By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: आईएफएटी इंडिया 2025 मुंबई में हुआ शुरू 
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
देश-विदेश

आईएफएटी इंडिया 2025 मुंबई में हुआ शुरू 

Lokesh Badoni
Last updated: October 15, 2025 7:36 am
Lokesh Badoni Published October 15, 2025
Share
SHARE
  • दीया मिर्ज़ा और श्रीकांत शिंदे ने जल और अपशिष्ट के स्थायी समाधान का आह्वान किया
  • आईएफएटी इंडिया के 12वें संस्करण में वैश्विक नेतृत्वकर्ताओं, नीति निर्माताओं और उद्योग के विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया और सर्कुलर अर्थव्यवस्था एवं जल सुरक्षा पर बात की

मुंबई: जल, सीवेज, ठोस अपशिष्ट और रिसाइक्लिंग समाधानों के लिए देश के सबसे बड़े व्यापार मेले, आईएफएटी इंडिया के 12वें संस्करण की शुरुआत आज बॉम्बे एक्जीबिशन सेंटर (NESCO), मुंबई में हुई। यह आयोजन सस्टेनेबिलिटी पर आधारित विकास और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग का एक मजबूत आधार तैयार कर रहा है। इसके उद्घाटन समारोह में दीया मिर्ज़ा और श्रीकांत शिंदे, केंद्र और राज्य सरकार के विभागों, अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मिशनों तथा उद्योग संघों ने हिस्सा लिया।
दीया मिर्ज़ा ने भारत में स्वच्छ और सस्टेनेबल भविष्य के लिए सामूहिक कार्रवाई और इनोवेशन पर आधारित साझेदारियों पर जोर दिया। उन्होंने कहा, “आईएफएटी इंडिया इस बात पर जोर देता है कि सस्टेनेबिलिटी कोई ट्रेंड नहीं, बल्कि हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। यह प्रेरणादायक है कि इस व्यापार मेले में विभिन्न विचार, इनोवेशन और इरादे एक ही छत के नीचे एकत्रित हुए हैं।


आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय (MoHUA) की संयुक्त सचिव, रूपा मिश्रा ने कहा, “आईएफएटी इंडिया जैसे प्लेटफॉर्म शहरों के सस्टेनेबल विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। टेक्नोलॉजी प्रदाताओं, नीति निर्माताओं और शहरी प्रोफेशनल्स को एक साथ लाकर, यह प्लेटफॉर्म विचारों के आदान-प्रदान और साझेदारियों को मजबूत बनाने के महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करता है ताकि शहरों को अधिक स्वच्छ, लचीला एवं रहने योग्य बनाने वाले समाधानों को तेजी से अपनाया जा सके।”
लोकसभा सांसद श्रीकांत शिंदे ने कहा, “आईएफएटी इंडिया से प्रदर्शित होता है कि शहरी शासन में सस्टेनेबिलिटी को इंटीग्रेट करने में भारत ने कितनी दूरी तय कर ली है। अमृत 2.0 और स्वच्छ भारत मिशन जैसे अभियानों की मदद से शहर अनुपालन से इनोवेशन की ओर बढ़ रहे हैं, टेक्नोलॉजी, सर्कुलर इकोनॉमी अपना रहे हैं तथा समुदाय-संचालित परिवर्तन ला रहे हैं। आईएफएटी इंडिया जैसे प्लेटफॉर्म विश्व की सर्वोत्तम विधियों और स्थानीय प्रयासों को साथ लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं, ताकि ज्यादा स्वच्छ और संसाधन वाले शहरों की ओर भारत के सफर में तेजी लाई जा सके।”
भूपिंदर सिंह, प्रेसिडेंट आईएमईए, मेसे मुंशेन और सीईओ, मेसे मुंशेन इंडिया ने कहा, “आईएफएटी इंडिया जल, सीवेज, ठोस अपशिष्ट और रिसाइक्लिंग के लिए भारत के सबसे बड़े व्यापार मेले के रूप में लगातार विश्व में अपनी प्रासंगिकता को मजबूत कर रहा है। यह दुनिया में पर्यावरण की सबसे गंभीर समस्याओं को हल करने वाली टेक्नोलॉजी का प्रदर्शन कर रहा है। यहाँ डिस्प्ले में सहयोग सबसे विशेष है, जिसके अंतर्गत भारत और इस क्षेत्र में स्वच्छ, स्मार्ट और अधिक सस्टेनेबल विकास संभव बनाने के लिए वैश्विक विशेषज्ञता और स्थानीय अवसर एक साथ मौजूद हैं।

You Might Also Like

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का आज एक दर्दनाक विमान दुर्घटना में निधन

कैबिनेट मंत्री जोशी ने किया 20 करोड़ की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास

थाईलैंड में गूंजा उत्तराखंड — बैंकॉक में मनाई गई उत्तराखंड राज्य की रजत जयंती और इगास-बग्वाल

MHT CET 2025 : पीडब्ल्यू की श्रेया सुंजय पांडे ने 99.99 परसेंटाइल स्कोर किया

एनएसटी के दूसरे वर्ष के 93 प्रतिशत विद्यार्थियों ने हासिल की जानीमानी टेक्नोलॉजी कंपनियों में इंटर्नशिप

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • सेवा संकल्प धारणी फाउंडेशन के तत्वावधान में 5 से 8 फरवरी तक उत्तरायणी कौथिक महोत्सव का आगाज
  • आगरा में होंगे लेजेंड लीग क्रिकेट के 3 मैच
  • राजस्थान में कैंसर के बढ़ते मामलों का जल्द से जल्द निदान
  • 12 शहर, 400 स्वयंसेवक: राष्ट्रीय स्वच्छता दिवस पर शहरी कचरे से निपटने के लिए ‘द वी फाउंडेशन’ और ‘ग्रँट थॉर्नटन’ आए साथ
  • देहरादून वार्ड नं. 38 के पण्डितवाड़ी में विराट हिंदू सम्मेलन का सम्पन्न

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?