By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: 11वां देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2, 3 और 4 अक्टूबर को, कई चर्चित सिने कलाकार होंगे शामिल
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तराखंडदेहरादून

11वां देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2, 3 और 4 अक्टूबर को, कई चर्चित सिने कलाकार होंगे शामिल

Lokesh Badoni
Last updated: September 30, 2026 4:41 am
Lokesh Badoni Published September 30, 2026
Share
SHARE

देहरादून। देहरादून में सिनेमा, कला और प्रतिभा का उत्सव एक बार फिर लौटने जा रहा है। 11वां देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल आगामी 2, 3 और 4 अक्टूबर 2026 को देहरादून के सिल्वर सिटी मल्टीप्लेक्स और दून विश्वविद्यालय में आयोजित किया जाएगा। तीन दिनों तक चलने वाले इस फिल्म फेस्टिवल में फिल्मों की स्क्रीनिंग के साथ-साथ सिनेमा जगत से जुड़े कलाकारों के साथ संवाद, टॉक शो और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

फिल्म फेस्टिवल की इस वर्ष की सबसे बड़ी खासियत देश और टेलीविजन जगत के कई चर्चित कलाकारों की मौजूदगी होगी। फेस्टिवल में मुकेश ऋषि, श्वेता त्रिपाठी, दीपक पराशर, हितेन तेजवानी, गौरी प्रधान तेजवानी, अर्जुन फिरोज खान, राजन मोदी, राजेश तैलंग, राजीव एस. रुइया, विजय सेठ, प्रीतम भरद्वाज, हेमंत पांडे, बालाजी नेगी, एम. एस. के. बड़ोनी, सुमन गौर, मीना राणा, अमित वी कपूर, मोहित विल्डियाल सहित कई सिने कलाकार देहरादून पहुंचेंगे।

फेस्टिवल के आयोजक राजेश शर्मा ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी देश के कलाकार फिल्म फेस्टिवल में शिरकत करेंगे। उन्होंने कहा कि इस वर्ष कई जाने-माने कलाकारों की सहभागिता से फेस्टिवल को और व्यापक स्वरूप मिलेगा। कलाकार दर्शकों और युवाओं के साथ संवाद करेंगे तथा अपने फिल्मी सफर, अभिनय और सिनेमा से जुड़े अनुभव साझा करेंगे।

2 अक्टूबर को फेस्टिवल का पहला शो विशेष रूप से नेत्रहीन छात्रों के लिए समर्पित रहेगा। इस अवसर पर नेत्रहीन छात्रों के लिए ‘जॉली एलएलबी 3’ फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग आयोजित की जाएगी। सक्षम डिसेबिलिटी के सहयोग से आयोजित इस विशेष कार्यक्रम का उद्देश्य नेत्रहीन छात्रों को भी सिनेमा के इस उत्सव से जोड़ना और उन्हें एक विशेष सिनेमाई अनुभव प्रदान करना है।

3 अक्टूबर को तुला विश्वविद्यालय में फिल्मों की स्क्रीनिंग आयोजित की जाएगी। इस दौरान फिल्म फेस्टिवल में शामिल होने वाले सिने कलाकार विद्यार्थियों से रूबरू होंगे और फिल्म निर्माण, अभिनय तथा सिनेमा जगत से जुड़े अपने अनुभव साझा करेंगे।

वहीं 2, 3 और 4 अक्टूबर को सिल्वर सिटी में टॉक शो आयोजित किए जाएंगे, जिनमें फिल्म और टेलीविजन जगत से जुड़े कलाकार एवं विशेषज्ञ दर्शकों से संवाद करेंगे।

उत्तराखंड टैलेंट हंट
फिल्म फेस्टिवल के दौरान उत्तराखंड टैलेंट हंट भी विशेष आकर्षण रहेगा। इसमें उत्तराखंड के प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। डांसिंग, एक्टिंग, पोएट्री, मिमिक्री और सिंगिंग सहित विभिन्न विधाओं में प्रतिभागी अपनी कला का प्रदर्शन कर सकेंगे। विजेताओं को पुरस्कार और प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे तथा उन्हें आगे आने वाली परियोजनाओं से जुड़ने का अवसर मिलने की संभावना है।

आयोजक राजेश शर्मा ने कहा कि देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का उद्देश्य केवल फिल्मों का प्रदर्शन करना नहीं, बल्कि सिनेमा, कलाकारों, युवाओं और स्थानीय प्रतिभाओं को एक साझा मंच पर लाना है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष चर्चित सिने कलाकारों की मौजूदगी, विशेष स्क्रीनिंग, टॉक शो और उत्तराखंड टैलेंट हंट के माध्यम से फेस्टिवल को और अधिक व्यापक बनाया गया है।

उन्होंने कहा कि फिल्म फेस्टिवल के माध्यम से देहरादून को देश के प्रमुख फिल्म एवं सांस्कृतिक आयोजनों के मानचित्र पर और मजबूत पहचान दिलाने तथा उत्तराखंड की प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच से जोड़ने का प्रयास लगातार जारी है।

You Might Also Like

डेढ़ दिन में पूरा कर लिया गया ट्रेकर्स रेस्क्यू ऑपरेशन, जिला प्रशासन ने निभाई मुस्तैदी से जिम्मेदारी

तुलाज़ यूनिवर्सिटी में राष्ट्रीय स्तर के 30 घंटे के हैकाथॉन ‘हैक द फ्यूचर 3.0’ का आयोजन

लंदन पार्लियामेंट में भारत के आध्यात्मिक गुरु आर्यम को एक्सीलेंस फाउंडेशन अवार्ड 2026 से किया गया सम्मानित

बी एल जुवांठा महा विद्यालय पुरोला में दो मतों के अंतर से NSUI प्रत्याशी अनुप्रिया पंवार ने जीता छात्रसंघ अध्यक्ष पद

फेस्टिवल में लेखकों की महत्वपूर्ण भूमिका से युवाओं, छात्र-छात्राओं को मिली इतिहास की सच्चे अध्याय वाली जानकारी तथा सीख

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • डेढ़ दिन में पूरा कर लिया गया ट्रेकर्स रेस्क्यू ऑपरेशन, जिला प्रशासन ने निभाई मुस्तैदी से जिम्मेदारी
  • 11वां देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2, 3 और 4 अक्टूबर को, कई चर्चित सिने कलाकार होंगे शामिल
  • तुलाज़ यूनिवर्सिटी में राष्ट्रीय स्तर के 30 घंटे के हैकाथॉन ‘हैक द फ्यूचर 3.0’ का आयोजन
  • कैम्ब्रिज की नई ‘एक्सीलेंस सीरीज़’ से आईसीएसई स्कूलों में STEM की पढ़ाई होगी और भी आसान व दिलचस्प
  • लंदन पार्लियामेंट में भारत के आध्यात्मिक गुरु आर्यम को एक्सीलेंस फाउंडेशन अवार्ड 2026 से किया गया सम्मानित

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?