Contents
पुरोला उतरकाशीआज रंवाई जन एकता मंच के महासचिव राज्य आंदोलनकारी गुलाब सिंह रावत, सचिव एकता मंच पूर्व प्रधान राजेंद्र पंवार, विधायक प्रत्याशी भजन लाल आर्य ने प्रेसवार्ता कर आगामी विधानसभा चुनाव में पुरोला विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने का ऐलान किया। उन्होंने कहा है कि कुछ समय पहले मोरी के सांकरी, डाडमीर,गंगाड आदि गांवों में भ्रमण पर गए थे और हमारे बारे में तरह तरह की भांतिया फैलाई जा रही है उन सबका में खण्डन करने के लिए पुरोला विधानसभा के मुख्यालय पुरोला में प्रेसवार्ता बुलाई है। विधायक प्रत्याशी बी एल आर्य ने कहा है कि क्षेत्र के विकास, जनसमस्याओं के समाधान और स्थानीय लोगों की अपेक्षाओं को लेकर वे चुनाव मैदान में उतरेंगे।प्रेसवार्ता के दौरान आर्य ने कहा कि पुरोला विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास के लिए सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, रोजगार और पर्यटन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना, ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करना और किसानों की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। महासचिव गुलाब सिंह ने कहा कि रंवाई क्षेत्र की जनभावनाओं और स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाने के उद्देश्य से रंवाई जन एकता मंच के माध्यम से जनता के बीच जाएंगे और क्षेत्र के विकास के लिए जनसहभागिता और स्थानीय जरूरतों के अनुरूप योजनाओं का क्रियान्वयन जरूरी है। उन्होंने कहा कि एकता मंच के प्रत्याशी जनता के बीच जाकर लोगों की समस्याओं को सुनेंगे और उनके समाधान के लिए प्रयास करेंगे। रंवाई जन एकता मंच पुरोला विधानसभा के विकास को अपना प्रमुख लक्ष्य बताते हुए चुनाव लड़ने की घोषणा की।
