By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: कलर्स प्रस्तुत करता है ‘क्वीन’, सत्ता, विश्वासघात और बदले की एक रोमांचक कहानी
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
दिल्ली

कलर्स प्रस्तुत करता है ‘क्वीन’, सत्ता, विश्वासघात और बदले की एक रोमांचक कहानी

Lokesh Badoni
Last updated: November 16, 2026 12:09 pm
Lokesh Badoni Published November 16, 2026
Share
SHARE

शो में शगुन शर्मा नीति, ज़ाकिर हुसैन महेंद्र प्रताप सिंह तोमर, श्रुति सेठ अक्षरा तोमर और नवोदित कलाकार कर्तव्य यादव राज तोमर की अहम भूमिकाओं में नज़र आएंगे
16 नवंबर से प्रीमियर, इसके बाद हर सोमवार से शुक्रवार रात 8:30 बजे केवल कलर्स और JioHotstar पर प्रसारित होगा
नई दिल्ली। सत्ता अक्सर उसका इस्तेमाल करने वालों की रक्षा करती है, जबकि इसकी कीमत बेबस लोगों को चुकानी पड़ती है। जब राजनीतिक प्रभाव दोषियों को बचाने की ढाल बन जाए, तो फैसले लेने वालों के खिलाफ एक आम लड़की के पास कितनी गुंजाइश बचती है? सत्ता, रहस्यों और अस्तित्व की इस निर्दयी बाज़ी में कदम रखते हुए, कलर्स प्रस्तुत करता है ‘क्वीन’, एक रोमांचक राजनीतिक ड्रामा, जो नीति की कहानी को सामने लाता है, एक ऐसी युवा लड़की की जो उस लड़ाई में फंस जाती है जिसे उसने कभी चुना ही नहीं। संख्या में कम और कम आंकी गई नीति को उन लोगों को चुनौती देने के लिए ताकत जुटानी होगी, जिनके हाथ में सारे पत्ते हैं।
‘क्वीन’ के केंद्र में है नीति, ग्वालियर की एक जुझारू लड़की, जिसकी दुनिया उसकी बहनों और उनके भविष्य के इर्द गिर्द घूमती है। जब हालात उसकी दुनिया को बिखेर देते हैं, तो वह खुद को एक प्रभावशाली राजनीतिक परिवार के सामने खड़ा पाती है, जो मानो कानून से भी ऊपर है। इस परिवार की कमान महत्वाकांक्षी उपमुख्यमंत्री महेंद्र प्रताप सिंह तोमर के हाथों में है, जो अपने राजनीतिक भविष्य और परिवार की प्रतिष्ठा को बचाने के लिए नीति की शादी अपने परिवार में करवाता है। लेकिन उसे अपने घर की छत के नीचे लाना, नीति को सत्ता, रहस्यों और सोची समझी चालों के और गहरे जाल में धकेल देता है। जहाँ महेंद्र अपने राजनीतिक साम्राज्य की रक्षा के लिए दृढ़ संकल्पित है, वहीं नीति की लड़ाई बेहद व्यक्तिगत है – उसकी गरिमा, उसका भविष्य और उसकी बहनों की सुरक्षा। किसी और के खेल में मोहरा बने रहने से इनकार करते हुए, वह ताकतवर लोगों को चुनौती देने निकल पड़ती है। क्या वह लड़की, जिसे हर किसी ने कम आंका था, बाज़ी पलटकर अपना ताज हासिल कर पाएगी? मंगल्या प्रोडक्शन द्वारा निर्मित ‘क्वीन’ का प्रीमियर 16 नवंबर को रात 8:30 बजे होगा और इसके बाद यह हर सोमवार से शुक्रवार केवल कलर्स और जियोहॉटस्टार पर प्रसारित होगा।
अपने किरदार के बारे में बात करते हुए शगुन शर्मा ने साझा किया, “मुझे नीति के किरदार की ओर इसलिए आकर्षण हुआ क्योंकि वह ताकतवर बनने के इरादे से अपनी यात्रा शुरू नहीं करती; हालात उसे अपनी उस ताकत को पहचानने पर मजबूर कर देते हैं, जिसके बारे में उसे खुद भी नहीं पता था। उसकी दुनिया अपनी बहनों के इर्द गिर्द घूमती है और वह उनकी रक्षा के लिए अपनी खुशी और सुरक्षा तक दांव पर लगाने को तैयार रहती है। गहराई से आहत होने के बावजूद, वह अपनी पहचान नहीं खोने देती। उसकी संवेदनशीलता, उसका जुझारूपन और उसका साहस उसकी यात्रा को बेहद प्रभावशाली बनाते हैं। एक कलाकार के तौर पर मुझे उसकी भावनात्मक जटिलता बेहद दिलचस्प लगती है, खासकर यह कि उसकी भावनाएँ अक्सर सबसे छोटे हाव भाव के ज़रिए सामने आती हैं। मेरे लिए ‘क्वीन’ एक ऐसी महिला की कहानी है, जो अपनी स्वायत्तता को फिर से हासिल करने के लिए लड़ती है, जब ज़िंदगी उससे उसे छीन लेने की धमकी देती है। मुझे उम्मीद है कि दर्शक नीति के जुझारूपन, अपनी बहनों के लिए उसके प्यार और उनके लिए किए गए त्याग से जुड़ाव महसूस करेंगे, साथ ही उन लोगों के खिलाफ न्याय की तलाश के भावनात्मक बोझ को भी महसूस करेंगे, जिनके हाथ में सत्ता है।
अपने किरदार के बारे में बात करते हुए ज़ाकिर हुसैन ने कहा, महेंद्र प्रताप सिंह तोमर ऐसा व्यक्ति है जो सत्ता को समझता है और उसका इस्तेमाल करना भी जानता है। एक राजनेता के तौर पर वह अपनी सार्वजनिक छवि को लेकर सजग है, लेकिन बंद दरवाज़ों के पीछे की कहानी बिल्कुल अलग है। उसके बारे में जो बात मुझे सबसे ज़्यादा आकर्षित करती है, वह उसकी महत्वाकांक्षा और अपने बनाए हुए साम्राज्य की रक्षा करने की उसकी ज़रूरत है। ‘क्वीन’ के ज़रिए हम यह तलाशते हैं कि क्या होता है, जब सत्ता और प्रतिष्ठा लोगों से ज़्यादा महत्वपूर्ण हो जाती हैं। यह कहानी एक अहम सवाल उठाती है: जब सत्ता में बैठे लोग अपने हितों को सबसे ऊपर रखते हैं, तो इसकी कीमत कौन चुकाता है?

