By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: पेसल वीड कॉलेज ऑफ इन्फॉरमेशन टेक्नोलॉजी में खुलेगा मुक्त विश्वविद्यालय का अध्ययन केंद्र
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तराखंडदेहरादून

पेसल वीड कॉलेज ऑफ इन्फॉरमेशन टेक्नोलॉजी में खुलेगा मुक्त विश्वविद्यालय का अध्ययन केंद्र

Lokesh Badoni
Last updated: September 18, 2025 8:16 am
Lokesh Badoni Published September 18, 2025
Share
SHARE

देहरादून। पेसल वीड कॉलेज ऑफ इन्फॉरमेशन टैक्नोलोजी, देहरादून में उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के अध्ययन केंद्र बनाये जाने के लिए, उत्तराखण्ड के शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की उपस्थिति में, उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. नवीन चन्द्र लोहानी एवं रजिस्ट्रार डॉ. खेमराज भट्ट तथा पेसल वीड कॉलेज के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कश्यप ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। इस कार्यक्रम के शुभारम्भ में शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, कुलपति (यू.ओ.यू.) डॉ. नवीन चन्द्र लोहानी, कुलसचिव (यू.ओ.यू.) डॉ. खेमराज भट्ट, पेसल वीड कॉलेज के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कश्यप, सचिव आकाश कश्यप, प्रबन्धन समिति के सदस्य विनोद शर्मा तथा मेजर जनरल शम्मी सबरवाल, किरन कश्यप, राशि कश्यप तथा पेसल वीड कॉलेज की प्राचार्या डॉ. अनिता वर्मा जी के द्वारा दीप प्रज्वलन से किया गया। तत्पश्चात छात्रों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति की गयी। सभी अतिथिगणों को महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अनिता वर्मा द्वारा पुष्पगुच्छ एवं शॉल प्रदान कर स्वागत किया गया।
उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. नवीन चन्द्र लोहानी ने कहा कि मुझे विश्वास है कि पेसल वीड कॉलेज एक महत्त्वपूर्ण अध्ययन केंद्र के रूप में कार्य करेगा क्योंकि पेसल वीड कॉलेज का वर्तमान शिक्षा के क्षेत्र में महत्त्वपूर्ण योगदान एवं स्थान रहा है। अतः यह उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय से जुड़कर एक विशिष्ट स्थान प्राप्त करेगा।
शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि जिस राज्य में आदर्श शिक्षक होते हैं उस राज्य का विकास बहुत तेजी से होता है। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उत्तराखण्ड बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है। भारत के 100 विश्वविद्यालयों की रैकिंग में से 8 विश्वविद्यालय उत्तराखण्ड के हैं और हमें उम्मीद है कि उत्तराखण्ड राज्य शीघ्र ही शत प्रतिशत शिक्षित राज्य की श्रेणी में आ जायेगा। कार्यक्रम के अन्त में सभी अतिथियों को डॉ. प्रेम कश्यप जी द्वारा स्मृति चिह्न प्रदान किए गये और कार्यक्रम राष्ट्रगान के साथ सम्पन्न हुआ।

You Might Also Like

डीआईटी विश्वविद्यालय ने दो दिवसीय ‘दीक्षारंभ 2026’ ओरिएंटेशन कार्यक्रम का किया आयोजन 

एक साल से लंबित राज्य आंदोलनकारी गणिता बिष्ट के परिचय पत्र में नाम व पता संशोधन का प्रकरण का हुआ समाधान

उत्तराखंड में पहली बार श्री श्री वेलबीइंग का आगमन

ओलंपस हाई के इंटर-हाउस फुटबॉल टूर्नामेंट में रिग हाउस बना चैंपियन

तुलाज़ ने रचा इतिहास, संस्थान से बना विश्वविद्यालय

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • डीआईटी विश्वविद्यालय ने दो दिवसीय ‘दीक्षारंभ 2026’ ओरिएंटेशन कार्यक्रम का किया आयोजन 
  • एक साल से लंबित राज्य आंदोलनकारी गणिता बिष्ट के परिचय पत्र में नाम व पता संशोधन का प्रकरण का हुआ समाधान
  • उत्तराखंड में पहली बार श्री श्री वेलबीइंग का आगमन
  • गुजरात और केरल में अतिवृष्टि के कारण दिवंगत हुए लोगों को मोरारी बापू की श्रद्धांजलि और उनके परिजनों को सहायता
  • ओलंपस हाई के इंटर-हाउस फुटबॉल टूर्नामेंट में रिग हाउस बना चैंपियन

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?