By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: उत्तराखंड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष ने की विभिन्न प्रकरणों की सुनवाई
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तराखंडदेहरादून

उत्तराखंड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष ने की विभिन्न प्रकरणों की सुनवाई

Lokesh Badoni
Last updated: August 30, 2025 11:23 am
Lokesh Badoni Published August 30, 2025
Share
SHARE

देहरादून। उत्तराखण्ड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष संजय नेगी की अध्यक्षता में शुक्रवार को कार्यालय में विभिन्न प्रकरणों पर सुनवाई की गई। आयोग में शिकायतकर्ता सरोज कुमार देहरादून, माया देवी हरिद्वार, मुकेश कुमार उधमसिंहनगर, सतबीर सिंह उधमसिंह नगर, कुलबीर सिंह उधमसिंह नगर, खुशबु उधमसिंह नगर, मुस्ताक आलम देहरादून, हेतराम उधमसिंहनगर, रोहित शाक्य देहरादून और वासुदेव कुशवाहा देहरादून के कुल 10 शिकायती प्रकरणों पर सुनवाई की गई।
मा० आयोग के अध्यक्ष ने सर्वप्रथम शिकायतकर्ताओं का पक्ष सुना। सरोज कुमार जनपद देहरादून के सामान वापस दिलाए जाने संबंधी शिकायती प्रकरण पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून की ओर से एसएसआई उपस्थित रही। सुनवाई में अध्यक्ष द्वारा विभाग की ओर से उपस्थित प्रतिनिधि को प्रार्थी का सामान प्रतिवादी से तत्काल वापस दिलाए जाने के निर्देश दिए गए तथा कृत कार्यवाही से 15 दिन के भीतर आयोग को अवगत कराने के निर्देश दिए गए।
माया देवी हरिद्वार के ज्येष्ठता निर्धारण संबंधी प्रकरण पर आयोग द्वारा निदेशक, कृषि, उत्तराखंड को सुनवाई में उपस्थित होने हेतु निर्देशित किया गया था, किन्तु उनकी ओर से कोई सक्षम अधिकारी, जो प्रकरण पर निर्णय ले सके, के उपस्थित न होने पर आयोग द्वारा रोष व्यक्त किया गया है तथा मा० अध्यक्ष द्वारा दूरभाष पर निदेशक, कृषि, उत्तराखंड से वार्ता करने पर माया देवी के शिकायती प्रकरण का तत्काल निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।
सतबीर सिंह, उधम सिंह नगर के शिकायती प्रकरण पर विभाग द्वारा प्रेषित रिपोर्ट की छायाप्रति शिकायतकर्ता को उपलब्ध कराई गई तथा शिकायतकर्ता को निर्देश दिए गए हैं कि यदि उन्हें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, उधमसिंहनगर से उपलब्ध कराई गई रिपोर्ट के संबंध में आपत्ति हो, तो वे लिखित रूप में आयोग के समक्ष प्रस्तुत करें। मुस्ताक आलम, देहरादून के जी०पी०एफ० सुविधा का लाभ दिए जाने संबंधी प्रकरण पर महालेखाकार, उत्तराखण्ड, प्रबंध निदेशक, उत्तराखंड पेयजल निगम, देहरादून, प्रमुख अभियंता, उत्तराखंड लोक निर्माण विभाग, देहरादून को सुनवाई में उपस्थित होने के लिए निर्देशित किया गया। विभाग की ओर से उपस्थित प्रतिनिधियों को अध्यक्ष द्वारा प्रकरण का शीघ्रातिशीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। हेतराम, उधमसिंहनगर के भूमि संबंधी मामले में धोखाधड़ी संबंधी प्रकरण पर तहसीलदार, काशीपुर को तत्काल प्रकरण का निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। रोहित शाक्या, देहरादून के बकाया भुगतान तथा सुरक्षा संबंधी शिकायती प्रकरण पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून की ओर से उप निरीक्षक उपस्थित रहे तथा अध्यक्ष द्वारा विभाग की ओर से उपस्थित प्रतिनिधि को तत्काल प्रार्थी को पैसा वापस दिलाए जाने के निर्देश दिए गए।
सुनवाई में आयोग के अध्यक्ष संजय नेगी, आयोग के सचिव गोरधन सिंह, सदस्य विनोद नाथ, प्रहलाद चौधरी, सतीश पाल, महेन्द्र कुमार वर्मा, मोहब्बत सिंह नेगी, सज्जाद अहमद, कमलेश कुमार, चमन लाल तथा आयोग के कार्मिक मोहित, माया, गोपाल, विजय लक्ष्मी आदि उपस्थित रहे।

You Might Also Like

डीआईटी विश्वविद्यालय ने दो दिवसीय ‘दीक्षारंभ 2026’ ओरिएंटेशन कार्यक्रम का किया आयोजन 

एक साल से लंबित राज्य आंदोलनकारी गणिता बिष्ट के परिचय पत्र में नाम व पता संशोधन का प्रकरण का हुआ समाधान

उत्तराखंड में पहली बार श्री श्री वेलबीइंग का आगमन

ओलंपस हाई के इंटर-हाउस फुटबॉल टूर्नामेंट में रिग हाउस बना चैंपियन

तुलाज़ ने रचा इतिहास, संस्थान से बना विश्वविद्यालय

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • डीआईटी विश्वविद्यालय ने दो दिवसीय ‘दीक्षारंभ 2026’ ओरिएंटेशन कार्यक्रम का किया आयोजन 
  • एक साल से लंबित राज्य आंदोलनकारी गणिता बिष्ट के परिचय पत्र में नाम व पता संशोधन का प्रकरण का हुआ समाधान
  • उत्तराखंड में पहली बार श्री श्री वेलबीइंग का आगमन
  • गुजरात और केरल में अतिवृष्टि के कारण दिवंगत हुए लोगों को मोरारी बापू की श्रद्धांजलि और उनके परिजनों को सहायता
  • ओलंपस हाई के इंटर-हाउस फुटबॉल टूर्नामेंट में रिग हाउस बना चैंपियन

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?