By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (एईएसएल) और भारतीय सेना के बीच एमओयू, जवानों व उनके परिवारों को मिलेगा शिक्षा में विशेष लाभ
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तराखंडदेहरादून

आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (एईएसएल) और भारतीय सेना के बीच एमओयू, जवानों व उनके परिवारों को मिलेगा शिक्षा में विशेष लाभ

Lokesh Badoni
Last updated: October 13, 2025 7:00 am
Lokesh Badoni Published October 13, 2025
Share
SHARE
  • एईएसएल ने भारतीय सेना के साथ साझेदारी कर सेवारत जवानों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को शैक्षणिक सहयोग व कल्याणकारी लाभ प्रदान करने का लिया संकल्प।
  • समझौता ज्ञापन के अंतर्गत एईएसएल देशभर के अपने केंद्रों में प्रवेश लेने वाले सेना से संबंधित विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति और विशेष रियायतें प्रदान करेगा।
  • कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कर्नल पी.आर. कथूरिया ने समारोह में शिरकत की।

देहरादून:  देश की अग्रणी परीक्षा तैयारी संस्था आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (एईएसएल) ने भारतीय सेना के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते का उद्देश्य सेना के सेवारत, सेवानिवृत्त, वीरता पुरस्कार विजेता, विकलांग कर्मियों तथा शहीद जवानों के परिवारों को शैक्षणिक सहयोग और कल्याणकारी लाभ प्रदान करना है। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए कर्नल पी.आर. कथूरिया ने शिक्षा के माध्यम से सेना समुदाय को सशक्त बनाने में इस साझेदारी के महत्व पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर भारतीय सेना की ओर से सहायक एडजुटेंट जनरल, सेरेमोनियल एंड वेलफेयर 3 एवं 4, तथा एईएसएल की ओर से दिल्ली-एनसीआर के मुख्य शैक्षणिक एवं व्यवसाय प्रमुख डॉ. यशपाल ने इस समझौते पर हस्ताक्षर किए। एमओयू के तहत एईएसएल देशभर में अपने सभी केंद्रों पर सेना से जुड़े विद्यार्थियों को विशेष रियायतें और छात्रवृत्तियाँ उपलब्ध कराएगा। इसके अंतर्गत—
वीरता पुरस्कार विजेताओं और 20% या उससे अधिक विकलांगता वाले कर्मियों के लिए 100% ट्यूशन फीस माफ।
सेवारत व सेवानिवृत्त कर्मियों के लिए 20% ट्यूशन फीस में छूट, अन्य छात्रवृत्तियों की कटौती के बाद लागू होगी।
ये रियायतें एईएसएल के नियमित छात्रवृत्ति कार्यक्रमों के अतिरिक्त होंगी, जिनका लाभ देशभर के छात्र पहले से ले रहे हैं।

इस अवसर पर एईएसएल के एमडी एवं सीईओ चंद्रशेखर गरीसा रेड्डी ने कहा, “एईएसएल का मानना है कि शिक्षा ही उज्ज्वल भविष्य की सबसे मजबूत नींव है। भारतीय सेना के साथ यह साझेदारी हमारे वीर जवानों के

योगदान का सम्मान है। उनके परिवारों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और उचित मार्गदर्शन देकर हम उन्हें सशक्त बनाना चाहते हैं। छात्रवृत्ति, काउंसलिंग और मार्गदर्शन के माध्यम से हमारा उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि हमारे नायकों के बच्चे अपनी पूरी क्षमता का उपयोग कर सफलता की नई ऊँचाइयाँ छू सकें।
मुख्य अतिथि कर्नल पी.आर. कथूरिया ने कहा कि “एईएसएल और भारतीय सेना के बीच हुआ यह सहयोग हमारे सैनिकों के परिवारों की प्रतिभा और क्षमता को निखारने की साझा प्रतिबद्धता का प्रतीक है। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और मार्गदर्शन तक पहुँच सुनिश्चित कर हम न केवल अपने राष्ट्र के भविष्य में निवेश कर रहे हैं, बल्कि सेवा और उत्कृष्टता की परंपरा को आने वाली पीढ़ियों तक पहुँचाने का संकल्प भी ले रहे हैं।
एमओयू की अवधि के दौरान एईएसएल भारतीय सेना के जवानों के बच्चों को शैक्षणिक और करियर से जुड़ी परामर्श सेवाएँ व मार्गदर्शन भी प्रदान करेगा। संस्था ने बताया कि सेना से संबंधित विद्यार्थी अपने शैक्षणिक प्रश्न निर्धारित ईमेल पते पर भेज सकते हैं, जिनका उत्तर शीघ्रता से दिया जाएगा।

You Might Also Like

पॉलीकिड्स स्कूल बैडमिंटन टूर्नामेंट 2026: एक शानदार सफलता

उत्तरायणी कौथिक महोत्सव ढोल नगाड़ों रणसिंघा वैदिक मंत्रोच्चार कलशयात्रा के साथ महिमहिम राज्यपाल ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ

डीआईटी विश्वविद्यालय में ग्लोबल इंटरनेशनल एजुकेशनल फेयर का सफल आयोजन, विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय अवसरों से जोड़ा

श्वेता महारा सैल्यूट तिरंगा संगठन में उत्तराखंड राज्य महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष बनीं

सेवा संकल्प धारणी फाउंडेशन के तत्वावधान में 5 से 8 फरवरी तक उत्तरायणी कौथिक महोत्सव का आगाज

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • पॉलीकिड्स स्कूल बैडमिंटन टूर्नामेंट 2026: एक शानदार सफलता
  • उत्तरायणी कौथिक महोत्सव ढोल नगाड़ों रणसिंघा वैदिक मंत्रोच्चार कलशयात्रा के साथ महिमहिम राज्यपाल ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ
  • डीआईटी विश्वविद्यालय में ग्लोबल इंटरनेशनल एजुकेशनल फेयर का सफल आयोजन, विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय अवसरों से जोड़ा
  • श्वेता महारा सैल्यूट तिरंगा संगठन में उत्तराखंड राज्य महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष बनीं
  • सेवा संकल्प धारणी फाउंडेशन के तत्वावधान में 5 से 8 फरवरी तक उत्तरायणी कौथिक महोत्सव का आगाज

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?