By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: डेढ़ दिन में पूरा कर लिया गया ट्रेकर्स रेस्क्यू ऑपरेशन, जिला प्रशासन ने निभाई मुस्तैदी से जिम्मेदारी
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
आपदाउत्तरकाशीउत्तराखंड

डेढ़ दिन में पूरा कर लिया गया ट्रेकर्स रेस्क्यू ऑपरेशन, जिला प्रशासन ने निभाई मुस्तैदी से जिम्मेदारी

Lokesh Badoni
Last updated: September 30, 2026 5:25 am
Lokesh Badoni Published September 30, 2026
Share
SHARE

 उत्तरकाशी, 29 सितंबर 2026

*डेढ़ दिन में पूरा कर लिया गया ट्रेकर्स रेस्क्यू ऑपरेशन, जिला प्रशासन ने निभाई मुस्तैदी से जिम्मेदारी*

*मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन और संबंधित एजेंसियों ने तत्परता से निभाई जिम्मेदारी*

*हर्षिल से कंट्रोल रूम तक जिलाधिकारी की निरंतर निगरानी, अभियान सफलतापूर्वक हुआ पूरा*

उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हुई भारी बर्फबारी और चुनौतीपूर्ण मौसम के बीच ट्रेकिंग एवं पर्वतारोहण अभियानों में गए ट्रेकर्स, पोर्टर्स एवं सपोर्टर्स की सुरक्षित वापसी के लिए चलाया गया रेस्क्यू अभियान डेढ़ दिन में सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन ने अभियान को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों, बर्फबारी और खराब मौसम के बावजूद रेस्क्यू टीमों ने पूरी तत्परता और जिम्मेदारी के साथ अभियान को अंजाम दिया।

रेस्क्यू अभियान के दौरान कालिंदी पास बेस, ऑडिन कोल बेस, सतोपंथ बेस तथा जोगिन–I पास बेस सहित उच्च हिमालयी क्षेत्रों में अभियान पर गए सदस्यों को सुरक्षित निचले क्षेत्रों तक पहुंचाने के लिए लगातार अभियान चलाया गया। अभियान के पहले दिन जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने हर्षिल पहुंचकर मौके पर रेस्क्यू अभियान की निगरानी की। सायंकाल स्मार्ट कंट्रोल रूम से अभियान पर लगातार नजर रखी गई। दूसरे दिन भी जिलाधिकारी ने स्मार्ट कंट्रोल रूम से रेस्क्यू ऑपरेशन की निरंतर निगरानी करते हुए संबंधित टीमों को तत्परता से रेस्क्यू अभियान पूरा करने के निर्देश दिए। रेस्क्यू अभियान के दौरान अपर जिलाधिकारी मुक्ता मिश्र हर्षिल में मौजूद रही।

https://uttarakhandabtak.com/wp-content/uploads/2026/09/VID-20260930-WA0210.mp4

जिला प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ, आपदा प्रबंधन सहित संबंधित एजेंसियों ने आपसी समन्वय के साथ चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में अपना दायित्व पूरी तत्परता से निभाया। रेस्क्यू अभियान के तहत कुल 67 सदस्यों का सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। ओडिन कॉल पास से 29, जोगिन–I से 08, संतोपंथ से 08, कालिंदी पास से 19 तथा वासुकी ताल से 03 आर्मी पोर्टर्स का रेस्क्यू किया गया। वहीं श्रीकंठ एक्सपीडिशन पर गए 18 सदस्य SSB दल अपने अभियान को पूरा करना चाहते है। जबकि सुदर्शन पीक पर 12 सदस्य, भागीरथी–II (आर्मी) 20 सदस्य, भागीरथी–II 09 सदस्य, शिवलिंग 07 और 05 सदस्य दल स्वयं सुरक्षित वापस आ रहे हैं।

जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने कहा कि विषम परिस्थितियों में भी जिला प्रशासन और सभी संबंधित एजेंसियों ने पूरी तत्परता, समन्वय और जिम्मेदारी के साथ कार्य किया। मा.मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में शुरू किया गया यह रेस्क्यू अभियान सुरक्षित रूप से पूरा कर लिया गया है।

You Might Also Like

11वां देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2, 3 और 4 अक्टूबर को, कई चर्चित सिने कलाकार होंगे शामिल

तुलाज़ यूनिवर्सिटी में राष्ट्रीय स्तर के 30 घंटे के हैकाथॉन ‘हैक द फ्यूचर 3.0’ का आयोजन

लंदन पार्लियामेंट में भारत के आध्यात्मिक गुरु आर्यम को एक्सीलेंस फाउंडेशन अवार्ड 2026 से किया गया सम्मानित

बी एल जुवांठा महा विद्यालय पुरोला में दो मतों के अंतर से NSUI प्रत्याशी अनुप्रिया पंवार ने जीता छात्रसंघ अध्यक्ष पद

फेस्टिवल में लेखकों की महत्वपूर्ण भूमिका से युवाओं, छात्र-छात्राओं को मिली इतिहास की सच्चे अध्याय वाली जानकारी तथा सीख

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • डेढ़ दिन में पूरा कर लिया गया ट्रेकर्स रेस्क्यू ऑपरेशन, जिला प्रशासन ने निभाई मुस्तैदी से जिम्मेदारी
  • 11वां देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2, 3 और 4 अक्टूबर को, कई चर्चित सिने कलाकार होंगे शामिल
  • तुलाज़ यूनिवर्सिटी में राष्ट्रीय स्तर के 30 घंटे के हैकाथॉन ‘हैक द फ्यूचर 3.0’ का आयोजन
  • कैम्ब्रिज की नई ‘एक्सीलेंस सीरीज़’ से आईसीएसई स्कूलों में STEM की पढ़ाई होगी और भी आसान व दिलचस्प
  • लंदन पार्लियामेंट में भारत के आध्यात्मिक गुरु आर्यम को एक्सीलेंस फाउंडेशन अवार्ड 2026 से किया गया सम्मानित

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?