By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: फ्लिपकार्ट ने डिजिटल कॉमर्स, इन्फ्रास्ट्रक्चर और इंक्लुसिव ग्रोथ के माध्यम से उत्तर प्रदेश के आर्थिक परिवर्तन में अपना योगदान बढ़ाया
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
दिल्लीदेश-विदेश

फ्लिपकार्ट ने डिजिटल कॉमर्स, इन्फ्रास्ट्रक्चर और इंक्लुसिव ग्रोथ के माध्यम से उत्तर प्रदेश के आर्थिक परिवर्तन में अपना योगदान बढ़ाया

Lokesh Badoni
Last updated: August 4, 2026 4:15 am
Lokesh Badoni Published August 4, 2026
Share
SHARE

● भारत के सबसे बड़े डिजिटल कॉमर्स ईकोसिस्टम्स में से एक में 8.5 लाख से अधिक सेलर्स को समर्थ बनाया और 7 लाख से अधिक प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगारों का योगदान दिया।
● उत्तर प्रदेश के एमएसएमई, कारीगरों और वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट (ओडीओपी) एंटरप्राईजेस को समर्थ बनाकर बनारसी से चिकनकारी, ब्रासवेयर, कारपेट और वूडक्राफ्ट प्रोडक्ट्स को डिजिटल कॉमर्स एवं टेक्नोलॉजी-इनेबल्ड सप्लाई चेन के माध्यम से पूरे भारत के ग्राहकों तक पहुँचाया।
● उत्तर प्रदेश में फार्मर एम्पॉवरमेंट, कम्युनिटी डेवलपमेंट और सर्कुलर ईकॉनॉमी अभियानों के माध्यम से सस्टेनेबल और इंक्लुसिव ग्रोथ को आगे बढ़ाया।

उत्तर प्रदेश /New Delhi : भारत का होमग्रोन ई-कॉमर्स मार्केटप्लेस, फ्लिपकार्ट उत्तर प्रदेश के लिए अपनी दीर्घकालिक प्रतिबद्धता के अंतर्गत डिजिटल कॉमर्स, इन्फ्रास्ट्रक्चर और मार्केट एक्सेस में लगातार निवेश करके राज्य के एमएसएमई, कारीगरों, किसानों और एंटरप्रेन्योर्स को भारत की डिजिटल ईकॉनॉमी से जोड़ रहा है। फ्लिपकार्ट ने राज्य के 8.5 लाख से अधिक सेलर्स को समर्थ बनाया है और लगभग 7 लाख प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष नौकरियों का निर्माण किया है। फ्लिपकार्ट उत्तर प्रदेश के साथ लगातार आगे बढ़ते हुए राज्य को एंटरप्रेन्योरशिप, मैन्युफैक्चरिंग और डिजिटल कॉमर्स के सबसे गतिशील केंद्रों में से एक बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। वाराणसी के सिल्क लूम से लेकर लखनऊ के चिकनकारी एटेलियर्स और मुरादाबाद की ब्रासवेयर वर्कशॉप्स तक उत्तर प्रदेश के कारीगरों और एंटरप्रेन्योर्स को डिजिटल कॉमर्स के माध्यम से नए अवसर प्राप्त हो रहे हैं। वो भारत में स्थानीय व्यवसायों और ग्राहकों के साथ कनेक्ट हो रहे हैं और राज्य में आर्थिक परिवर्तन में अपना योगदान दे रहे हैं।

उत्तर प्रदेश में फ्लिपकार्ट के पास लगभग 24 लाख वर्गफीट का लॉजिस्टिक्स इन्फ्रास्ट्रक्चर है, जिसमें फुलफिलमेंट और सॉर्टिंग सेंटर्स के साथ 220 से अधिक ग्रोसरी, सिटी और लास्ट-माईल हब्स शामिल हैं। यह नेटवर्क मिलकर लगभग 7 लाख प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष नौकरियों का निर्माण करता है, सेलर्स को ज्यादा तेज मार्केट एक्सेस प्रदान करता है, तथा बेहतर ग्राहक अनुभव सुनिश्चित करते हुए उत्तर प्रदेश में मजबूत सप्लाई चेन कनेक्टिविटी सुनिश्चित करता है। फेस्टिव सीजन और बिग बिलियन डेज के दौरान यह ईकोसिस्टम और अधिक विस्तृत हो जाता है और हजारों नई सीजनल नौकरियाँ उत्पन्न करता है।

