By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: चौथे सप्ताह में पहुंची ‘कृष्णावतारम पार्ट 1 – द हार्ट’, कलाकारों ने हरिद्वार और ऋषिकेश में लिया संतों का आशीर्वाद
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तराखंडदेहरादून

चौथे सप्ताह में पहुंची ‘कृष्णावतारम पार्ट 1 – द हार्ट’, कलाकारों ने हरिद्वार और ऋषिकेश में लिया संतों का आशीर्वाद

Lokesh Badoni
Last updated: June 3, 2026 8:35 am
Lokesh Badoni Published June 3, 2026
Share
SHARE

देहरादून: देशभर के सिनेमाघरों में सफलतापूर्वक चौथे सप्ताह में प्रवेश कर चुकी फिल्म ‘कृष्णावतारम पार्ट 1 – द हार्ट’ की टीम ने हाल ही में हरिद्वार और ऋषिकेश पहुंचकर देश के प्रतिष्ठित संतों और आध्यात्मिक गुरुओं का आशीर्वाद प्राप्त किया। फिल्म के मुख्य अभिनेता सिद्धार्थ गुप्ता, जो देहरादून, उत्तराखंड के रहने वाले हैं, अभिनेत्री संस्कृति जयाना (फिल्म में सत्यभामा की भूमिका में) और निर्माता साजन राज कुरूप के साथ इस आध्यात्मिक यात्रा पर पहुंचे। इस दौरान टीम ने योग गुरु बाबा रामदेव, जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी तथा परमार्थ आश्रम के प्रमुख स्वामी चिदानंद सरस्वती से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। सभी संतों ने फिल्म की सफलता की कामना करते हुए भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक मूल्यों को बड़े पर्दे पर प्रस्तुत करने के प्रयास की सराहना की। देहरादून में जन्मे और पले-बढ़े सिद्धार्थ गुप्ता के लिए यह यात्रा विशेष रूप से भावनात्मक रही। उत्तराखंड की धरती पर लौटने को लेकर उन्होंने अपनी खुशी व्यक्त की। सिद्धार्थ गुप्ता ने कहा, “यहां आकर बहुत अच्छा लग रहा है। उत्तराखंड मेरी जन्मभूमि है और यहां की आध्यात्मिक ऊर्जा हमेशा मुझे अपनी ओर आकर्षित करती है। हमने हरिद्वार में गंगा स्नान किया, भव्य गंगा आरती में हिस्सा लिया और पूज्य गुरुओं का आशीर्वाद प्राप्त किया। यह अनुभव हमारे लिए बेहद सुखद और यादगार रहा। यात्रा के दौरान टीम ने हरिद्वार और ऋषिकेश के विभिन्न धार्मिक स्थलों के दर्शन भी किए और फिल्म की निरंतर सफलता के लिए प्रार्थना की। निर्माता साजन राज कुरुप ने कहा कि ‘कृष्णावतारम पार्ट 1 – द हार्ट’ जैसी आध्यात्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों पर आधारित फिल्म के लिए संतों का आशीर्वाद अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने दर्शकों द्वारा फिल्म को मिल रहे प्रेम और समर्थन के लिए भी आभार व्यक्त किया। फिल्म के चौथे सप्ताह में भी दर्शकों का उत्साह बना हुआ है और टीम को उम्मीद है कि ‘कृष्णावतारम पार्ट 1 – द हार्ट’ आने वाले दिनों में भी लोगों के दिलों को इसी तरह छूती रहेगी।

You Might Also Like

डीआईटी यूनिवर्सिटी को मिलेगा प्रतिष्ठित “स्वर्गीय सुभद्रा शाह मेमोरियल अवार्ड 2025-26”

उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा में इक्वेशन्स IAS के 21 विद्यार्थियों का चयन

आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (एईएसएल), देहरादून के 16 स्टूडेंट्स जेईई एडवांस्ड 2026 के लिए क्वालिफ़ाई 

होल्कर एजुकेशनल ट्रस्ट द्वारा एडिफाई वर्ल्ड स्कूल, देहरादून मे लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जयंती का भव्य समारोह का आयोजन

तिलाड़ी दिवस,रंवाई के पुरखों के बलिदान को किया नमन,डीएम एवं विधायक ने शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • डीआईटी यूनिवर्सिटी को मिलेगा प्रतिष्ठित “स्वर्गीय सुभद्रा शाह मेमोरियल अवार्ड 2025-26”
  • चौथे सप्ताह में पहुंची ‘कृष्णावतारम पार्ट 1 – द हार्ट’, कलाकारों ने हरिद्वार और ऋषिकेश में लिया संतों का आशीर्वाद
  • उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा में इक्वेशन्स IAS के 21 विद्यार्थियों का चयन
  • रेवोल्यूशनारी पहल के तहत, पेप्सिको इंडिया ने एचएसआरएलएम और इंडस एक्शन के साथ साझेदारी में लखपति दीदी योजना को मजबूती दी
  • Counterpoint के अनुसार Q1 2026 में INR 3,000–5,000 TWS सेगमेंट में 29% हिस्सेदारी के साथ realme बना भारत का नंबर 1 ब्रांड

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?