By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: डीआईटी यूनिवर्सिटी को मिलेगा प्रतिष्ठित “स्वर्गीय सुभद्रा शाह मेमोरियल अवार्ड 2025-26”
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तराखंडदेहरादून

डीआईटी यूनिवर्सिटी को मिलेगा प्रतिष्ठित “स्वर्गीय सुभद्रा शाह मेमोरियल अवार्ड 2025-26”

Lokesh Badoni
Last updated: June 3, 2026 8:55 am
Lokesh Badoni Published June 3, 2026
Share
SHARE

देहरादून । डीआईटी यूनिवर्सिटी को उत्तराखंड में स्वैच्छिक रक्तदान आंदोलन और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान एवं निरंतर सहयोग के लिए आईएमए ब्लड बैंक उत्तराखंड द्वारा शैक्षणिक वर्ष 2025-26 हेतु प्रतिष्ठित “स्वर्गीय सुभद्रा शाह मेमोरियल अवार्ड” से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर 14 जून 2026 को आईएमए ब्लड बैंक उत्तराखंड, देहरादून में आयोजित एक भव्य समारोह में प्रदान किया जाएगा। इस वर्ष के आयोजन की थीम है — “मानवता की एक बूंद – रक्तदान करें, जीवन बचाएं।” डीआईटी यूनिवर्सिटी ने वर्षों से अपने विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों को स्वैच्छिक रक्तदान शिविरों और सामाजिक जागरूकता कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी के लिए निरंतर प्रेरित किया है। नियमित जागरूकता अभियानों एवं रक्तदान पहलों के माध्यम से विश्वविद्यालय ने राज्यभर में अनेक लोगों का जीवन बचाने और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इस सम्मान की घोषणा डायरेक्टर आई एम ए ब्लड बैंक डॉ. संजय उप्रेती द्वारा की गई। विश्वविद्यालय के निरंतर प्रयासों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि डीआईटी यूनिवर्सिटी ने सदैव रक्तदान अभियानों एवं विभिन्न सामाजिक कल्याण कार्यक्रमों में पूर्ण सहयोग प्रदान किया है। विश्वविद्यालय ने युवाओं में जागरूकता फैलाने और समाज के प्रति सकारात्मक योगदान देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। यह सम्मान डीआईटी यूनिवर्सिटी की सामाजिक जिम्मेदारी, सामुदायिक कल्याण और मानव सेवा के प्रति उसकी मजबूत प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

You Might Also Like

चौथे सप्ताह में पहुंची ‘कृष्णावतारम पार्ट 1 – द हार्ट’, कलाकारों ने हरिद्वार और ऋषिकेश में लिया संतों का आशीर्वाद

उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा में इक्वेशन्स IAS के 21 विद्यार्थियों का चयन

आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (एईएसएल), देहरादून के 16 स्टूडेंट्स जेईई एडवांस्ड 2026 के लिए क्वालिफ़ाई 

होल्कर एजुकेशनल ट्रस्ट द्वारा एडिफाई वर्ल्ड स्कूल, देहरादून मे लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जयंती का भव्य समारोह का आयोजन

तिलाड़ी दिवस,रंवाई के पुरखों के बलिदान को किया नमन,डीएम एवं विधायक ने शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • डीआईटी यूनिवर्सिटी को मिलेगा प्रतिष्ठित “स्वर्गीय सुभद्रा शाह मेमोरियल अवार्ड 2025-26”
  • चौथे सप्ताह में पहुंची ‘कृष्णावतारम पार्ट 1 – द हार्ट’, कलाकारों ने हरिद्वार और ऋषिकेश में लिया संतों का आशीर्वाद
  • उत्तराखंड पीसीएस परीक्षा में इक्वेशन्स IAS के 21 विद्यार्थियों का चयन
  • रेवोल्यूशनारी पहल के तहत, पेप्सिको इंडिया ने एचएसआरएलएम और इंडस एक्शन के साथ साझेदारी में लखपति दीदी योजना को मजबूती दी
  • Counterpoint के अनुसार Q1 2026 में INR 3,000–5,000 TWS सेगमेंट में 29% हिस्सेदारी के साथ realme बना भारत का नंबर 1 ब्रांड

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?