By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: नथिंग इंडिया ने त्योहारी सीजन से पहले किया अपने सर्विस सेंटर नेटवर्क का विस्तार
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
देश-विदेश

नथिंग इंडिया ने त्योहारी सीजन से पहले किया अपने सर्विस सेंटर नेटवर्क का विस्तार

Lokesh Badoni
Last updated: September 11, 2024 9:21 pm
Lokesh Badoni Published September 11, 2024
Share
SHARE

नई दिल्ली: लंदन का कंज्यूमर टेक ब्रांड नथिंग आज के समय में देश का सबसे तेजी से बढ़ता फोन ब्रांड है। नथिंग ने भारत में अपने तेजी से बढ़ती ग्राहकों की संख्या को देखत हुए अपने सर्विस सेंटर नेटवर्क के विस्तार की घोषणा की है। 2024 की पहली छमाही में 567% की ग्रोथ के साथ नथिंग भारत का सबसे तेजी से बढ़ने वाला स्मार्टफोन ब्रांड बन गया है। अपनी मजबूत उपस्थिति को देखते हुए नथिंग इंडिया अब पूरे देश में कस्टमर सपोर्ट की पहुंच बढ़ाने का प्रयास कर रहा है।
अक्टूबर महीने में, नथिंग इंडिया हैदराबाद और चेन्नई में दो और एक्सक्लूसिव सर्विस सेंटर की शुरुआत करने जा रही है। इन दो नए सर्विस सेंटर के साथ देश भर में नथिंग के एक्सक्लूसिव सेंटर की संख्या तीन से बढ़कर पांच हो जाएगी। इसके अलावा, कंपनी के पास 5 मल्टी-ब्रांड सर्विस सेंटर पर प्रायोरिटी एक्सक्लूसिव सर्विस डेस्क भी होंगे। इसके साथ ही जल्द ही इनकी संख्या में और भी इजाफा किया जाएगा। कोलकाता और गुड़गांव में ये सेंटर पहले से ही चालू हैं, वहीं कोचीन, अहमदाबाद और लखनऊ में जल्द ही नए प्रायोरिटी डेस्क की शुरुआत होने वाली है। ये सेंटर ग्राहकों को सबसे बेहतरीन सर्विस प्रदान करते हैं और इनकी मदद से ग्राहकों को बिना झंझट के तेज़ और कुशल सर्विस की सुविधा प्राप्त होती है। नथिंग इंडिया पहले से ही देश भर में 18,000 पिन कोड पर पिकअप एवं ड्रॉप सेवाएं प्रदान करता है। इस सुविधा की मदद से अधिक संख्या में ग्राहकों को विश्वसनीय और सुविधाजनक सर्विस का लाभ मिलता है।
नथिंग इंडिया के मार्केटिंग हेड प्रणय राव ने कहा, “नथिंग इंडिया ग्राहकों को बेजोड़ कस्टमर सर्विस प्रदान करने के लिए पूरी तरह से समर्पित है। हमारे सर्विस सेंटर का विस्तार ग्राहक संतुष्टि को लेकर हमारी प्रतिबद्धता और भारतीय बाजार में हमारी जोरदार ग्रोथ का प्रमाण है। हम अपने सर्विस सेंटर के एक मजबूत नेटवर्क और विस्तृत पिकअप एवं ड्रॉप सेवा के साथ ग्राहकों को बेहतरीन सपोर्ट प्रदान करते हैं। हमारे इन प्रयासों से ग्राहकों को एक निर्बाध और कुशल सर्विस का लाभ मिलता है। नथिंग के प्रोडक्ट फ्लिपकार्ट, क्रोमा और विजय सेल्स पर पहले से ही उपलब्ध हैं। इसके साथ ही, नथिंग ने अपनी ऑफलाइन उपस्थिति को भी 2,000 लोकेशन से बढ़ाकर 5,000 लोकेशन कर दिया है। जल्द ही नथिंग के प्रोडक्ट पूरे भारत में 7000 दुकानों पर उपलब्ध होंगे।
नथिंग इंडिया के विस्तृत सर्विस नेटवर्क के बारे में अधिक जानकारी के लिए कृपया कंपनी की वेबसाइट पर जाएं।

You Might Also Like

HCL फाउंडेशन ने एसजीपीजीआईएमएस, लखनऊ स्थित सलोनी हार्ट सेंटर को प्रदान किए अत्याधुनिक आईसीयू उपकरण

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का आज एक दर्दनाक विमान दुर्घटना में निधन

कैबिनेट मंत्री जोशी ने किया 20 करोड़ की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास

थाईलैंड में गूंजा उत्तराखंड — बैंकॉक में मनाई गई उत्तराखंड राज्य की रजत जयंती और इगास-बग्वाल

आईएफएटी इंडिया 2025 मुंबई में हुआ शुरू 

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • द आर्यन स्कूल में यूकेजी विद्यार्थियों के लिए स्नातक दिवस आयोजित
  • MOD स्पॉटलाइट 2026: उत्तराखंड का डिजिटल पुनर्जागरण
  • realme ने 16 सीरीज़ का विस्तार करते हुए पेश किया आगामी realme 16 5G
  • देहरादून में दिव्यांग प्रतिभाओं ने बिखेरा हुनर का रंग, हर्षल फाउंडेशन की ‘दिव्यांग टैलेंट प्रतियोगिता’ सफलतापूर्वक संपन्न
  • देहरादून में ‘हैप्पी स्ट्रीट – फन एंड फिटनेस मॉर्निंग’ का आयोजन, शहर ने अपनाया फिटनेस का उत्सव

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?