By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: घंटाघर से शहीद स्थल तक आयोजित होगी एकता पदयात्रा, 07 हजार से अधिक लोग करेंगे प्रतिभाग
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तराखंडदेहरादून

घंटाघर से शहीद स्थल तक आयोजित होगी एकता पदयात्रा, 07 हजार से अधिक लोग करेंगे प्रतिभाग

Lokesh Badoni
Last updated: October 29, 2025 7:29 am
Lokesh Badoni Published October 29, 2025
Share
SHARE
  • एक भारत, श्रेष्ठ भारत- लौह पुरुष की 150वीं जयंती पर राजधानी देहरादून में 31 अक्टूबर को विशाल एकता पदयात्रा
  • जन-जन तक पहुंचे, राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और भाईचारा का संदेश – सीडीओ

देहरादून। स्वतंत्र भारत के शिल्पकार एवं राष्ट्रीय एकता के प्रतीक लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती जनपद में पूरे उत्साह और गौरव के साथ मानायी जाएगी। इस खास मौके पर देहरादून जिला मुख्यालय में 31 अक्टूबर, 2025 को सुबह 7ः30 बजे घंटाघर स्थित लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा स्थल से शहीद स्थल चीड बाग तक करीब 8 किमी0 की विशाल ‘‘एकता पदयात्रा़’’ एवं भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

लौह पुरुष की 150वीं जयंती की तैयारियों को लेकर मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने बुधवार को विकास भवन सभागार में सभी रेखीय विभागों की बैठक ली। उन्होंने निर्देश दिए कि कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित की जाए। जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों को आज ही निमंत्रण पत्र प्रेषित करें। सीडीओ ने कहा कि 31 अक्टूबर को सुबह 7ः30 बजे जिला मुख्यालय स्थित घंटाघर से शहीद स्थल तक आयोजित होने वाली एकता पदयात्रा में कोई भी व्यक्ति स्वेच्छा से प्रतिभाग कर सकता है। उन्होंने शिक्षण संस्थानों, एनएसएस, एनसीसी, पीआरडी स्वयं सेवक, खिलाडियों, पूर्व सैनिक, आंगनबाडी कार्यकत्री, एनयूएलएम एवं विभिन्न विभागीय योजनाओं से जुड़े स्वयं सहायता समूहों को कार्यक्रम में प्रतिभाग कराने के निर्देश दिए।
मुख्य विकास अधिकारी ने सीएमओ को एकता पदयात्रा के दौरान जीवन रक्षक दवाओं के साथ एंबुलेंस की तैनात रखने, जिला पूर्ति अधिकारी को सूक्ष्म जलपान, रिफ्रेशमेंट, महाप्रबंधक जिला उद्योग को पर्याप्त संख्या में तिरंगा झंडे, सीएचओ को पुष्प एवं फूल माला, परिवहन अधिकारी को वाहनों की व्यवस्था, सीईओ को स्कूल कॉलेजों में आत्मनिर्भर भारत एवं नशा मुक्त युवा शपथ, लौह पुरुष की जीवनी पर वाद-विवाद, निबंध प्रतियोगिता आयोजित करने और एसपी ट्रैफिक को देहरादून एकता पदयात्रा के निर्धारित रूट पर यातायात को सुव्यवस्थित रखने के निर्देश दिए।
उप निदेशक माई भारत मोनिका नांदल ने बताया कि लौह पुरुष की जयंती के अवसर पर प्रत्येक जनपद में तीन स्थानों पर 08 से 10 किमी0 का एकता मार्च/पद यात्रा का आयोजन किया जाना है। देहरादून जिला मुख्यालय में 31 अक्टूबर को पहली एकता पद यात्रा की जा रही है। इसके बाद 25 नवंबर तक विकास नगर और डोईवाला में भी इसी तरह के भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगें।
इस अवसर पर कार्यक्रम के नोडल अधिकारी/उप जिलाधिकारी हरिगिर, परियोजना निदेशक डीआरडीए विक्रम सिंह, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, सीएमओ डा. मनोज कुमार शर्मा, मुख्य शिक्षा अधिकारी वीके ढ़ौडियाल, जिला पूर्ति अधिकारी केके अग्रवाल, उप निदेशक माई भारत मोनिका नांदल, जिला कार्यक्रम अधिकारी जितेन्द्र कुमार सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

You Might Also Like

उत्तरायणी कौथिक महोत्सव ढोल नगाड़ों रणसिंघा वैदिक मंत्रोच्चार कलशयात्रा के साथ महिमहिम राज्यपाल ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ

डीआईटी विश्वविद्यालय में ग्लोबल इंटरनेशनल एजुकेशनल फेयर का सफल आयोजन, विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय अवसरों से जोड़ा

श्वेता महारा सैल्यूट तिरंगा संगठन में उत्तराखंड राज्य महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष बनीं

सेवा संकल्प धारणी फाउंडेशन के तत्वावधान में 5 से 8 फरवरी तक उत्तरायणी कौथिक महोत्सव का आगाज

देहरादून वार्ड नं. 38 के पण्डितवाड़ी में विराट हिंदू सम्मेलन का सम्पन्न

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • उत्तरायणी कौथिक महोत्सव ढोल नगाड़ों रणसिंघा वैदिक मंत्रोच्चार कलशयात्रा के साथ महिमहिम राज्यपाल ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ
  • डीआईटी विश्वविद्यालय में ग्लोबल इंटरनेशनल एजुकेशनल फेयर का सफल आयोजन, विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय अवसरों से जोड़ा
  • श्वेता महारा सैल्यूट तिरंगा संगठन में उत्तराखंड राज्य महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष बनीं
  • सेवा संकल्प धारणी फाउंडेशन के तत्वावधान में 5 से 8 फरवरी तक उत्तरायणी कौथिक महोत्सव का आगाज
  • आगरा में होंगे लेजेंड लीग क्रिकेट के 3 मैच

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?