By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: खेल महाकुम्भ में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, सांसद चैम्पियनशिप ट्रॉफी का हुआ समापन
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तरकाशीउत्तराखंडस्पोर्ट्स

खेल महाकुम्भ में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, सांसद चैम्पियनशिप ट्रॉफी का हुआ समापन

Lokesh Badoni
Last updated: October 3, 2026 6:23 am
Lokesh Badoni Published October 3, 2026
Share
SHARE

 उत्तरकाशी, 03 अक्टूबर 2026

*खेल महाकुम्भ में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, सांसद चैम्पियनशिप ट्रॉफी का हुआ समापन*

*खेल महाकुम्भ में उमड़ा खेल प्रतिभाओं का उत्साह, विजेता खिलाड़ियों को जिलाधिकारी ने किया पुरस्कृत*

खेल महाकुम्भ मुख्यमंत्री चौम्पियनशिप ट्रॉफी 2026 के अन्तर्गत खेल मैदान मनेरा में आयोजित सांसद चौम्पियनशिप ट्रॉफी खेलकूद प्रतियोगिता के अंतिम दिन अण्डर 14 एवं 19 आयुवर्ग के बालक/बालिकाओं की वालीबॉल, पिट्टू, कबड्डी एवं खो-खो प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। अण्डर 14 आयुवर्ग की बालिका वालीबॉल प्रतियोगिता में घनसाली विधानसभा की टीम ने बाजी मारी जबकि, धनोल्टी विधानसभा की टीम ने दूसरा तथा पुरोला की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं अण्डर 14 बालक वर्ग की वालीबॉल प्रतियोगिता में प्रतापनगर की टीम ने प्रथम, टिहरी विधानसभा की टीम ने द्वितीय तथा धनसाली विधानसभा की टीम तृतीय स्थान पर रहीं। उधर अण्डर 14 बालिका वर्ग की पिट्टू प्रतियोगिता में यमुनोत्री की टीम ने प्रथम, घनसाली की टीम ने द्वितीय तथा गंगोत्री विधानसभा की टीम को तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। उधर अण्डर 14 बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में धनोल्टी विधानसभा की टीम ने बाजी मारी जबकि घनसाली विधानसभा की टीम ने दूसरा तथा यमुनोत्री विधानसभा की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अण्डर 14 खो-खो बालक वर्ग की प्रतियोगिता टिहरी विधानसभा ने जीती वहीं प्रताप नगर विधानसभा की टीम दूसरे तथा गंगोत्री विधानसभा की टीम तीसरे स्थान पर रही। अण्डर 19 बालिका वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता में जनपद टिहरी की विधानसभाओं का दब-दबा रहा प्रताप नगर विधानसभा की टीम प्रथम, टिहरी विधानसभा ने द्वितीय तथा घनसाली विधानसभा की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

खेलकूद प्रतियोगिता के समापन अवसर पर जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाण पत्र वितरत कर पुरूस्कृत किया। इस अवसर जिलाधिकारी ने कहा कि खिलाड़ियों ने पिछले 05 दिनों से मैदान पर जो ऊर्जा, उत्साह और खेल भावना दिखाई वह तारीफ के योग्य है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के लिए अपना हुनर दिखाने का अच्छा मंच है, खेल में कोई हारता है, या जीतता हैं दोनों के साथ कुछ सीखने को मिलता हैं, इसलिए जो प्रतिभागी आज मेडल नहीं जीत पाये उन्होंने मैदान पर जो मेहनत की है वह आने वाली सफलताओं की नींव है।

