By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: “फौजी” बनकर ठगा युवक, लेकिन कर्णप्रयाग पुलिस की फुर्ती से चढ़ा सलाखों के पीछे
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तराखंडदेहरादून

“फौजी” बनकर ठगा युवक, लेकिन कर्णप्रयाग पुलिस की फुर्ती से चढ़ा सलाखों के पीछे

Lokesh Badoni
Last updated: August 21, 2025 9:32 am
Lokesh Badoni Published August 21, 2025
Share
SHARE

चमोली : कर्णप्रयाग पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्यवाही ने एक बार फिर साबित कर दिया कि अपराधी कितना भी शातिर क्यों न हो, पुलिस की पकड़ से बच नहीं सकता। कर्णप्रयाग में कमरे में बंद कर मोबाइल फोन और नगदी उड़ाने वाले आरोपी को पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर चोरी का माल भी बरामद कर लिया।
19 अगस्त 2025 को ग्राम कोली निवासी शुभम नेगी ने कोतवाली कर्णप्रयाग में तहरीर दी कि वह केदारनाथ से नौकरी कर लौट रहा था। रास्ते में उसकी मुलाकात एक युवक से हुई, जिसने अपना नाम “अंशुल” बताया और खुद को फौजी बताया। दोनों साथ में कर्णप्रयाग तक आए और हिमालय लॉज में रात बिताई।
इसी दौरान शुभम ने नया मोबाइल फोन (Realme 14 Pro Plus, कीमत ₹32,000) खरीदा। सुबह होते ही कथित “अंशुल फौजी” ने शुभम का नया फोन और ₹10,000 नगद चोरी कर कमरे के बाहर से कुंडी लगाकर फरार हो गया।
घटना की गंभीरता को देखते प्रभारी निरीक्षक श्री राकेश चन्द्र भट्ट के निर्देशन में विशेष पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने कर्णप्रयाग बाजार में लगे करीब 20–25 CCTV कैमरे खंगाले, संदिग्ध का फोटो प्राप्त किया और दुकानदारों से लगातार संपर्क बनाए रखा। इस दौरान मोबाइल विक्रेता से सूचना मिली कि चोरी का नया मोबाइल कोई युवक बेचने की फिराक में है।
सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस टीम ने घेराबंदी कर 20 अगस्त 2025 को घोलतीर शिवानंदी के पास से आरोपी को दबोच लिया। आरोपी के पास से 01 मोबाइल फोन Realme 14 Pro Plus (₹32,000 कीमत) व ₹9,500 नगद बरामद किए गए।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान हिमांशु नेगी उर्फ अंशुल निवासी ग्राम बणद्वारा, थाना गोपेश्वर, उम्र 22 वर्ष के रूप में हुई है। यह शातिर किस्म का चोर पहले भी कई संगीन मामलों में जेल जा चुका है।इसके विरुद्ध मु.अ.सं. 16/2022 धारा 354 IPC व 11/12 POCSO Act, कोतवाली चमोली, मु.अ.सं. 82/2024 धारा 316(2), 317(2), 318(4), 319 BNS, कोतवाली श्रीनगर (पौड़ी गढ़वाल) मामला दर्ज है।
पुलिस की तत्परता और मुस्तैदी से चोरी की इस वारदात का खुलासा 24 घंटे के भीतर कर पीड़ित को न्याय दिलाया गया। आरोपी को माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट कर्णप्रयाग के समक्ष पेश किया जा रहा है।

You Might Also Like

डीआईटी विश्वविद्यालय ने दो दिवसीय ‘दीक्षारंभ 2026’ ओरिएंटेशन कार्यक्रम का किया आयोजन 

एक साल से लंबित राज्य आंदोलनकारी गणिता बिष्ट के परिचय पत्र में नाम व पता संशोधन का प्रकरण का हुआ समाधान

उत्तराखंड में पहली बार श्री श्री वेलबीइंग का आगमन

ओलंपस हाई के इंटर-हाउस फुटबॉल टूर्नामेंट में रिग हाउस बना चैंपियन

तुलाज़ ने रचा इतिहास, संस्थान से बना विश्वविद्यालय

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • डीआईटी विश्वविद्यालय ने दो दिवसीय ‘दीक्षारंभ 2026’ ओरिएंटेशन कार्यक्रम का किया आयोजन 
  • एक साल से लंबित राज्य आंदोलनकारी गणिता बिष्ट के परिचय पत्र में नाम व पता संशोधन का प्रकरण का हुआ समाधान
  • उत्तराखंड में पहली बार श्री श्री वेलबीइंग का आगमन
  • गुजरात और केरल में अतिवृष्टि के कारण दिवंगत हुए लोगों को मोरारी बापू की श्रद्धांजलि और उनके परिजनों को सहायता
  • ओलंपस हाई के इंटर-हाउस फुटबॉल टूर्नामेंट में रिग हाउस बना चैंपियन

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?