By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: मायका पहुंची गौचर क्षेत्र की अधिष्ठात्री देवी मां कालिंका का माण्डा मंडप पनाई सेरा में हवन यज्ञ व पूजा पाठ के साथ देवी महोत्सव हुआ शुरू
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तराखंडदेहरादून

मायका पहुंची गौचर क्षेत्र की अधिष्ठात्री देवी मां कालिंका का माण्डा मंडप पनाई सेरा में हवन यज्ञ व पूजा पाठ के साथ देवी महोत्सव हुआ शुरू

Lokesh Badoni
Last updated: August 29, 2025 11:37 am
Lokesh Badoni Published August 29, 2025
Share
SHARE

चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
चार दिवसीय प्रवास पर अपने मायका पनाई सेरा स्थित माण्डा मंडप के मंदिर में पहुंची गौचर क्षेत्र की अधिष्ठात्री देवी मां कालिंका की अपनी धियाणियों से मिलन का देवी महोत्सव, पूजा पाठ, हवन यज्ञ के साथ प्रारंभ हुआ। भारी संख्या में मौजूद लोगों ने इस अवसर पर देवी मां कालिंका से आशीर्वाद प्राप्त किया।
बीते रोज देर शाम को अपने भाईयों रावत देवताओं के साथ अपने ससुराल भट्टनगर स्थित मूल मंदिर से मायके के पनाई सेरा स्थित माण्डा मंडप मंदिर में पहुंची देवी मां कालिंका का गौचर के सात गांवों पनाई तल्ली, पनाई मल्ली, रावल नगर तल्ला, रावल नगर मल्ला, बन्दरखंड , शैल बसन्तपुर और भट्टनगर की धियाणियों व मायके के लोगों द्वारा अपनी आराध्य देवी मां कालिंका जगह जगह पर फूलों की वर्षा व माता के जयकारे व मांगल गीत गाकर स्वागत किया गया। इससे पहले मां के दो भाई रावल लाटू व हीत रावल नगर सहित सात गांवों के मायके पक्ष के भक्त बाजे गाजे के साथ भट्टनगर गांव में माता के मन्दिर में पहुंचे जहां पर देवी मां के पुजारी राधा बल्लभ थपलियाल के आह्वन पर पश्र्वों पर देवता अवतरित हुए, और हंसी खुशी के साथ देवी मां अपने भाईयों के साथ मायके के लिए चल पड़ी। जब मां कालिका देवी पनाई सेरे में स्थित मंदिर में पहुंची तो वहां पर पंडितों ने पूजा पाठ ध्याणियों ने जागर गीत गाकर मां का स्वागत किया। देवी महोत्सव के इस अवसर पर भारी संख्या में मौजूद लोगों ने देवी मां का आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस मौके पर पालिकाध्यक्ष संदीप नेगी, देवी महोत्सव समिति के अध्यक्ष जगदीश कनवासी, पूर्व सभासद अनिल नेगी, पंडित राधा बल्लभ थपलियाल, पं. नागेन्द्र शास्त्री, पं. बंशीधर शैली, पं. अनुसूया प्रसाद जोशी, पं. गिरीश जोशी के अलावा मंदिर समिति के महेंद्र बिष्ट, रघुनाथ सिंह बिष्ट, उमराव सिंह नेगी, कैप्टन बलवंत सिंह नेगी, सुरेन्द्र सिंह मल्ल, जयकृष्ण बिष्ट, आनन्द सिंह बिष्ट, गजेंद्र सिंह नयाल, भीम सिंह गुसाईं, दलवीरसिंह कनवासी, मुन्नी बिष्ट, सरोजनी पूर्व पालिकाध्यक्ष अंजू बिष्ट के अलावा भारी संख्या में महिलाऐं व पुरुष मौजूद थे।

You Might Also Like

डीआईटी विश्वविद्यालय ने दो दिवसीय ‘दीक्षारंभ 2026’ ओरिएंटेशन कार्यक्रम का किया आयोजन 

एक साल से लंबित राज्य आंदोलनकारी गणिता बिष्ट के परिचय पत्र में नाम व पता संशोधन का प्रकरण का हुआ समाधान

उत्तराखंड में पहली बार श्री श्री वेलबीइंग का आगमन

ओलंपस हाई के इंटर-हाउस फुटबॉल टूर्नामेंट में रिग हाउस बना चैंपियन

तुलाज़ ने रचा इतिहास, संस्थान से बना विश्वविद्यालय

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • डीआईटी विश्वविद्यालय ने दो दिवसीय ‘दीक्षारंभ 2026’ ओरिएंटेशन कार्यक्रम का किया आयोजन 
  • एक साल से लंबित राज्य आंदोलनकारी गणिता बिष्ट के परिचय पत्र में नाम व पता संशोधन का प्रकरण का हुआ समाधान
  • उत्तराखंड में पहली बार श्री श्री वेलबीइंग का आगमन
  • गुजरात और केरल में अतिवृष्टि के कारण दिवंगत हुए लोगों को मोरारी बापू की श्रद्धांजलि और उनके परिजनों को सहायता
  • ओलंपस हाई के इंटर-हाउस फुटबॉल टूर्नामेंट में रिग हाउस बना चैंपियन

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?