Contents
किसानों, युवाओं एवं ग्रामीण उद्यमियों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना बैंक की प्राथमिकता : शारदा राणाविधायक सुरेश चौहान ने सहकारी बैंक की पहल को बताया ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदमउत्तरकाशी। उत्तरकाशी जिला सहकारी बैंक लिमिटेड एवं सहकारिता विभाग, उत्तरकाशी के संयुक्त तत्वावधान में आज दिनांक 17 नवंबर 2026 को भटवाड़ी विकास खण्ड के नैताला बहुउद्देश्यीय सहकारी समिति में किसान ऋण मेला-2026 का आयोजन बैंक अध्यक्ष श्रीमती शारदा राणा की अध्यक्षता में किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि गंगोत्री विधायक श्री सुरेश चौहान, विशिष्ट अतिथि राज्य औषधीय पादप बोर्ड के उपाध्यक्ष श्री प्रताप सिंह पंवार, श्री किशोर भट्ट गढ़वाल समन्वयक मा० मुख्यमंत्री, श्री राजेश राणा मंडल अध्यक्ष, श्री विक्रम सिंह रावत पूर्व अध्यक्ष पूर्व जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र सिंह राणा, श्रीमती ममता पंवार ब्लाक प्रमुख तथा बैंक उपाध्यक्ष श्री हरिमोहन सिंह सहित अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।किसान ऋण मेले का मुख्य उद्देश्य किसानों, जनजातीय समुदाय, लघु एवं सूक्ष्म उद्यमियों, स्वरोजगार से जुड़े युवाओं तथा ग्रामीण क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों को बैंक की विभिन्न ऋण योजनाओं एवं वित्तीय सुविधाओं की जानकारी उपलब्ध कराना और उन्हें सरल एवं सुलभ बैंकिंग सेवाओं से जोड़ना रहा। इसके साथ ही केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र लाभार्थियों का नामांकन भी किया गया।बैंक अध्यक्ष श्रीमती शारदा राणा ने अपने संबोधन में कहा कि उत्तरकाशी जिला सहकारी बैंक का उद्देश्य केवल बैंकिंग एवं वित्तीय सेवाएं उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाना, किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करना तथा युवाओं एवं महिलाओं के लिए स्वरोजगार के नए अवसर सृजित करना है। बैंक द्वारा किसानों एवं आम नागरिकों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए ऋण वितरण प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी एवं प्रभावी बनाया जा रहा है।उन्होंने कहा कि सहकारिता ग्रामीण विकास की मजबूत आधारशिला है। हमारा प्रयास है कि बैंक की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और कोई भी पात्र व्यक्ति वित्तीय सुविधाओं से वंचित न रहे। बैंक किसानों, महिलाओं एवं युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है।मुख्य अतिथि गंगोत्री विधायक श्री सुरेश चौहान ने कहा कि उत्तरकाशी जिला सहकारी बैंक द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में किसान ऋण मेले आयोजित करना सराहनीय पहल है। सहकारी बैंक किसानों, छोटे व्यवसायियों एवं युवाओं को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराकर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर बढ़ें।कार्यक्रम के दौरान प्रमुख उपलब्धियां :1. बैंक की विभिन्न ऋण योजनाओं के अंतर्गत लाभार्थियों को कुल ₹93.70 लाख के ऋण वितरित किए गए।
2. सहकारी बैंक से 40 नए सदस्यों को जोड़ा गया।
3. 38 पूर्व निष्क्रिय सदस्यों को पुनः सक्रिय किया गया।
4. 20 लाभार्थियों को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना से आच्छादित किया गया।इस अवसर पर जिला सहायक निबंधक सहकारिता, बैंक के सचिव/महाप्रबंधक, बैंक एवं सहकारिता विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, सहकारी समितियों के प्रतिनिधि, स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रीय किसान एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।कार्यक्रम के समापन पर बैंक अध्यक्ष श्रीमती शारदा राणा ने सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने किसानों एवं ग्रामीणों से अपील की कि वे सहकारी बैंक द्वारा संचालित विभिन्न ऋण एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं तथा सहकारिता आंदोलन को मजबूत बनाने में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं।सहकारिता से समृद्धि, आत्मनिर्भर गांव और सशक्त किसान के संकल्प के साथ उत्तरकाशी जिला सहकारी बैंक ग्रामीण विकास की दिशा में निरंतर अग्रसर है।
