उत्तराखंड वन विकास निगम पुरोला के आउटसोर्स कर्मचारी व बाह्य सेवा कर्मियों ने तीसरे दिन भी कार्य बहिष्कार किया। बाह्य सेवा कार्मिकों का कहना है कि 2024-25 व नवीनीकरण व दो माह से वेतन न मिलने से कार्य बहिष्कार किया है, प्रदेश के पिछले कई सालों से वन निगम में लोंगिग,खनन और कार्यालय में करीब 700 सों कर्मचारी कार्यरत हैं।
वन निगम के एमडी, एसपी सुबुद्धि ने बताया कि आउटसोर्स कर्मचारीयों को हटाने, रखने या सेवा विस्तार शासन स्तर से होना है, और शासन को प्रस्ताव भेज दिया गया है।