By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: मोरी के ग्राम पवाणी में अग्निकांड से प्रभावित 39 परिवारों को पहुंचाई जा रही राहत सामग्री, भोजन एवं रहने की व्यवस्था सुनिश्चित
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
आपदाउत्तरकाशीउत्तराखंड

मोरी के ग्राम पवाणी में अग्निकांड से प्रभावित 39 परिवारों को पहुंचाई जा रही राहत सामग्री, भोजन एवं रहने की व्यवस्था सुनिश्चित

Lokesh Badoni
Last updated: November 25, 2026 8:17 am
Lokesh Badoni Published November 25, 2026
Share
SHARE

 उत्तरकाशी, 25 नवंबर 2026

 

Contents
 उत्तरकाशी, 25 नवंबर 2026*अग्निकांड प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत, प्रशासन की टीमें मौके पर जुटीं*मोरी के ग्राम पवाणी में अग्निकांड से प्रभावित 39 परिवारों को पहुंचाई जा रही राहत सामग्री, भोजन एवं रहने की व्यवस्था सुनिश्चित**अग्निकांड प्रभावितों के बीच जिलाधिकारी, पीड़ितों को हरसंभव मदद*जनपद के मोरी तहसील अंतर्गत ग्राम पवाणी में हुए अग्निकांड की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देशों पर प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत पहुंचाने के साथ ही मौके पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। प्राप्त सूचना के अनुसार, दिनांक 24 नवंबर 2026 को सायं लगभग 04:49 बजे ग्राम पवाणी में अग्निकांड की घटना हुई, जिसमें 39 आवासीय भवन क्षतिग्रस्त हुए हैं और 39 परिवार प्रभावित हुए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही उप जिलाधिकारी पुरोला सहित संबंधित विभागों की टीमें मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों में जुट गईं।जिलाधिकारी के निर्देशों पर प्रभावित परिवारों के लिए भोजन, रहने और दैनिक उपयोग की आवश्यक वस्तुओं की व्यवस्था की गई है। लोक निर्माण विभाग द्वारा अस्थायी हेलिपैड का निर्माण किया गया है। गांव में सामुदायिक किचन स्थापित कर प्रभावितों को भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। साथ ही गांव के प्राथमिक विद्यालय में स्टोर रूम तैयार कर उसे सेल्टर के रूप में उपयोग किए जाने की व्यवस्था की जा रही है। जिलाधिकारी स्वयं घटना स्थल पर मौजूद रहकर राहत अभियान की कमान संभाले हुए हैं।प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव कार्यों को प्रभावी बनाने के लिए विभिन्न विभागों की टीमें तैनात की गई हैं। इनमें पुलिस, राजस्व, एसडीआरएफ, आपदा प्रबंधन, पेयजल, विद्युत, पशुपालन एवं स्वास्थ्य विभाग की टीमें शामिल हैं। आपदा प्रबंधन मंत्री, उपाध्यक्ष राज्य आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति , सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास द्वारा प्रभावित क्षेत्र का हेलीकॉप्टर से सर्वेक्षण भी किया गया है।आपदा प्रबंधन प्राधिकरण उत्तरकाशी की ओर से प्रभावित परिवारों के लिए 123 कंबल, 100 जैकेट, 45 गमबूट, 24 टेंट, 4 बड़े एवं रेडक्रॉस टेंट,12 बर्तन सेट, 45 सेट पतीला/कढ़ाई/स्टील लोटा/टिफिन, 45 गैस चूल्हे, 45 नग बाल्टी, 45 सेट हाईजीन किट, 50 गद्दे, 50 सेट बेडशीट/तकिया/कवर आदि, 15 सोलर स्ट्रीट लाइट, 100 गिलास, 100 थाली, 50 टॉर्च एवं अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई गई है। 45 किट राशन सामग्री भेजी गई है। प्रत्येक राशन किट में 20 किलोग्राम चावल, आटा, तेल, नमक, चीनी, चाय आदि आवश्यक खाद्य सामग्री शामिल है। इसके अतिरिक्त तहसील मोरी की ओर से चावल, आटा, दाल, तेल, चीनी, चायपत्ती, साबुन, मसाले, नमक, आलू, सोयाबड़ी एवं 15 तिरपाल सहित आवश्यक खाद्य सामग्री वितरित की गई है।जिला प्रशासन द्वारा प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन की प्राथमिकता प्रभावित परिवारों को सुरक्षित आश्रय, भोजन और जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराना है। राहत एवं पुनर्वास से जुड़े कार्यों की लगातार निगरानी की जा रही है।

*अग्निकांड प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत, प्रशासन की टीमें मौके पर जुटीं*

मोरी के ग्राम पवाणी में अग्निकांड से प्रभावित 39 परिवारों को पहुंचाई जा रही राहत सामग्री, भोजन एवं रहने की व्यवस्था सुनिश्चित*

 