उत्तर प्रदेश फ्लिपकार्ट मिनट्स के लिए सबसे बड़े बाजारों में से एक के रूप में उभरा है। इस राज्य में सुविधा पर आधारित डिजिटल कॉमर्स को तेजी से अपनाया जा रहा है। गोरखपुर में 1,000 वें फ्लिपकार्ट मिनट्स स्टोर सहित 20 शहरों में 126 माईक्रो फुलफिलमेंट सेंटर्स के साथ यह नेटवर्क तेज डिलीवरी सेवाओं का विस्तार कर रहा है, तथा स्थानीय एंटरप्रेन्योर्स, सप्लायर्स और किसानों के लिए नए अवसरों का निर्माण कर रहा है। फ्लिपकार्ट मिनट्स की ग्रोथ से लोकल सोर्सिंग मजबूत हो रही है तथा उत्तर प्रदेश में ताजा प्रोडक्ट एवं रोजमर्रा की जरूरत की चीजें प्रोड्यूसर्स से ग्राहकों तक ज्यादा प्रभावशाली तरीके से पहुँच पा रही हैं।

फ्लिपकार्ट ग्रुप के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर, कल्याण कृष्णमूर्ति ने कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश भारत के सबसे अधिक उद्यमशील और गतिशील राज्यों में से एक है। पिछले सालों में हमने टेक्नोलॉजी और डिजिटल कॉमर्स की मदद से इस राज्य के एमएसएमई, कारीगरों, किसानों और एंटरप्रेन्योर्स के लिए मार्केट एक्सेस बढ़ाई है, सप्लाई चेन को मजबूत किया है और आजीविकाओं का निर्माण किया है। अपने इस सफर में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा दिए गए सहयोग के लिए हम उनके आभारी हैं। इससे इनोवेशन, एंटरप्रेन्योरशिप और इन्वेस्टमेंट के वातावरण को बढ़ावा मिला है। भारत के होमग्रोन ईकॉमर्स मार्केटप्लेस के रूप में फ्लिपकार्ट को उत्तर प्रदेश के व्यवसायों, समुदायों और ग्राहकों को अवसर प्रदान करके राज्य के विकास में योगदान देने पर गर्व है।’’

उत्तर प्रदेश में डिजिटल कॉमर्स के विकास में राज्य के एंटरप्रेन्योर्स की महत्वपूर्ण भूमिका है। आज फ्लिपकार्ट मार्केटप्लेस की मदद से उत्तर प्रदेश के 8.5 लाख से अधिक सेलर पूरे देश तक पहुँचते हैं। 2020 में उत्तर प्रदेश सरकार के वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट (ओडीओपी) अभियान के साथ पार्टनरशिप करने के बाद फ्लिपकार्ट बनारसी सिल्क और चिकनकारी से लेकर ब्रासवेयर, कारपेट, वूडक्राफ्ट और लैदर गूड्स तक राज्य के बेहतरीन प्रोडक्ट्स की मार्केट एक्सेस लगातार बढ़ा रहा है, जिससे उत्तर प्रदेश के पारंपरिक प्रोडक्ट्स पूरे भारत के ग्राहकों तक पहुँच रहे हैं। फ्लिपकार्ट समर्थ के अंतर्गत ऑनबोर्ड हुए सेलर्स ने 50 प्रतिशत साल-दर-साल की वृद्धि की है, जिससे पारंपरिक कारीगरों और एमएसएमई समुदायों के बीच डिजिटल कॉमर्स का बढ़ता एडॉप्शन प्रदर्शित होता है।

उत्तर प्रदेश के लिए फ्लिपकार्ट की प्रतिबद्धता केवल डिजिटल कॉमर्स तक सीमित नहीं है। कंपनी राज्य में किसानों के सशक्तीकरण के लिए भी समर्पित है, जिसके लिए वॉलमार्ट फाउंडेशन सपोर्टेड प्रोग्राम्स सहित किसानों पर केंद्रित कई अभियान चलाए जा रहे हैं।

फ्लिपकार्ट लगातार मार्केट एक्सेस बढ़ा रहा है, आजीविकाओं में सुधार ला रहा है और ज्यादा मजबूत एग्रीकल्चरल वैल्यू चेन का निर्माण कर रहा है। इन अभियानों ने 100 से अधिक फार्मर प्रोड्यूसर संगठनों के माध्यम से अभी तक 27 जिलों के 85,000 से अधिक किसानों को सहयोग दिया है, जिनमें से 75 प्रतिशत से अधिक महिलाएं हैं। फ्लिपकार्ट समर्थ कृषि ने उत्तर प्रदेश में स्थित फार्मर प्रोड्यूसर संगठनों से 3 लाख किलोग्राम से अधिक प्रोडक्ट्स खरीदे हैं, जिससे फार्म-टू-मार्केट लिंकेज को मजबूत बनाने तथा किसानों को बेहतर आय के अवसर प्रदान करने में मदद मिली है। फ्लिपकार्ट फाउंडेशन की मदद से फ्लिपकार्ट ग्रुप ने छः जिलों के 26,000 से अधिक लाभार्थियों को योगदान दिया है और अक्षय पात्र फाउंडेशन के साथ पार्टनरशिप में पोषण से भरपूर मिड-डे मील वितरित किया है। इसके अलावा, नैनो और माईक्रो एंटरप्रेन्योर्स को सपोर्ट किया है, युवाओं को स्किल प्रदान की है, महिलाओं को सशक्त बनाया है तथा कमजोर बच्चों की देखभाल की है। फ्लिपकार्ट अपने ऑपरेशंस में लगातार सस्टेनेबल ग्रोथ को बढ़ावा दे रहा है। इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, रूफटॉप सोलर, सर्कुलर ईकॉनॉमी अभियान और जिम्मेदार वेस्ट मैनेजमेंट के तरीकों को अपनाया गया है।

