By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: आयुर्वेद को अपनाने, समझने और स्वस्थ जीवनशैली से जोड़ने का दिया संदेश
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तराखंडदेहरादून

आयुर्वेद को अपनाने, समझने और स्वस्थ जीवनशैली से जोड़ने का दिया संदेश

Lokesh Badoni
Last updated: September 21, 2026 7:18 am
Lokesh Badoni Published September 21, 2026
Share
SHARE
देहरादून। स्वस्थ जीवनशैली, समग्र स्वास्थ्य एवं भारतीय चिकित्सा परंपराओं के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के आरोग्य प्रकल्प के अंतर्गत विभिन्न शाखाओं में आयुर्वेद डे का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों के माध्यम से आयुर्वेद को केवल उपचार की पद्धति के रूप में नहीं, बल्कि रोग-निवारण, स्वास्थ्य संरक्षण और संतुलित जीवनशैली की समग्र दृष्टि के रूप में समझने का संदेश दिया गया।
आयोजन के दौरान विभिन्न शाखाओं में आयुर्वेदिक जीवन शैली, संतुलित आहार, ऋतुचर्या, दिनचर्या, प्राकृतिक स्वास्थ्य संरक्षण तथा रोगों से बचाव जैसे विषयों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। विशेषज्ञों एवं वक्ताओं ने प्रतिभागियों को दैनिक जीवन में सरल आयुर्वेदिक सिद्धांतों को अपनाने के व्यावहारिक उपाय बताए।

कार्यक्रमों में यह संदेश प्रमुखता से रखा गया कि आज की तेज़ रफ्तार जीवनशैली में स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए केवल बीमारी होने के बाद उपचार पर निर्भर रहने के बजाय प्रिवेंशन और हेल्थ प्रमोशन पर भी ध्यान देना आवश्यक है। आयुर्वेद की स्वस्थस्य स्वास्थ्य रक्षणम् की भावना इसी समग्र दृष्टिकोण को प्रोत्साहित करती है।
डीजेजेएस का आरोग्य प्रकल्प शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य को एक-दूसरे से जुड़ा हुआ मानते हुए समाज में स्वास्थ्य जागरूकता एवं स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने की दिशा में कार्य करता है। इसी व्यापक दृष्टिकोण के तहत आयुर्वेद डे के अवसर पर शाखाओं में लोगों को अपने भोजन, दिनचर्या, ऋतु के अनुसार जीवनशैली और प्राकृतिक स्वास्थ्य-संरक्षण के प्रति सजग होने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता की और स्वस्थ जीवन के लिए आयुर्वेदिक सिद्धांतों को समझने एवं अपनाने की दिशा में जागरूकता प्राप्त की। आयोजन का उद्देश्य आयुर्वेद के पारंपरिक ज्ञान को आधुनिक जीवनशैली से जोड़ते हुए लोगों को स्वास्थ्य के प्रति अधिक जागरूक, जिम्मेदार और आत्मनिर्भर बनाना रहा।
आरोग्य प्रकल्प के माध्यम से डेजेजेएस का यह प्रयास स्वस्थ व्यक्ति, स्वस्थ परिवार और स्वस्थ समाज की दिशा में जन-जागरूकता को निरंतर आगे बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण कदम है।

You Might Also Like

अवीवा लाइफ इंश्योरेंस ने रिटर्न ऑफ प्रीमियम प्रपोजिशन के साथ टर्म इंश्योरेंस लॉन्च किया

माटी कला बोर्ड में नियुक्तियों पर पुनर्विचार करे सरकार

डीएवी इंटर इंटर कॉलेज में स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता अभियान का आयोजन

श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में सात दिवसीय गणेश महोत्सव का भव्य समापन

एससीपी – टीएसपी योजनाओं को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में नाराजगी, मंत्री सवालों के घेरे में।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • अवीवा लाइफ इंश्योरेंस ने रिटर्न ऑफ प्रीमियम प्रपोजिशन के साथ टर्म इंश्योरेंस लॉन्च किया
  • आयुर्वेद को अपनाने, समझने और स्वस्थ जीवनशैली से जोड़ने का दिया संदेश
  • माटी कला बोर्ड में नियुक्तियों पर पुनर्विचार करे सरकार
  • डीएवी इंटर इंटर कॉलेज में स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता अभियान का आयोजन
  • श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में सात दिवसीय गणेश महोत्सव का भव्य समापन

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?