*अग्निकांड प्रभावितों के बीच जिलाधिकारी, पीड़ितों को हरसंभव मदद*

जनपद के मोरी तहसील अंतर्गत ग्राम पवाणी में हुए अग्निकांड की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देशों पर प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत पहुंचाने के साथ ही मौके पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। प्राप्त सूचना के अनुसार, दिनांक 24 नवंबर 2026 को सायं लगभग 04:49 बजे ग्राम पवाणी में अग्निकांड की घटना हुई, जिसमें 39 आवासीय भवन क्षतिग्रस्त हुए हैं और 39 परिवार प्रभावित हुए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही उप जिलाधिकारी पुरोला सहित संबंधित विभागों की टीमें मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों में जुट गईं।

जिलाधिकारी के निर्देशों पर प्रभावित परिवारों के लिए भोजन, रहने और दैनिक उपयोग की आवश्यक वस्तुओं की व्यवस्था की गई है। लोक निर्माण विभाग द्वारा अस्थायी हेलिपैड का निर्माण किया गया है। गांव में सामुदायिक किचन स्थापित कर प्रभावितों को भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। साथ ही गांव के प्राथमिक विद्यालय में स्टोर रूम तैयार कर उसे सेल्टर के रूप में उपयोग किए जाने की व्यवस्था की जा रही है। जिलाधिकारी स्वयं घटना स्थल पर मौजूद रहकर राहत अभियान की कमान संभाले हुए हैं।

प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव कार्यों को प्रभावी बनाने के लिए विभिन्न विभागों की टीमें तैनात की गई हैं। इनमें पुलिस, राजस्व, एसडीआरएफ, आपदा प्रबंधन, पेयजल, विद्युत, पशुपालन एवं स्वास्थ्य विभाग की टीमें शामिल हैं। आपदा प्रबंधन मंत्री, उपाध्यक्ष राज्य आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति , सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास द्वारा प्रभावित क्षेत्र का हेलीकॉप्टर से सर्वेक्षण भी किया गया है।आपदा प्रबंधन प्राधिकरण उत्तरकाशी की ओर से प्रभावित परिवारों के लिए 123 कंबल, 100 जैकेट, 45 गमबूट, 24 टेंट, 4 बड़े एवं रेडक्रॉस टेंट,12 बर्तन सेट, 45 सेट पतीला/कढ़ाई/स्टील लोटा/टिफिन, 45 गैस चूल्हे, 45 नग बाल्टी, 45 सेट हाईजीन किट, 50 गद्दे, 50 सेट बेडशीट/तकिया/कवर आदि, 15 सोलर स्ट्रीट लाइट, 100 गिलास, 100 थाली, 50 टॉर्च एवं अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई गई है। 45 किट राशन सामग्री भेजी गई है। प्रत्येक राशन किट में 20 किलोग्राम चावल, आटा, तेल, नमक, चीनी, चाय आदि आवश्यक खाद्य सामग्री शामिल है। इसके अतिरिक्त तहसील मोरी की ओर से चावल, आटा, दाल, तेल, चीनी, चायपत्ती, साबुन, मसाले, नमक, आलू, सोयाबड़ी एवं 15 तिरपाल सहित आवश्यक खाद्य सामग्री वितरित की गई है।

जिला प्रशासन द्वारा प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन की प्राथमिकता प्रभावित परिवारों को सुरक्षित आश्रय, भोजन और जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराना है। राहत एवं पुनर्वास से जुड़े कार्यों की लगातार निगरानी की जा रही है।

You Might Also Like

थर्ड वेव कॉफी’ ने हासिल की 275 कैफ़े की उपलब्धि, देहरादून में पहले कैफ़े के साथ उत्तराखण्ड में किया प्रवेश

तुलाज़ युनिवर्सिटी में चौथे इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन एडवांसेज इन कंप्यूटिंग, कम्युनिकेशन एंड मटेरियल्स का समापन

सन वैली स्कूल में कक्षा 1, 2 और 3 का वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ मनाया गया

सादगी से विवाह कर एसडीएम अललेश नौडियाल और याक्षी अरोड़ा ने दिया समाज को प्रेरक संदेश

देहरादून में भक्तिद्वार टेलीविजन OTT का भव्य शुभारंभ, अनूप जलोटा ने भजनों से बांधा समां; बोले—‘मेरा जन्म नैनीताल में हुआ, मैं भी उत्तराखंड का हूं’

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • मोरी के ग्राम पवाणी में अग्निकांड से प्रभावित 39 परिवारों को पहुंचाई जा रही राहत सामग्री, भोजन एवं रहने की व्यवस्था सुनिश्चित
  • थर्ड वेव कॉफी’ ने हासिल की 275 कैफ़े की उपलब्धि, देहरादून में पहले कैफ़े के साथ उत्तराखण्ड में किया प्रवेश
  • OPPO India ने नवंबर ColorOS 17 अपडेट पेश किया
  • तुलाज़ युनिवर्सिटी में चौथे इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन एडवांसेज इन कंप्यूटिंग, कम्युनिकेशन एंड मटेरियल्स का समापन
  • सन वैली स्कूल में कक्षा 1, 2 और 3 का वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ मनाया गया

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?