी गई, जिससे लंबे समय से लंबित मामला शीघ्रता से सुलझ गया।आंदोलनकारी ने जताया आभारलंबित प्रकरण के त्वरित निस्तारण पर राज्य आंदोलनकारी श्रीमती गणिता बिष्ट ने जिलाधिकारी एवं जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रशासन की संवेदनशीलता और तत्परता से उनका कार्य तत्काल हो गया है। यह कार्रवाई राज्य आंदोलनकारियों के सम्मान एवं उनकी समस्याओं के शीघ्र समाधान के प्रति जिला प्रशासन की प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है।
