By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: Realme ने 13 सीरीज़ 5G स्पीड ट्रायो का अनावरण किया
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
देश-विदेश

Realme ने 13 सीरीज़ 5G स्पीड ट्रायो का अनावरण किया

Lokesh Badoni
Last updated: August 21, 2024 9:09 pm
Lokesh Badoni Published August 21, 2024
Share
SHARE
  • 29 अगस्त, 2024 को शुरू होगी अतुलनीय स्पीड

नई दिल्ली: भारतीय युवाओं के सबसे लोकप्रिय ब्रांड, रियलमी ने अपनी नंबर सीरीज़ में रियलमी 13 सीरीज़ 5जी का लॉन्च किया है। यह स्मार्टफोन उद्योग में अब तक की सबसे तेज स्पीड प्रदान करेगा। इसमें डायमेंसिटी 7300 एनर्जी 5जी चिपसेट, 80 वॉट के अल्ट्रा चार्ज और 256जीबी डायनामिक रैम एक्सपैंशन + 256जीबी रोम के साथ शक्तिशाली स्पीड का कॉम्बिनेशन है। रियलमी 13 सीरीज़ 5जी का लॉन्च 29 अगस्त, 2024 को दोपहर 12 बजे होगा।
इस नई सीरीज़ में यह मीडियाटेक डायमेंसिटी 7300 एनर्जी 5जी चिपसेट के साथ पहला स्मार्टफोन है। यह एडवांस्ड 4एनएम प्रोसेस टेक्नोलॉजी पर आधारित है, जो सुगम मल्टीटास्किंग और गेमिंग के अनुभव के लिए बेहतरीन पॉवर एवं एफिशियंसी प्रदान करता है। पिछले मॉडलों के मुकाबले यह चिपसेट 30 प्रतिशत ज्यादा एनर्जी एफिशियंसी प्रदान करती है। इस स्मार्टफोन में दमदार परफॉर्मेंस और कम से कम पॉवर कंज़ंप्शन के साथ स्थिर और सुगम हाई-फ्रेम-रेट गेमिंग प्राप्त होती है।
इसमें बेहतरीन मैमोरी कॉन्फिगुरेशन के साथ डायमेंसिटी चिपसेट दिया गया है। यह सीरीज़ 26जीबी तक की डायनामिक रैम (12जीबी फिज़िकल + 14जीबी वर्चुअल) और 256जीबी स्टोरेज प्रदान करती है, जो अपनी श्रेणी में सबसे विशाल है। इस रैम द्वारा ऐप्स बहुत तेजी से लॉन्च होते हैं और मल्टीटास्किंग बहुत आसान बन जाती है। यह 32 तक बैकग्राउंड ऐप्स आसानी से संभाल सकता है। एडवांस्ड डीआरई (डायनामिक रैम एक्सपैंशन) टेक्नोलॉजी द्वारा उद्योग में अग्रणी एप्लीकेशन लॉन्च स्पीड प्राप्त होती है।
रियलमी 13 सीरीज़ 5जी में अत्याधुनिक 80 वॉट की अल्ट्रा चार्ज टेक्नोलॉजी दी गई है, जो अपने सेगमेंट में फास्ट चार्जिंग के नए मानक स्थापित कर रही है। इसकी मदद से डिवाईस बहुत तेजी से चार्ज होती है, और केवल 5 मिनट की चार्जिंग में इस पर पूरे एक घंटे तक भारी गेम खेले जा सकते हैं। इस डिवाईस में 5000 एमएएच की शक्तिशाली बैटरी लगी है, जो हैवी यूज़र्स को भी पर्याप्त पॉवर प्रदान करती है। इसके साथ आप लगातार 7 घंटे तक भारी गेम खेल सकते हैं। यह बैटरी लंबी चलने के लिए डिज़ाईन की गई है, और 1000 चार्ज साईकल पूरे होने के बाद भी इसकी 80 प्रतिशत क्षमता बची रहती है, यानी यह लगभग 3 सालों तक विश्वसनीय उपयोग प्रदान करती है।
स्पीड के लिए डिज़ाईन किया गया
रियलमी 13 सीरीज़ 5जी के डिज़ाईन में स्पीड और परफॉर्मेंस का बेहतरीन तालमेल है। इसकी ‘‘विक्ट्री स्पीड डिज़ाईन’’ लैंग्वेज की प्रेरणा रेसिंग गेम्स से ली गई है, जो कैमरा मॉड्यूल के नीचे डायनामिक ‘‘स्पीडी कर्व’’ एलीमेंट पेश करती है। इसका डिज़ाईन एक रेस ट्रैक से प्रेरित है, जो मोशन और स्पीड की भावना उत्पन्न करता है। यह तीन डायनामिक कलर विकल्पों: विक्ट्री गोल्ड, स्पीड ग्रीन, और डार्क पर्पल में उपलब्ध है। अपनी शक्तिशाली विशेषताओं के अलावा, यह फोन 7.6 मिमी के साथ बहुत स्लिम है, और इसका वजन केवल 185 ग्राम है। इसलिए लंबी गेमिंग में भी इसे हाथों में पकड़े रखना बहुत आसान है। इसका 2.8डी माईक्रो-कर्व्ड बैक कवर ग्रिप को और ज्यादा बढ़ा देता है, जबकि अल्ट्रा-नैरो बेज़ेल के साथ इसका फ्लैट स्क्रीन डिज़ाईन बहुत दिलचस्प व्यूईंग अनुभव प्रदान करता है।

You Might Also Like

HCL फाउंडेशन ने एसजीपीजीआईएमएस, लखनऊ स्थित सलोनी हार्ट सेंटर को प्रदान किए अत्याधुनिक आईसीयू उपकरण

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का आज एक दर्दनाक विमान दुर्घटना में निधन

कैबिनेट मंत्री जोशी ने किया 20 करोड़ की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास

थाईलैंड में गूंजा उत्तराखंड — बैंकॉक में मनाई गई उत्तराखंड राज्य की रजत जयंती और इगास-बग्वाल

आईएफएटी इंडिया 2025 मुंबई में हुआ शुरू 

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • द आर्यन स्कूल में यूकेजी विद्यार्थियों के लिए स्नातक दिवस आयोजित
  • MOD स्पॉटलाइट 2026: उत्तराखंड का डिजिटल पुनर्जागरण
  • realme ने 16 सीरीज़ का विस्तार करते हुए पेश किया आगामी realme 16 5G
  • देहरादून में दिव्यांग प्रतिभाओं ने बिखेरा हुनर का रंग, हर्षल फाउंडेशन की ‘दिव्यांग टैलेंट प्रतियोगिता’ सफलतापूर्वक संपन्न
  • देहरादून में ‘हैप्पी स्ट्रीट – फन एंड फिटनेस मॉर्निंग’ का आयोजन, शहर ने अपनाया फिटनेस का उत्सव

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?