पुरोला उतरकाशी
विधानसभा चुनाव आते ही उत्तराखंड में बढ़ने लगती है शराब और मुर्गे की मांग, विकास के मुद्दे पीछे और दावतों की राजनीति आगे
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की आहट शुरू होते ही राजनीतिक गतिविधियां तेज होने लगती हैं। गांवों से लेकर शहरों तक बैठकों, जनसंपर्क और राजनीतिक समीकरणों का दौर शुरू हो जाता है। इसी के साथ चुनावी माहौल में शराब और मांसाहारी दावतों को लेकर भी चर्चाएं तेज होने लगती हैं।
चुनाव के दौरान कुछ स्थानों पर मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए शराब और दावतों का सहारा लेने की शिकायतें सामने आती रही हैं। हालांकि, हर राजनीतिक दल या प्रत्याशी पर ऐसा आरोप लगाना उचित नहीं होगा। लेकिन यह सवाल जरूर उठता है कि क्या चुनाव में जनसमर्थन विकास कार्यों के आधार पर जुटाया जा रहा है या फिर व्यक्तिगत प्रलोभनों के सहारे
विडंबना यह है कि जिन गांवों में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सिंचाई और रोजगार जैसी मूलभूत समस्याएं वर्षों से लंबित हैं, वहां चुनाव के समय अस्थायी मेहमाननवाजी और दिखावे की राजनीति चर्चा का विषय बन जाती है।
