By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: रंवाई घाटी पुरोला के सुनाली गांव से IAS: बनकर ऋषभ नौटियाल ने बढ़ाया उत्तरकाशी का गौरव ।
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तरकाशीउत्तराखंडशिक्षा

रंवाई घाटी पुरोला के सुनाली गांव से IAS: बनकर ऋषभ नौटियाल ने बढ़ाया उत्तरकाशी का गौरव ।

Lokesh Badoni
Last updated: March 6, 2026 10:56 am
Lokesh Badoni Published March 6, 2026
Share
SHARE

पुरोला: उतरकाशी

उत्तराखंड की पर्वतीय धरती से निकलकर जब कोई युवा देश देश की सर्वोच्च प्रशासनिक सेवा में स्थान बनाता है तो यह केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं रहती, फल की पूरी समाज और प्रदेश के लिए प्रेरणा बन जाती है जनपद उतरकाशी
विकासखंड पुरोला के ग्राम सुनाली के होनहार युवा ऋषभ नौटियाल ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की प्रतिष्ठित परीक्षा में 552वीं रैंक हासिल कर भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में चयनित होकर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से रवांई घाटी सहित पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है। उनकी यह सफलता न केवल उत्तरकाशी बल्कि पूरे उत्तराखंड के लिए गर्व का विषय है। विशेष रूप से पहाड़ के छोटे कस्बों और गांव के छात्रों के लिए उनकी कहानी यह संदेश देती है की सीमित संसाधनों के बावजूद यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत सच्ची हो तो सफलता अवश्य मिलती है। पहाड़ की ऊंचाइयां केवल भौगोलिक नहीं होती बल्कि वह सपनों को भी ऊंचा उड़ने की प्रेरणा देती है।

ऋषभ नौटियाल के पिता त्र्यंबक प्रसाद नौटियाल तथा माता श्रीमती ललिता नौटियाल हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा से लेकर 12वीं तक की पढ़ाई द दून स्कूल, देहरादून से पूरी की। इसके बाद उन्होंने नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, जोधपुर से एलएलबी की पढ़ाई की।
ऋषभ की सफलता उनके संघर्ष और निरंतर प्रयास की मिसाल है। इससे पहले वे तीन बार संघ लोक सेवा आयोग की मुख्य परीक्षा तक पहुंचे, लेकिन अंतिम चयन नहीं हो पाया। लगातार मेहनत और धैर्य बनाए रखते हुए उन्होंने हार नहीं मानी और अंततः चौथे प्रयास में सफलता हासिल कर ली।
ऋषभ की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र के युवाओं को नई प्रेरणा मिली है। लोगों का कहना है कि पहाड़ के दूरस्थ गांवों से भी युवा अपनी मेहनत और लगन से देश की सर्वोच्च सेवाओं तक पहुंच सकते हैं।
इस अवसर पर रवांई घाटी के सुप्रसिद्ध कथा वाचक एवं ऋषभ के ताऊ शास्त्री शिव प्रसाद नौटियाल, बड़े भाई डॉ शेखर नोटियाल, पंण्डित शान्ति प्रसाद सेमवाल,विधायक दुर्गेश्वर लाल, समाज सेवा गजेन्द्र चौहान, युवा नेता लोकेश उनियाल, चन्द्र भूषण बिजल्वाण, राजेन्द्र गैरोला, अमित नोडियाल, दिनेश उनियाल,सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने ऋषभ नौटियाल तथा उनके माता-पिता को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

You Might Also Like

आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (एईएसएल), देहरादून ने जेईई मेन 2026 में शानदार प्रदर्शन किया

द आर्यन स्कूल में सत्रिया नृत्य प्रस्तुति ने विद्यार्थियों को किया मंत्रमुग्ध

आर्यन स्कूल में विद्यार्थियों के लिए यूनिवर्सिटी फेयर का आयोजन

सेवा भारती हरिद्वार का वार्षिकोत्सव कार्यक्रम सेवा संस्कार, समरसता व वैदिक मंत्रोच्चार के सम्पन्न

ऋषिकेश मामला जटिल मोड़ पर : आरोपों पर सवाल, नए तथ्य और पुराने मामले जांच के दायरे में

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • realme NARZO 100 Lite 5G 12499 की शुरुआती कीमत के साथ सेगमेंट-लीडिंग 7000mAh टाइटन बैटरी के साथ बिक्री के लिए उपलब्ध
  • आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (एईएसएल), देहरादून ने जेईई मेन 2026 में शानदार प्रदर्शन किया
  • realme Buds T500 Pro, इमर्सिव ANC और यूनिक कैंडी-इंस्पायर्ड डिज़ाइन के साथ, 23 अप्रैल से 2,599 की शुरुआती कीमत पर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे
  • द आर्यन स्कूल में सत्रिया नृत्य प्रस्तुति ने विद्यार्थियों को किया मंत्रमुग्ध
  • शिक्षा, गरिमा और ज़िम्मेदारी: UPSC में मुस्लिम अभ्यर्थियों की सफलता से मिलने वाले सबक

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?