By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: अतिवृष्टि के चलते जनपद में लोगों की मुश्किलें बढ़ीं, गौचर के पास काण्डा गांव में पड़ी दरारें
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तराखंडदेहरादून

अतिवृष्टि के चलते जनपद में लोगों की मुश्किलें बढ़ीं, गौचर के पास काण्डा गांव में पड़ी दरारें

Lokesh Badoni
Last updated: September 2, 2025 11:53 am
Lokesh Badoni Published September 2, 2025
Share
SHARE

चमोली। लगातार हो रही बारिश के कारण चमोली जिले के लोगों की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। जगह-जगह भू स्खलन, भू धंसाव होने से लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। वहीं राष्ट्रीय राजमार्ग सहित ग्रामीण क्षेत्रों के सम्पर्क मोटर मार्ग भी अवरूद्ध हो रहें हैं। पेयजल लाइन व विधुत लाइनों के पोल गिरने व फाल्ट आने से विधुत आपूर्ति के साथ ही पेयजल आपूर्ति भी बाधित हुई है।
गौचर के समीपवर्ती विकास खंड पोखरी के ग्राम काण्डा में भू धंसाव व भू-स्खलन से आवासीय भवनों में आई दरारों से भवन रहने लायक नहीं रहे हैं।आवासीय भवनों के साथ ही गोशालाओं आदि को भी नुक्सान पहुंच रहा है। आपदा प्रभावित ग्राम निवासी काण्डा,विरेन्द्र सिंह रावत ने बताया कि काण्डा गांव में लगातार भू धंसाव व भू-स्खलन से आवासीय भवनों क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। क्षतिग्रस्त आवासीय भवन रहने के लायक नहीं रहे हैं। प्रशासन द्वारा जो आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई है वह ना के बराबर है। हमने लाखों रुपए खर्च करके आवासीय भवन बनाये है। जबकि प्रशासन द्वारा हमें एक लाख तीरीश हजार रुपए ही दिये जा रहें हैं। उचित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराकर हमें विस्थापित किया जाय।
दरअसल विगत कई दिनों से क्षेत्र में लगातार बारिश से जूनियर हास्कूल क्वींठी का नव निर्मित भवन धंसने के कागार पर पहुंच गया है। ग्राम प्रधान मुकेश रावत ने बताया कि लगातार हो रही बारिश से कई आवासीय भवनों एवं गौशालों में दरारें आ चुकी है। काण्डा के ग्राम प्रधान कल्याण सिंह रावत का कहना है कि गांव के वलवन्त सिंह रावत,रणवीर सिंह रावत, जयेश रावत, रविन्द्र रावत, कुंदन सिंह, बलवीर सिंह, बिरेन्द्र सिंह रावत, गोपाल सिंह, नरेन्द्र सिंह, मुकेश सिंह, दमयंती देवी, संदीप सिंह के आवासीय भवनों में बड़ी बड़ी दरारें आने से भवनों को खतरा पैदा हो गया है। समाज सेवी गोकुल सिंह नेगी ने बताया कि रात को लोग डर के मारे सो नहीं रहे हैं। अभी तक प्रशासन की ओर से कोई भी पुख्ता इंतजाम नहीं किया गया है।
पोखरी विकासखंड, थराली विकासखंड, देवाल विकासखंड सहित कई अन्य जगहों पर भी भू स्खलन व भू धंसाव होने से मकान व गौशाला सहित खेतों को भी भारी क्षति पहुंचने की खबर है।

You Might Also Like

द आर्यन स्कूल में अंतर-सदनीय हिंदी एवं अंग्रेज़ी वाद-विवाद तथा आशुभाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन

डीआईटी विश्वविद्यालय ने दो दिवसीय ‘दीक्षारंभ 2026’ ओरिएंटेशन कार्यक्रम का किया आयोजन 

एक साल से लंबित राज्य आंदोलनकारी गणिता बिष्ट के परिचय पत्र में नाम व पता संशोधन का प्रकरण का हुआ समाधान

उत्तराखंड में पहली बार श्री श्री वेलबीइंग का आगमन

ओलंपस हाई के इंटर-हाउस फुटबॉल टूर्नामेंट में रिग हाउस बना चैंपियन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • द आर्यन स्कूल में अंतर-सदनीय हिंदी एवं अंग्रेज़ी वाद-विवाद तथा आशुभाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन
  • डीआईटी विश्वविद्यालय ने दो दिवसीय ‘दीक्षारंभ 2026’ ओरिएंटेशन कार्यक्रम का किया आयोजन 
  • एक साल से लंबित राज्य आंदोलनकारी गणिता बिष्ट के परिचय पत्र में नाम व पता संशोधन का प्रकरण का हुआ समाधान
  • उत्तराखंड में पहली बार श्री श्री वेलबीइंग का आगमन
  • गुजरात और केरल में अतिवृष्टि के कारण दिवंगत हुए लोगों को मोरारी बापू की श्रद्धांजलि और उनके परिजनों को सहायता

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?