Contents
 उत्तरकाशी, 03 अक्टूबर 2026*खेल महाकुम्भ में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, सांसद चैम्पियनशिप ट्रॉफी का हुआ समापन**खेल महाकुम्भ में उमड़ा खेल प्रतिभाओं का उत्साह, विजेता खिलाड़ियों को जिलाधिकारी ने किया पुरस्कृत*खेल महाकुम्भ मुख्यमंत्री चौम्पियनशिप ट्रॉफी 2026 के अन्तर्गत खेल मैदान मनेरा में आयोजित सांसद चौम्पियनशिप ट्रॉफी खेलकूद प्रतियोगिता के अंतिम दिन अण्डर 14 एवं 19 आयुवर्ग के बालक/बालिकाओं की वालीबॉल, पिट्टू, कबड्डी एवं खो-खो प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। अण्डर 14 आयुवर्ग की बालिका वालीबॉल प्रतियोगिता में घनसाली विधानसभा की टीम ने बाजी मारी जबकि, धनोल्टी विधानसभा की टीम ने दूसरा तथा पुरोला की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं अण्डर 14 बालक वर्ग की वालीबॉल प्रतियोगिता में प्रतापनगर की टीम ने प्रथम, टिहरी विधानसभा की टीम ने द्वितीय तथा धनसाली विधानसभा की टीम तृतीय स्थान पर रहीं। उधर अण्डर 14 बालिका वर्ग की पिट्टू प्रतियोगिता में यमुनोत्री की टीम ने प्रथम, घनसाली की टीम ने द्वितीय तथा गंगोत्री विधानसभा की टीम को तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। उधर अण्डर 14 बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में धनोल्टी विधानसभा की टीम ने बाजी मारी जबकि घनसाली विधानसभा की टीम ने दूसरा तथा यमुनोत्री विधानसभा की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अण्डर 14 खो-खो बालक वर्ग की प्रतियोगिता टिहरी विधानसभा ने जीती वहीं प्रताप नगर विधानसभा की टीम दूसरे तथा गंगोत्री विधानसभा की टीम तीसरे स्थान पर रही। अण्डर 19 बालिका वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता में जनपद टिहरी की विधानसभाओं का दब-दबा रहा प्रताप नगर विधानसभा की टीम प्रथम, टिहरी विधानसभा ने द्वितीय तथा घनसाली विधानसभा की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।खेलकूद प्रतियोगिता के समापन अवसर पर जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाण पत्र वितरत कर पुरूस्कृत किया। इस अवसर जिलाधिकारी ने कहा कि खिलाड़ियों ने पिछले 05 दिनों से मैदान पर जो ऊर्जा, उत्साह और खेल भावना दिखाई वह तारीफ के योग्य है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के लिए अपना हुनर दिखाने का अच्छा मंच है, खेल में कोई हारता है, या जीतता हैं दोनों के साथ कुछ सीखने को मिलता हैं, इसलिए जो प्रतिभागी आज मेडल नहीं जीत पाये उन्होंने मैदान पर जो मेहनत की है वह आने वाली सफलताओं की नींव है।इस अवसर खेलकूद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली गंगोत्री विधानसभा को 2.00 लाख रू0 का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया।इस अवसर पर जिला युवा कल्याण अधिकारी विजय प्रताप ने बताया कि न्याय पंचायत स्तर से खेल महाकुम्भ का आरम्भ 6 से 10 सितम्बर के मध्य किया गया, इसके पश्चात 12 से 22 सितम्बर तक विधानसभा स्तर एवं 28 सितम्बर से 03 अक्टूबर तक सांसद स्तर पर सांसद चैम्पियनशिप ट्रॉफी का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि खेलकूद प्रतियोगिता में 26543 बालक बालिकाओं के द्वारा पंजीकरण किया गया। जिसमें से न्याय पंचायत से लेकर सांसद स्तर 24767 बालक, बालिकाओं के द्वारा खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली विधानसभा को 2.00 लाख रू0 का नकद पुरस्कार दिया गया।इस मौके पर अपर जिलाधिकारी मुक्ता मिश्र, डीएसओ आशीष कुमार,प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी निधि बिंजोला, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी संदीप राणा, प्रवेश पैन्यूली, किरन राणा, प्रकाश भण्डारी, लोकेन्द्र नेगी, व्यायाम प्रशिक्षक सचिन रावत, संजय रावत, महेश कुमार, निर्णायक अजय नौटियाल, शूरवीर मार्तोलिया, सूरज भट्ट, वीर सिंह राणा, हसीम बेग, उत्तर सिंह नेगी, विनोद राणा, दिगपाल रावत, रीना गुनसौला आदि मौजूद थे।

इस अवसर खेलकूद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली गंगोत्री विधानसभा को 2.00 लाख रू0 का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया।

इस अवसर पर जिला युवा कल्याण अधिकारी विजय प्रताप ने बताया कि न्याय पंचायत स्तर से खेल महाकुम्भ का आरम्भ 6 से 10 सितम्बर के मध्य किया गया, इसके पश्चात 12 से 22 सितम्बर तक विधानसभा स्तर एवं 28 सितम्बर से 03 अक्टूबर तक सांसद स्तर पर सांसद चैम्पियनशिप ट्रॉफी का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि खेलकूद प्रतियोगिता में 26543 बालक बालिकाओं के द्वारा पंजीकरण किया गया। जिसमें से न्याय पंचायत से लेकर सांसद स्तर 24767 बालक, बालिकाओं के द्वारा खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली विधानसभा को 2.00 लाख रू0 का नकद पुरस्कार दिया गया।

इस मौके पर अपर जिलाधिकारी मुक्ता मिश्र, डीएसओ आशीष कुमार,प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी निधि बिंजोला, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी संदीप राणा, प्रवेश पैन्यूली, किरन राणा, प्रकाश भण्डारी, लोकेन्द्र नेगी, व्यायाम प्रशिक्षक सचिन रावत, संजय रावत, महेश कुमार, निर्णायक अजय नौटियाल, शूरवीर मार्तोलिया, सूरज भट्ट, वीर सिंह राणा, हसीम बेग, उत्तर सिंह नेगी, विनोद राणा, दिगपाल रावत, रीना गुनसौला आदि मौजूद थे।

You Might Also Like

डीआईटी विश्वविद्यालय में विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026 का उत्साहपूर्वक आयोजन

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के जन्म तिथि पर राष्ट्रीय शिक्षा नीति कार्यक्रम का शुभारंभ

संघ से भाजपा तक संगठन निर्माण की लंबी यात्रा, संजय विनायक जोशी का समर्पित सफर

डेढ़ दिन में पूरा कर लिया गया ट्रेकर्स रेस्क्यू ऑपरेशन, जिला प्रशासन ने निभाई मुस्तैदी से जिम्मेदारी

11वां देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2, 3 और 4 अक्टूबर को, कई चर्चित सिने कलाकार होंगे शामिल

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • खेल महाकुम्भ में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, सांसद चैम्पियनशिप ट्रॉफी का हुआ समापन
  • डीआईटी विश्वविद्यालय में विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026 का उत्साहपूर्वक आयोजन
  • राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के जन्म तिथि पर राष्ट्रीय शिक्षा नीति कार्यक्रम का शुभारंभ
  • दुर्गा पूजा से पहले मिंत्रा का बिग फैशन फेस्टिवल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ लाया शानदार फेस्टिव फैशन
  • कैम्ब्रिज की नई ‘एक्सीलेंस सीरीज़’ से आईसीएसई स्कूलों में STEM की पढ़ाई होगी और भी आसान व दिलचस्प

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?