पुरोला में आयोजित किसान ऋण मेले में 91 लाभार्थियों को ₹1.14 करोड़ से अधिक के ऋण वितरित
जिला सहकारी बैंक की पहल से किसानों, युवाओं एवं स्वरोजगार करने वालों को मिला आर्थिक संबल
उत्तरकाशी, 25 नवंबर 2026।
उत्तरकाशी जिला सहकारी बैंक लिमिटेड एवं सहकारिता विभाग उत्तरकाशी के संयुक्त तत्वावधान में आज विकासखंड परिसर पुरोला में किसान ऋण मेला-2026 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रीमती निशिता शाह, प्रमुख विकासखंड पुरोला, नगर पालिका अध्यक्ष पुरोला बिहारी लाल शाह, पूर्व जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी श्री सत्येन्द्र राणा एवं जिला सहकारी बैंक की अध्यक्ष श्रीमती शारदा राणा द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
इस अवसर पर पूर्व प्रमुख पुरोला श्री प्यारे लाल हिमानी, खंड विकास अधिकारी श्री सुरेश चौहान, श्री बलदेव असवाल वरिष्ठ भाजपा नेता, वरिष्ठ नेता श्री बलदेव रावत, श्रीमती सुनीता देवी अध्यक्ष रामासिराई, श्री अमीन सिंह नेगी अध्यक्ष देवडुंगा सहकारी समिति सहित विकासखंड पुरोला की विभिन्न सहकारी समितियों के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
किसान ऋण मेले का मुख्य उद्देश्य आमजन, किसानों, व्यापारियों, लघु उद्यमियों एवं स्वरोजगार के क्षेत्र में कार्य करने वाले लोगों को बैंक की विभिन्न ऋण योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना तथा उन्हें सरल एवं सुलभ बैंकिंग सुविधाओं से जोड़कर आर्थिक रूप से सशक्त बनाना रहा। इसके साथ ही केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी भी आमजन को दी गई।
91 लाभार्थियों को ₹114.18 लाख के ऋण वितरित
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला सहकारी बैंक की अध्यक्ष श्रीमती शारदा राणा ने कहा कि बैंक का उद्देश्य केवल बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि किसानों, युवाओं, महिलाओं, व्यापारियों एवं आम नागरिकों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना भी है। बैंक लगातार ऐसी योजनाओं को प्राथमिकता दे रहा है, जिनसे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिले और स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर सृजित हों।
उन्होंने कहा कि बैंक ग्राहकों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए ऋण वितरण प्रणाली को सरल, पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। सहकारी बैंक ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और किसानों, उद्यमियों तथा आम नागरिकों के आर्थिक सशक्तीकरण में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका है।
उन्होंने बताया कि इस किसान ऋण मेले में बैंक द्वारा संचालित विभिन्न ऋण योजनाओं के अंतर्गत कुल 91 कृषकों एवं लाभार्थियों को ₹114.18 लाख (एक करोड़ चौदह लाख अठारह हजार रुपये) के ऋण स्वीकृति चेक वितरित किए गए। यह पहल क्षेत्र में कृषि, व्यवसाय एवं स्वरोजगार गतिविधियों को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

Contents
पुरोला में आयोजित किसान ऋण मेले में 91 लाभार्थियों को ₹1.14 करोड़ से अधिक के ऋण वितरितजिला सहकारी बैंक की पहल से किसानों, युवाओं एवं स्वरोजगार करने वालों को मिला आर्थिक संबलउत्तरकाशी, 25 नवंबर 2026।उत्तरकाशी जिला सहकारी बैंक लिमिटेड एवं सहकारिता विभाग उत्तरकाशी के संयुक्त तत्वावधान में आज विकासखंड परिसर पुरोला में किसान ऋण मेला-2026 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रीमती निशिता शाह, प्रमुख विकासखंड पुरोला, नगर पालिका अध्यक्ष पुरोला बिहारी लाल शाह, पूर्व जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी श्री सत्येन्द्र राणा एवं जिला सहकारी बैंक की अध्यक्ष श्रीमती शारदा राणा द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।इस अवसर पर पूर्व प्रमुख पुरोला श्री प्यारे लाल हिमानी, खंड विकास अधिकारी श्री सुरेश चौहान, श्री बलदेव असवाल वरिष्ठ भाजपा नेता, वरिष्ठ नेता श्री बलदेव रावत, श्रीमती सुनीता देवी अध्यक्ष रामासिराई, श्री अमीन सिंह नेगी अध्यक्ष देवडुंगा सहकारी समिति सहित विकासखंड पुरोला की विभिन्न सहकारी समितियों के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।किसान ऋण मेले का मुख्य उद्देश्य आमजन, किसानों, व्यापारियों, लघु उद्यमियों एवं स्वरोजगार के क्षेत्र में कार्य करने वाले लोगों को बैंक की विभिन्न ऋण योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना तथा उन्हें सरल एवं सुलभ बैंकिंग सुविधाओं से जोड़कर आर्थिक रूप से सशक्त बनाना रहा। इसके साथ ही केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी भी आमजन को दी गई।91 लाभार्थियों को ₹114.18 लाख के ऋण वितरितकार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला सहकारी बैंक की अध्यक्ष श्रीमती शारदा राणा ने कहा कि बैंक का उद्देश्य केवल बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि किसानों, युवाओं, महिलाओं, व्यापारियों एवं आम नागरिकों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना भी है। बैंक लगातार ऐसी योजनाओं को प्राथमिकता दे रहा है, जिनसे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिले और स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर सृजित हों।उन्होंने कहा कि बैंक ग्राहकों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए ऋण वितरण प्रणाली को सरल, पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। सहकारी बैंक ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और किसानों, उद्यमियों तथा आम नागरिकों के आर्थिक सशक्तीकरण में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका है।उन्होंने बताया कि इस किसान ऋण मेले में बैंक द्वारा संचालित विभिन्न ऋण योजनाओं के अंतर्गत कुल 91 कृषकों एवं लाभार्थियों को ₹114.18 लाख (एक करोड़ चौदह लाख अठारह हजार रुपये) के ऋण स्वीकृति चेक वितरित किए गए। यह पहल क्षेत्र में कृषि, व्यवसाय एवं स्वरोजगार गतिविधियों को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।मुख्य अतिथि ने की बैंक की पहल की सराहनामुख्य अतिथि श्रीमती निशिता शाह, प्रमुख विकासखंड पुरोला ने जिला सहकारी बैंक की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि किसान ऋण मेले जैसे कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्रों में आमजन को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने तथा आर्थिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि किसानों एवं स्वरोजगार से जुड़े लोगों को बैंक की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाना चाहिए।कार्यक्रम में बैंक के सचिव/महाप्रबंधक, अन्य बैंक एवं विभागीय अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में क्षेत्र के कृषक एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।कार्यक्रम के समापन पर बैंक अध्यक्ष श्रीमती शारदा राणा ने सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, कृषकों एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए अपील की कि वे बैंक द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी एवं ऋण योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाकर अपनी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करें।सहकारिता से समृद्धि, आत्मनिर्भर किसान और सशक्त ग्रामीण अर्थव्यवस्था के संकल्प के साथ जिला सहकारी बैंक उत्तरकाशी जनसेवा के अपने दायित्वों का निरंतर निर्वहन कर रहा है।
