By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: एडीआर कंपनी के संचालक अंकित रावत ने जबरन वसूली और मानहानि की साज़िश का किया पर्दाफाश
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तराखंडदेहरादून

एडीआर कंपनी के संचालक अंकित रावत ने जबरन वसूली और मानहानि की साज़िश का किया पर्दाफाश

Lokesh Badoni
Last updated: October 4, 2025 6:43 am
Lokesh Badoni Published October 4, 2025
Share
SHARE

50 करोड़ रुपये की ठगी के आरोप और पूर्व मुख्यमंत्री के पत्र के बावजूद मिली ‘दोषमुक्ति’
देहरादून। देहरादून के प्रमुख उद्यमी और एडीआर कंपनी के संचालक अंकित रावत ने अपनी पत्नी पूजा चमोली के साथ मिलकर अपने खिलाफ़ चल रहे पूरे विवाद को जबरन वसूली और मानहानि की साज़िश करार दिया है। इस मामले में एक नया मोड़ तब आया जब रावत ने खुलासा किया कि पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने 18.07.2021 को पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखकर कथित रूप से 50 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की शिकायत पर उच्च स्तरीय जाँच और कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की थी। इतनी बड़ी राजनीतिक पहुँच और गंभीर आरोपों के बावजूद, दून पुलिस द्वारा विवेचना पूरी करने के बाद अंकित रावत को दोषमुक्ति प्रमाण दिया गया, जिसमें स्पष्ट किया गया कि यह मामला केवल मुनाफा कमाने के उद्देश्य से पैसों के आपसी लेन-देन से संबंधित दीवानी प्रकृति का है और आपराधिक नहीं।
रावत ने शिकायतकर्ता राकेश चन्द्र बहुगुणा पर सीधा सवाल उठाया है कि जिस मामले में पुलिस खुद जाँच के बाद दोषमुक्त कर चुकी है, उसे जबरन आपराधिक रंग देकर सार्वजनिक रूप से बदनाम क्यों किया जा रहा है? उन्होंने पूछा है कि क्या वाकई में यह करोड़ों की ठगी थी, या फिर यह एडीआर कंपनी और कंपनी के निदेशक अंकित रावत को बदनाम करने के लिए धीरे-धीरे बुना जा रहा कोई जाल है? रावत ने आरोप लगाया है कि राकेश चंद्र बहुगुणा द्वारा पत्रकारों को संबोधित करते हुए उन पर लगाए गए आरोपों को लेकर कोई तथ्य या दस्तावेज़ क्यों नहीं दिखाया गया, जिससे यह संदेह गहराता है कि उन्हें और उनकी कंपनी को बदनाम करने के लिए राकेश चंद्र बहुगुणा द्वारा मीडिया को गुमराह किया गया।
रावत ने आरोप लगाया है कि दोषमुक्ति प्रमाण मिलने के बाद भी यह दुर्भावनापूर्ण अभियान रुका नहीं है। उन्हें और उनके पिता को लगातार जान से मारने की धमकियाँ दी जा रही हैं और उनके घर पर अनुपस्थिति में दुर्व्यवहार किया गया है। यहाँ तक कि उनकी पत्नी पूजा चमोली को भी जानबूझकर इस विवाद में घसीटा जा रहा है, जबकि उनके खातों का इस वित्तीय लेन-देन से कोई संबंध नहीं है। रावत ने कहा कि उनके ससुराल पक्ष के लोग और अन्य परिचित हर जगह उनके विरुद्ध गलत बातें फैलाकर उनकी मानहानि और अपमान कर रहे हैं। इन सब के बावजूद, रावत ने कहा कि वह इन आपराधिक कृत्यों के सामने झुकेंगे नहीं और देश की न्यायिक व्यवस्था पर पूर्ण विश्वास रखते हुए कानूनी लड़ाई लड़ते रहेंगे।

You Might Also Like

पॉलीकिड्स स्कूल बैडमिंटन टूर्नामेंट 2026: एक शानदार सफलता

उत्तरायणी कौथिक महोत्सव ढोल नगाड़ों रणसिंघा वैदिक मंत्रोच्चार कलशयात्रा के साथ महिमहिम राज्यपाल ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ

डीआईटी विश्वविद्यालय में ग्लोबल इंटरनेशनल एजुकेशनल फेयर का सफल आयोजन, विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय अवसरों से जोड़ा

श्वेता महारा सैल्यूट तिरंगा संगठन में उत्तराखंड राज्य महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष बनीं

सेवा संकल्प धारणी फाउंडेशन के तत्वावधान में 5 से 8 फरवरी तक उत्तरायणी कौथिक महोत्सव का आगाज

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • पॉलीकिड्स स्कूल बैडमिंटन टूर्नामेंट 2026: एक शानदार सफलता
  • उत्तरायणी कौथिक महोत्सव ढोल नगाड़ों रणसिंघा वैदिक मंत्रोच्चार कलशयात्रा के साथ महिमहिम राज्यपाल ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ
  • डीआईटी विश्वविद्यालय में ग्लोबल इंटरनेशनल एजुकेशनल फेयर का सफल आयोजन, विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय अवसरों से जोड़ा
  • श्वेता महारा सैल्यूट तिरंगा संगठन में उत्तराखंड राज्य महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष बनीं
  • सेवा संकल्प धारणी फाउंडेशन के तत्वावधान में 5 से 8 फरवरी तक उत्तरायणी कौथिक महोत्सव का आगाज

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?