किसानों, युवाओं एवं ग्रामीण उद्यमियों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना बैंक की प्राथमिकता : शारदा राणा
विधायक सुरेश चौहान ने सहकारी बैंक की पहल को बताया ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम
उत्तरकाशी। उत्तरकाशी जिला सहकारी बैंक लिमिटेड एवं सहकारिता विभाग, उत्तरकाशी के संयुक्त तत्वावधान में आज दिनांक 17 नवंबर 2026 को भटवाड़ी विकास खण्ड के नैताला बहुउद्देश्यीय सहकारी समिति में किसान ऋण मेला-2026 का आयोजन बैंक अध्यक्ष श्रीमती शारदा राणा की अध्यक्षता में किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि गंगोत्री विधायक श्री सुरेश चौहान, विशिष्ट अतिथि राज्य औषधीय पादप बोर्ड के उपाध्यक्ष श्री प्रताप सिंह पंवार, श्री किशोर भट्ट गढ़वाल समन्वयक मा० मुख्यमंत्री, श्री राजेश राणा मंडल अध्यक्ष, श्री विक्रम सिंह रावत पूर्व अध्यक्ष पूर्व जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र सिंह राणा, श्रीमती ममता पंवार ब्लाक प्रमुख तथा बैंक उपाध्यक्ष श्री हरिमोहन सिंह सहित अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
किसान ऋण मेले का मुख्य उद्देश्य किसानों, जनजातीय समुदाय, लघु एवं सूक्ष्म उद्यमियों, स्वरोजगार से जुड़े युवाओं तथा ग्रामीण क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों को बैंक की विभिन्न ऋण योजनाओं एवं वित्तीय सुविधाओं की जानकारी उपलब्ध कराना और उन्हें सरल एवं सुलभ बैंकिंग सेवाओं से जोड़ना रहा। इसके साथ ही केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र लाभार्थियों का नामांकन भी किया गया।
बैंक अध्यक्ष श्रीमती शारदा राणा ने अपने संबोधन में कहा कि उत्तरकाशी जिला सहकारी बैंक का उद्देश्य केवल बैंकिंग एवं वित्तीय सेवाएं उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाना, किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करना तथा युवाओं एवं महिलाओं के लिए स्वरोजगार के नए अवसर सृजित करना है। बैंक द्वारा किसानों एवं आम नागरिकों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए ऋण वितरण प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी एवं प्रभावी बनाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि सहकारिता ग्रामीण विकास की मजबूत आधारशिला है। हमारा प्रयास है कि बैंक की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और कोई भी पात्र व्यक्ति वित्तीय सुविधाओं से वंचित न रहे। बैंक किसानों, महिलाओं एवं युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है।
मुख्य अतिथि गंगोत्री विधायक श्री सुरेश चौहान ने कहा कि उत्तरकाशी जिला सहकारी बैंक द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में किसान ऋण मेले आयोजित करना सराहनीय पहल है। सहकारी बैंक किसानों, छोटे व्यवसायियों एवं युवाओं को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराकर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर बढ़ें।
कार्यक्रम के दौरान प्रमुख उपलब्धियां :
1. बैंक की विभिन्न ऋण योजनाओं के अंतर्गत लाभार्थियों को कुल ₹93.70 लाख के ऋण वितरित किए गए।
2. सहकारी बैंक से 40 नए सदस्यों को जोड़ा गया।
3. 38 पूर्व निष्क्रिय सदस्यों को पुनः सक्रिय किया गया।
4. 20 लाभार्थियों को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना से आच्छादित किया गया।
2. सहकारी बैंक से 40 नए सदस्यों को जोड़ा गया।
3. 38 पूर्व निष्क्रिय सदस्यों को पुनः सक्रिय किया गया।
4. 20 लाभार्थियों को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना से आच्छादित किया गया।