फ्लिपकार्ट ग्रुप में उत्तर प्रदेश की एक महत्वपूर्ण भूमिका है, जहाँ कॉमर्स, फैशन और टूरिज्म में अवसर लगातार बढ़ रहे हैं। मिंत्रा उत्तर प्रदेश में 3,1000 से अधिक सेलर्स और लगभग 4,700 ब्रांड्स के साथ काम कर रहा है, जिससे कारीगरों, बुनकरों, बनारसी सिल्क और चिकनकारी का काम करने वाले लोगों और एमएसएमई को विकास के लिए नेशनल प्लेटफॉर्म मिल रहा है। क्लियरट्रिप उत्तर प्रदेश को भारत के प्रमुख आध्यात्मिक और विरासत केंद्रों में से एक के रूप में बढ़ावा दे रहा है और यात्रियों को वाराणसी, अयोध्या, आगरा, प्रयागराज और मथुरा-वृंदावन सर्किट से जोड़कर राज्य की टूरिज्म अर्थव्यवस्था में योगदान दे रहा है।

उत्तर प्रदेश में फ्लिपकार्ट के सफर से आर्थिक अवसरों को बढ़ाने के लिए सरकार, एंटरप्रेन्योर्स और टेक्नोलॉजी के बीच दीर्घकालिक पार्टनरशिप की ताकत प्रदर्शित होती है। इससे यह विश्वास भी प्रदर्शित होता है कि डिजिटल कॉमर्स इंक्लुसिव ग्रोथ लाने में अहम भूमिका निभा सकता है। यह स्थानीय एंटरप्रेन्योर्स, कारीगरों, किसानों और समुदायों को भारत के विकास में हिस्सा लेने में समर्थ बना सकता है। फ्लिपकार्ट इनोवेशन, एंटरप्रेन्योरशिप और डिजिटल कॉमर्स के लिए एक अनुकूल वातावरण का निर्माण करने में उत्तर प्रदेश सरकार की लगातार सपोर्ट और पार्टनरशिप के लिए बहुत आभारी है। भारत के होमग्रोन ई-कॉमर्स मार्केटप्लेस के रूप में फ्लिपकार्ट उत्तर प्रदेश के निरंतर विकास और मार्केट एक्सेस को बढ़ाने, मजबूत सप्लाई चेन के निर्माण और व्यवसायों, किसानों, कारीगरों तथा समुदायों को सस्टेनेबल अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

You Might Also Like

आर्यम गुरु पूर्णिमा महोत्सव 2026 भव्यता से संपन्न

realme Music Fest 2026 में चार दीवारी की हुई एंट्री, धांधा न्योलीवाला के साथ करेंगे परफॉर्म

इम्पैक्ट मिंट्स ने रणवीर सिंह को भारत में अपना पहला ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया

इंटरनेशनल क्रिकेट स्टार मोर्ने मोर्केल, कलर्स के शो खतरों के खिलाड़ी के साथ इंडियन टेलीविज़न पर डेब्यू किया

रियलमी P सीरीज़ फ्लिपकार्ट की सबसे अधिक बिकने वाली स्मार्टफोन सीरीज़ बनी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • फ्लिपकार्ट ने डिजिटल कॉमर्स, इन्फ्रास्ट्रक्चर और इंक्लुसिव ग्रोथ के माध्यम से उत्तर प्रदेश के आर्थिक परिवर्तन में अपना योगदान बढ़ाया
  • जीओसी गोल्डन की डिवीजन ने डैनकुंड ट्रेकिंग अभियान–2026 को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना 
  • डीआईटी विश्वविद्यालय ने छात्रों की मेहनत को सराहा, 31 स्कूलों के टॉपर्स बच्चों को किया सम्मानित
  • एडिफाई वर्ल्ड स्कूल, देहरादून में “कल्पना की शक्ति” विषय पर प्रेरणादायक स्टोरीटेलिंग सत्र आयोजित
  • राष्ट्रीय स्वयं सुरक्षा संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिनेश मलिक के जन्मोत्सव पर उत्तराखंड में गूंजा सेवा का संदेश

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?