16 जनवरी 2026
चंडीगढ़ स्थित उत्तराखंड की पहले नंबर की विधानसभा के विधायक दुर्गेश्वर को “भारत गौरव अवॉर्ड” सम्मानित किया गया है।
आपको बताते चलें कि राज्य बनने के बाद पुरोला विधानसभा के पहले जनप्रतिनिधि को इस तरह के सम्मान से नवाजा गया है। आयोजक संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि वे हर वर्ष भारत वर्ष में इस तरह के जनप्रतिनिधियों का चुनाव करते है जो लगातार जनता के मध्य रहते है। उन्होंने यह भी बताया कि उत्तराखंड के पुरोला विधानसभा क्षेत्र के विधायक पिछले चार सालों से लगातार आमजन के संपर्क में है। स्वयं गांव – गांव जाकर जनता की समस्या सुनते है और उनके निराकरण के लिए सरकार के साथ संवाद स्थापित करते है। इनके कुशल व्यवहार, लोक संपर्क और संवेदनशील जनप्रतिनिधि होने के फलस्वरूप विधायक दुर्गेश भारत गौरव अवॉर्ड” से पंजाब के राज्यपाल महामहिम गुलाब चंद्र कटारिया और महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञानानंद (कुरुक्षेत्र) के हाथों संयुक्त रूप से नवाजे गए है।

Contents
16 जनवरी 2026चंडीगढ़ स्थित उत्तराखंड की पहले नंबर की विधानसभा के विधायक दुर्गेश्वर को “भारत गौरव अवॉर्ड” सम्मानित किया गया है।आपको बताते चलें कि राज्य बनने के बाद पुरोला विधानसभा के पहले जनप्रतिनिधि को इस तरह के सम्मान से नवाजा गया है। आयोजक संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि वे हर वर्ष भारत वर्ष में इस तरह के जनप्रतिनिधियों का चुनाव करते है जो लगातार जनता के मध्य रहते है। उन्होंने यह भी बताया कि उत्तराखंड के पुरोला विधानसभा क्षेत्र के विधायक पिछले चार सालों से लगातार आमजन के संपर्क में है। स्वयं गांव – गांव जाकर जनता की समस्या सुनते है और उनके निराकरण के लिए सरकार के साथ संवाद स्थापित करते है। इनके कुशल व्यवहार, लोक संपर्क और संवेदनशील जनप्रतिनिधि होने के फलस्वरूप विधायक दुर्गेश भारत गौरव अवॉर्ड” से पंजाब के राज्यपाल महामहिम गुलाब चंद्र कटारिया और महामंडलेश्वर स्वामी ज्ञानानंद (कुरुक्षेत्र) के हाथों संयुक्त रूप से नवाजे गए है।
विधायक दुर्गेश ने बताया कि यह उनके जीवन और उनके क्षेत्र के लिए एक अमूल्य एवं अविस्मरणीय पल है। कहा कि यह क्षण उनके लिए गर्व और जिम्मेदारी दोनों का अहसास कराती है। इसलिए वे आगे भी संकल्प लेते हैं कि निरंतर जनसेवा, समर्पण और ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते रहेगा। इस अवसर पर भारत पुरस्कार फाउंडेशन के संस्थापक डॉ. संदेश यादव,सह-आयोजक पायल यादव एवं सचिव आकाश पांडे सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
