By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान से जुड़े हजारों लोग : डॉ. धन सिंह रावत
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तराखंडदेहरादून

स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान से जुड़े हजारों लोग : डॉ. धन सिंह रावत

Lokesh Badoni
Last updated: September 17, 2025 10:32 am
Lokesh Badoni Published September 17, 2025
Share
SHARE

स्वास्थ्य शिविरों में लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण, बड़े स्तर पर हुआ रक्तदान

देहरादून । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने जन्मदिन पर आज मध्य प्रदेश के धार से ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ तथा ‘आठवें राष्ट्रीय पोषण माह’ अभियान का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि), मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। अभियान के शुभारंभ के साथ ही प्रदेशभर की चिकित्सा इकाईयों में स्वास्थ्य शिविरों का आगाज हो गया है। इन शिविरों में हजारों लोगों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण करवाया साथ ही अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं का भी लाभ लिया।
इस अवसर पर आयोजित पत्रकार वार्ता में राज्यपाल ने कहा कि “स्वस्थ और जागरूक नारी ही समाज को नई दिशा दे सकती है। यह अभियान परिवार और समाज दोनों की मजबूती की आधारशिला है।” उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि वे इस अभियान में सक्रिय रूप से भागीदारी करें और इसे जन-आंदोलन का रूप दें, ताकि हर महिला तक समग्र स्वास्थ्य सुविधाएँ पहुँचे और वह सम्मानपूर्वक, सुरक्षित तथा स्वस्थ जीवन जी सके।
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के बाद मीडिया से वार्ता करते हुए प्रधानमंत्री को जन्म दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, दीर्घायु की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज विश्वकर्मा जयंती के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी जन्मदिन है। इस अवसर पर ‘‘स्वस्थ नारी सशक्त परिवार’’ अभियान शुभारंभ किया गया है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी तैयारी की है, यह अभियान दो अक्टूबर तक चलेगा, इसलिए राज्य की माताएं, बहनें इसका लाभ उठाएं।
कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने पत्रकारों से वार्ता करते हुये कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने जन्मदिन पर एक विशेष अभियान की शुरूआत की है, जो आम लोगों खासकर महिलओं के स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से अहम है। उन्होंने बताया कि स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान की प्रदेशभर में शुरूआत हो गई है। इस अभियान के तहत राजकीय मेडिकल कॉलेजों, जिला अस्पतालों, उप जिला अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में लगभग 4114 स्वास्थ्य शिविर लगाये गये हैं। जिसमें हजारों लोगों ने आकर अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया साथ ही अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ भी लिया। डॉ. रावत ने बताया कि इन स्वास्थ्य शिविरों में जनप्रतिनिधियों जिलों के प्रभारी मंत्रियों, सांसदों, विधायकों, मेयरों, जिला पंचायत अध्यक्षों आदि ने प्रतिभाग किया। उन्होंने बताया कि स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के तहत आयोजित स्वास्थ्य शिविरों की प्रत्येक दिन मॉनिटिरिंग की जायेगी, इसके लिये सभी जिलों के जिलाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने बताया कि इस अभियान का अधिक से अधिक लोग लाभ ले सके इसके लिये विभागीय अधिकारियों को ठोस निर्देश दिये गये हैं।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या, सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, विधायक खजान दास, विनोद चमोली, सविता कपूर, सुरेश गड़िया, मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन, सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर. राजेश कुमार सहित विभागीय अधिकारी एवं बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

You Might Also Like

डीआईटी विश्वविद्यालय ने दो दिवसीय ‘दीक्षारंभ 2026’ ओरिएंटेशन कार्यक्रम का किया आयोजन 

एक साल से लंबित राज्य आंदोलनकारी गणिता बिष्ट के परिचय पत्र में नाम व पता संशोधन का प्रकरण का हुआ समाधान

उत्तराखंड में पहली बार श्री श्री वेलबीइंग का आगमन

ओलंपस हाई के इंटर-हाउस फुटबॉल टूर्नामेंट में रिग हाउस बना चैंपियन

तुलाज़ ने रचा इतिहास, संस्थान से बना विश्वविद्यालय

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • डीआईटी विश्वविद्यालय ने दो दिवसीय ‘दीक्षारंभ 2026’ ओरिएंटेशन कार्यक्रम का किया आयोजन 
  • एक साल से लंबित राज्य आंदोलनकारी गणिता बिष्ट के परिचय पत्र में नाम व पता संशोधन का प्रकरण का हुआ समाधान
  • उत्तराखंड में पहली बार श्री श्री वेलबीइंग का आगमन
  • गुजरात और केरल में अतिवृष्टि के कारण दिवंगत हुए लोगों को मोरारी बापू की श्रद्धांजलि और उनके परिजनों को सहायता
  • ओलंपस हाई के इंटर-हाउस फुटबॉल टूर्नामेंट में रिग हाउस बना चैंपियन

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?