By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: पिथौरागढ़ में भारी बारिश से हुए लैंडस्लाइड से दो दर्जन सड़कें बंद
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तराखंडदेहरादून

पिथौरागढ़ में भारी बारिश से हुए लैंडस्लाइड से दो दर्जन सड़कें बंद

Lokesh Badoni
Last updated: September 15, 2025 4:05 pm
Lokesh Badoni Published September 15, 2025
Share
SHARE

भू-स्खलन के चलते आदि कैलाश यात्रा के दूसरे चरण पर लगा ब्रेक
पिथौरागढ़। उत्तराखंड के सीमांत जिले पिथौरागढ़ जिले में आपदा कम होने का नाम नहीं ले रही है। हालांकि इस मानसून सीजन में पिथौरागढ़ में सामान्य से कम बारिश हुई है। लेकिन कुछ विशेष क्षेत्रों में ही ज्यादा बारिश होने के कारण आए दिन आपदा जैसे हालात बन रहे हैं। रविवार देर रात भी पिथौरागढ़ के कुछ हिस्से में जोरदार बारिश हुई है। पिथौरागढ़ में रविवार देर रात्रि को बारिश ने यहां जमकर कहर बरपाया है। बारिश के कारण जिले भर की दो दर्जन सड़कें बंद हो गई हैं। थल पिथौरागढ़ मोटर मार्ग थल से 600 मीटर आगे पहाड़ी से मलबा आने के कारण बंद हो गया है। मौसम के अलर्ट के चलते आदि कैलाश यात्रा का दूसरा चरण आज से शुरू नहीं हो सका है।
थल बेरीनाग मोटर मार्ग में बरड बैंड के पास भूस्खलन होने से मार्ग बंद हो गया है। वहीं थह पावर हाउस को जाने वाली नहर को भी नुकसान पहुंचा है। पांखू कोटमन्या मोटर मार्ग में प्रेमनगर के पास मलबा आने से बंद हो गया है। थल लेजम मोटर मार्ग भी मलबा आने से मार्ग बंद हो गया है। इस मार्ग में सड़क की दीवार ध्वस्त होने से गोल गांव में भूपेंद्र गिरि के मकान तक मलबा पहुंच गया है।
थल मुनस्यारी मोटर मार्ग में कई सड़क पर मलबा आने से यातायात बंद हो गया है। जौलजीवीदृधारचूला मार्ग बंद हुआ है। आदि कैलाश मार्ग में मलबा आने से मार्ग बंद होने हो गया है। मार्ग खोलने के लिए जगह-जगह पर मशीनें लगी हुई हैं। सड़क बंद होने से जगह-जगह मार्ग में सैकड़ों वाहन फंसे हुए हैं।
उत्तराखंड में मौसम विभाग ने भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया हुआ है। धारचूला के एसडीएम ने बताया कि ऑरेंज और येलो अलर्ट के मद्देनजर आदि कैलाश यात्रा के दूसरे चरण की शुरुआत को फिलहाल टाल दिया गया है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अब यात्रा को लेकर अगला निर्णय 17 सितंबर के बाद मौसम की स्थिति की समीक्षा के आधार पर लिया जाएगा। बताते चलें कि आदि कैलाश यात्रा का दूसरा चरण आज सोमवार से शुरू होना था। दो यात्री हल्द्वानी से पिथौरागढ़ के लिए रविवार को रवाना भी हुए थे। इन यात्रियों में दिल्ली निवासी दंपति 65 वर्षीय चंद्रनारायण अग्रवाल और उनकी पत्नी 63 वर्षीय ममता अग्रवाल शामिल हैं। इनके साथ दो यात्री पिथौरागढ़ से शामिल होने वाले थे। आदि कैलाश यात्रा का दूसरा चरण 31 अक्टूबर तक चलना था।

You Might Also Like

डीआईटी विश्वविद्यालय ने दो दिवसीय ‘दीक्षारंभ 2026’ ओरिएंटेशन कार्यक्रम का किया आयोजन 

एक साल से लंबित राज्य आंदोलनकारी गणिता बिष्ट के परिचय पत्र में नाम व पता संशोधन का प्रकरण का हुआ समाधान

उत्तराखंड में पहली बार श्री श्री वेलबीइंग का आगमन

ओलंपस हाई के इंटर-हाउस फुटबॉल टूर्नामेंट में रिग हाउस बना चैंपियन

तुलाज़ ने रचा इतिहास, संस्थान से बना विश्वविद्यालय

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • डीआईटी विश्वविद्यालय ने दो दिवसीय ‘दीक्षारंभ 2026’ ओरिएंटेशन कार्यक्रम का किया आयोजन 
  • एक साल से लंबित राज्य आंदोलनकारी गणिता बिष्ट के परिचय पत्र में नाम व पता संशोधन का प्रकरण का हुआ समाधान
  • उत्तराखंड में पहली बार श्री श्री वेलबीइंग का आगमन
  • गुजरात और केरल में अतिवृष्टि के कारण दिवंगत हुए लोगों को मोरारी बापू की श्रद्धांजलि और उनके परिजनों को सहायता
  • ओलंपस हाई के इंटर-हाउस फुटबॉल टूर्नामेंट में रिग हाउस बना चैंपियन

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?