‘क्वीन’ में सत्ता के खेल को देखिए, जिसका प्रीमियर 16 नवंबर को रात 8:30 बजे होगा और इसके बाद यह हर सोमवार से शुक्रवार केवल कलर्स और जियोहॉटस्टार पर प्रसारित होगा।

You Might Also Like

भविष्य के कार्यस्थलों को नई दिशा: फेदरलाइट ने आगरा में 3,000 वर्ग फुट के नए एक्सपीरियंस सेंटर का किया उद्घाटन

OPPO x Discovery ‘फिल्ममेकर एक्सेलरेटर प्रोग्राम’ ने अपनी पहली एडिशन के विजेता की घोषणा की

द किंग्स स्कूल कैंटरबरी, बेंगलुरु ने नन्हे बच्चों को अपनी खास पोशन लैबोरेटरी में आमंत्रित किया

आधुनिक समाज में इस्लामी जीवनशैली की प्रासंगिकता

जिम्मेदार असहमति भी एक लोकतांत्रिक जिम्मेदारी है

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • किशन महिपाल, अज्जू तोमर और सौरभ मैठाणी ने उत्तराखंड के लोकप्रिय लोकगीतों से मोहा दर्शकों का मन
  • कलर्स प्रस्तुत करता है ‘क्वीन’, सत्ता, विश्वासघात और बदले की एक रोमांचक कहानी
  • लापता व्यक्ति की संपत्ति हड़पने के लिए रची गई साजिश
  • भविष्य के कार्यस्थलों को नई दिशा: फेदरलाइट ने आगरा में 3,000 वर्ग फुट के नए एक्सपीरियंस सेंटर का किया उद्घाटन
  • रविन्द्र चौहान को मिली नई जिम्मेदारी, बने RSS गढ़वाल संभाग के सह संभाग कार्यवाह

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?