By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: गोरखा दशै-दीपावली महोत्सव एवं राजकीय मेला में भारतीय एवं नेपाली सांस्कृतिक कार्यक्रम की रहेगी धूम
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तराखंडदेहरादून

गोरखा दशै-दीपावली महोत्सव एवं राजकीय मेला में भारतीय एवं नेपाली सांस्कृतिक कार्यक्रम की रहेगी धूम

Lokesh Badoni
Last updated: October 28, 2026 7:27 am
Lokesh Badoni Published October 28, 2026
Share
SHARE

तीन दिवसीय गोरखा दशै-दीपावली महोत्सव एवं राजकीय मेला में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज जी,गणेश जोशी, प्रदीप बत्रा एवं नेपाल के कार्यवाहक राजदूत डॉ.सुरेन्द्र थापा की मुख्य रूप से रहेगी मौजूदगी
देहरादून। गोरखा दशै-दीपावली महोत्सव एवं राजकीय मेला 2026 का भव्य शुभारंभ प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी वीर गोरखा कल्याण समिति द्वारा आयोजित किया जा रहा है, जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अलावा नेपाल के कार्यवाहक राजदूत डॉ.सुरेन्द्र थापा मुख्य रुप से पहुंच रहे हैं I खास बात यह है कि इस कार्यक्रम में जहां सांस्कृतिक कार्यक्रमों की राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर धूम रहेगी, वहीं कार्यक्रम में मयूर नृत्य के भी प्रस्तुतियां होंगी वहीं आकाश थापा की भी मनमोहक कार्यक्रम आकर्षण के केंद्र होंगे। वहीं नेपाली सेल रोटी, गोरखाली चटनी, फिनी, चुकानी, गुंडरूक के साथ साथ उत्तराखंड के पारंपरिक व्यंजन का लुफ़्त लोग उठा सकते हैं।
आज उत्तरांचल प्रेस क्लब में वीर गोरखा कल्याण समिति के अध्यक्ष कमल थापा एवं अन्य सदस्यों ने संयुक्त रूप से पत्रकार को यह जानकारी दी I उन्होंने बताया कि समिति इस बार दसवीं बार गोरखा दशैं दिवाली मेले का आयोजन कर रही है I गढ़ी कैंट स्थित महिंद्रा ग्राउंड में आयोजित होने जा रहे इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज जी, गणेश जोशी, प्रदीप बत्रा, नेपाल के कार्यवाहक राजदूत डॉ.सुरेन्द्र थापा विधायक विनोद चमोली, महापौर सौरभ थपलियाल शिरकत कर रहे हैं I उन्होंने यह भी बताया कि वीर गोरखा कल्याण समिति का मुख्य उद्देश्य जहां आपसी सद्भाव पैदा करना है वहीं गोरखा समुदाय की पारंपरिक संस्कृति को बेहतर बनाना एवं बरकरार रखना है I मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि गोरखा दशै-दीपावली महोत्सव एवं राजकीय मेला 2026 के इस भव्य व बेहतरीन आकर्षक कार्यक्रम में बहुत सारे स्टॉल भी लगाए जा रहे हैं, जहां उत्तराखंड एवं नेपाल के पारंपरिक वेशभूषा खान-पान से लोग रूबरू होंगे। साथ ही इस बार के कार्यक्रम में गढ़वाली, कुमाऊनी, जौनसारी सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ-साथ नेपाल के प्रसिद्ध लोकनृत्य, संगीत की शानदार प्रस्तुतियां होंगी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के कई कलाकारों की प्रस्तुति इस भव्य कार्यक्रम में रहेगी और यह सभी आकर्षण का केंद्र रहेंगे I इस राजकीय मेले में पदमश्री सम्मान से अलंकृत कुछ अतिथियों को भी निमंत्रण दिया गया हैं एव उन्होंने समिति अपने विशेष सम्मान से सम्मानित करेगा।
पत्रकार वार्ता में समिति के संरक्षक ई० मेग बहादुर थापा, मेजर बी पी थापा, मेजर अमर राई, अध्यक्ष कमल थापा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष उर्मिला तमांग ,उपाध्यक्ष- सूर्य बिक्रम शाही, महासचिव विशाल थापा, कोषाध्यक्ष/मीडिया प्रभारी टेकु थापा, सचिव देविन शाही, सह-सचिव आशु थापा, सांस्कृतिक सचिव देव कला दिवान सह सांस्कृतिक सचिव करमिता थापा, संगठन मंत्री लोकेश बन, सोनु गुरूगं, सदस्य पूरन बहादुर थापा, यामु राना, शाहिल राणा, सोना शाही,ज्योति राना , बबिता गुरुंग ,एनबी थापा, बुद्धेश राई, मीन गुरुंग मौजूद रहे।

You Might Also Like

रुद्रपुर इकाई ने 13,111 क्विंटल से अधिक गेहूं बीज का किया उत्पादन

मंजरी चतुर्वेदी की “तवायफ स्टोरी” ने मार्मिक पलों को छू लिया और मेहमानों के मन-हृदयों में दौड़ा दी “सिहरन”

करवा चौथ पर सुहागिन महिलाएं रखती हैं व्रत चंद्रमा की पूजा कर करती हैं सुखी दांपत्य जीवन की कामना

डीआईटी विश्वविद्यालय में स्फूर्ति 2026–2.0 का भव्य समापन, देशभर की 100 से अधिक टीमों ने खेल महोत्सव में लिया हिस्सा

रंवाई जन एकता मंच के प्रत्याशी भजन लाल आर्य ने किया चुनाव लडने का ऐलान, क्षेत्र के विकास को बताया प्राथमिकता

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • गोरखा दशै-दीपावली महोत्सव एवं राजकीय मेला में भारतीय एवं नेपाली सांस्कृतिक कार्यक्रम की रहेगी धूम
  • रुद्रपुर इकाई ने 13,111 क्विंटल से अधिक गेहूं बीज का किया उत्पादन
  • मंजरी चतुर्वेदी की “तवायफ स्टोरी” ने मार्मिक पलों को छू लिया और मेहमानों के मन-हृदयों में दौड़ा दी “सिहरन”
  • करवा चौथ पर सुहागिन महिलाएं रखती हैं व्रत चंद्रमा की पूजा कर करती हैं सुखी दांपत्य जीवन की कामना
  • डीआईटी विश्वविद्यालय में स्फूर्ति 2026–2.0 का भव्य समापन, देशभर की 100 से अधिक टीमों ने खेल महोत्सव में लिया हिस्सा

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?