By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: आपदा की आफत के बाद महामारी की टेंशन
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तराखंडदेहरादून

आपदा की आफत के बाद महामारी की टेंशन

Lokesh Badoni
Last updated: September 5, 2025 6:59 am
Lokesh Badoni Published September 5, 2025
Share
SHARE

देहरादून। उत्तराखंड में विषम भौगोलिक परिस्थितियों के चलते हर साल आपदा जैसे हालात बनते रहे हैं। साल 2025 उत्तराखंड में प्राकृतिक आपदा के लिहाज से काफी अधिक भयावह रहा है। राज्य में अगस्त महीने में हुई भारी बारिश के चलते उत्तरकाशी, चमोली, पौड़ी समेत तमाम हिस्सों में आपदा जैसी स्थिति बनी हुई है। साथ ही मैदानी क्षेत्रों में जल भराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। भारी बारिश के चलते आई प्राकृतिक आपदाओं की वजह से जहां एक ओर जान- माल का काफी नुकसान हुआ है। वहीं, दूसरी ओर आपदाग्रस्त क्षेत्र में महामारी फैलने का खतरा बना हुआ है। आपदाग्रस्त और जलभराव वाले क्षेत्रों में काफी अधिक गंदगी फैलने की वजह से बड़ी बीमारी फैलने की संभावना जताई जा रही है।
उत्तराखंड में पिछले महीने अत्यधिक भारी बारिश हुई है। जिसके चलते प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों पर तमाम जगहों पर प्राकृतिक आपदाओं की वजह से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। साथ ही जल भराव के चलते लोगों का जीना मुहाल हो गया है। जल भराव और चारों तरफ मलबा और गंदगी होने की वजह से ही उत्तराखंड सरकार भी इस बात को मान रही है की लोगों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। जलभराव के कारण तमाम तरह के संक्रमण फैलने या महामारी होने की संभावना है। यही वजह है कि उत्तराखंड सरकार ने स्वास्थ्य विभाग को भी अलर्ट कर दिया है।
दरअसल, मानसून सीजन के दौरान सीजनल बीमारियां होने का खतरा रहता है। यही वजह है कि डॉक्टर्स इस बात पर जोर देते रहे हैं कि खासकर मानसून सीजन के दौरान खाने पीने और साफ सफाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए। खासकर, हर जगह का पानी ना पीते हुए घर का साफ पानी ही पिएं। मानसून सीजन के दौरान जहां एक और सीजनल बीमारियों का खतरा बना हुआ है तो वहीं दूसरी ओर आपदाग्रस्त और जल भराव वाले क्षेत्रों में बीमारियों के फैलने का खतरा है। यही वजह है कि स्वास्थ्य विभाग इस बात पर जोर दे रहा है कि आपदाग्रस्त और जलभराव वाले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखा जाये।
उत्तराखंड राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार, प्राकृतिक आपदा की वजह से 1 अप्रैल से अभी तक 80 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा 114 लोग घायल और अभी भी 95 लोग लापता हैं। प्राकृतिक आपदा की वजह से सिर्फ इंसानों की क्षति नहीं हुई है बल्कि 88 बड़े पशु और 1481 छोटे पशुओं की भी क्षति हुई है। यही नहीं प्राकृतिक आपदा की वजह से 1828 मकानों का कुछ हिस्सा और 71 मकानों का आधे से अधिक हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है। यही नहीं, 229 मकान पूरी तरह जमींदोज हो गये हैं।
आपदा प्रभावित या जल भराव वाले क्षेत्रों में संक्रमण फैलने के सवाल पर सचिवालय चिकित्सालय के डॉ रविंद्र राणा ने कहा कि आपदाग्रस्त क्षेत्र में टाइफाइड, कालरा (हैजा), पीलिया समेत और बीमारियां फैलने की संभावना रहती हैं। ऐसे में आपदा ग्रस्त क्षेत्रों या जल भराव वाले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को विशेष सावधानियां बरतने की जरूरत है। ऐसे में लोगों को इस बात पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है कि बाहर की गंदगी उनके घरों के अंदर ना, बच्चे घर के बाहर न जाएं और साफ सुथरी जगह पर रहें। ऐसे क्षेत्रों में संक्रमण फैलने का खतरा काफी अधिक रहता है। इसके अलावा लोगों को हाइजीन का ध्यान रखते हुए हेल्दी खाना और साफ पानी पीने पर विशेष ध्यान देना चाहिए। जिससे वे खुद को संक्रमण से दूर रख सकें।

प्रदेश के आपदा प्रभावित जो 78 ग्राम सभाएं हैं। उसमें से 65 ग्राम सभा में स्वास्थ्य शिविर लगाया जा चुका है। बाकी बची हुई ग्राम सभाओं में अगले एक हफ्ते के भीतर स्वास्थ्य शिविर लगा दिया जाएगा। आपदा प्रभावित क्षेत्र में रहने वाले लोगों को ये कहा गया है कि उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि स्वास्थ्य आपके द्वार है। इसके अलावा, जहां-जहां गांव में सड़कें टूटी हैं और वहां दिक्कतें हैं। सभी गांवों में स्वास्थ्य शिविर लगाया जा रहा है।
धन सिंह रावत, स्वास्थ्य मंत्री

आपदा प्रभावित क्षेत्रों में बीमारी फैलने की सवाल पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा- आपदा को लेकर लगातार समीक्षा कर रहे हैं। जरूरी सावधानियां भी बरतनी जानी है उन सावधानियों को बरता जा रहा है। जिन क्षेत्रों में आपदा आई है, जल भराव की स्थिति है उन क्षेत्रों में महामारी जैसी आशंका उत्पन्न हो सकती है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग समेत अन्य विभाग जरूरी कदम उठाएंगे।

You Might Also Like

डीआईटी विश्वविद्यालय ने दो दिवसीय ‘दीक्षारंभ 2026’ ओरिएंटेशन कार्यक्रम का किया आयोजन 

एक साल से लंबित राज्य आंदोलनकारी गणिता बिष्ट के परिचय पत्र में नाम व पता संशोधन का प्रकरण का हुआ समाधान

उत्तराखंड में पहली बार श्री श्री वेलबीइंग का आगमन

ओलंपस हाई के इंटर-हाउस फुटबॉल टूर्नामेंट में रिग हाउस बना चैंपियन

तुलाज़ ने रचा इतिहास, संस्थान से बना विश्वविद्यालय

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • डीआईटी विश्वविद्यालय ने दो दिवसीय ‘दीक्षारंभ 2026’ ओरिएंटेशन कार्यक्रम का किया आयोजन 
  • एक साल से लंबित राज्य आंदोलनकारी गणिता बिष्ट के परिचय पत्र में नाम व पता संशोधन का प्रकरण का हुआ समाधान
  • उत्तराखंड में पहली बार श्री श्री वेलबीइंग का आगमन
  • गुजरात और केरल में अतिवृष्टि के कारण दिवंगत हुए लोगों को मोरारी बापू की श्रद्धांजलि और उनके परिजनों को सहायता
  • ओलंपस हाई के इंटर-हाउस फुटबॉल टूर्नामेंट में रिग हाउस बना चैंपियन

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?