By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: टीएचडीसीआईएल ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2025 का किया शुभारंभ
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तराखंडदेहरादून

टीएचडीसीआईएल ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2025 का किया शुभारंभ

Lokesh Badoni
Last updated: August 20, 2025 2:10 pm
Lokesh Badoni Published August 20, 2025
Share
SHARE

ऋषिकेश। पारदर्शिता, सत्यनिष्ठा और निष्पक्षता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को निरंतरता प्रदान करते हुए, सार्वजनिक क्षेत्र के प्रमुख मिनी रत्न उद्यम, टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड (टीएचडीसीआईएल) ने अपने एनसीआर कार्यालय, कौशांबी, गाजियाबाद में सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2025 का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन टीएचडीसीआईएल की मुख्य सतर्कता अधिकारी (आईआरएस) रश्मिता झा द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।
इस अवसर पर, मुख्य सतर्कता अधिकारी ने इस बात पर ज़ोर दिया कि केंद्रीय सतर्कता आयोग के निर्देशों के अनुसार विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाने हैं। उन्होंने समाज के हर स्तर पर जागरूकता पैदा करने के महत्व पर प्रकाश डाला साथ ही उन्होंने बताया कि सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2025 के दौरान स्कूलों, कॉलेजों, ग्राम सभाओं, शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों, टीएचडीसी के परियोजना स्थलों, बस स्टेशनों, गंगा घाटों और मुख्य बाजारों में “सतर्कता: हमारी साझा जिम्मेदारी” विषय पर व्यापक आउटरीच कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे।
इस कार्यक्रम में नीरज वर्मा, कार्यपालक निदेशक (एनसीआर कार्यालय), एस.के.आर्य, उप मुख्य सतर्कता अधिकारी एवं  कॉर्पोरेट सतर्कता विभाग, ऋषिकेश के अधिकारी उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में टीएचडीसीआईएल के विभिन्न परियोजनाओं एवं कार्यालयों में तैनात सतर्कता विभाग से जुड़े़ सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी ऑनलाइन माध्यम से भाग लिया। टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड की इक्विटी में एनटीपीसी लिमिटेड और उत्तर प्रदेश सरकार की हिस्सेदारी है |

You Might Also Like

डीआईटी विश्वविद्यालय ने दो दिवसीय ‘दीक्षारंभ 2026’ ओरिएंटेशन कार्यक्रम का किया आयोजन 

एक साल से लंबित राज्य आंदोलनकारी गणिता बिष्ट के परिचय पत्र में नाम व पता संशोधन का प्रकरण का हुआ समाधान

उत्तराखंड में पहली बार श्री श्री वेलबीइंग का आगमन

ओलंपस हाई के इंटर-हाउस फुटबॉल टूर्नामेंट में रिग हाउस बना चैंपियन

तुलाज़ ने रचा इतिहास, संस्थान से बना विश्वविद्यालय

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • डीआईटी विश्वविद्यालय ने दो दिवसीय ‘दीक्षारंभ 2026’ ओरिएंटेशन कार्यक्रम का किया आयोजन 
  • एक साल से लंबित राज्य आंदोलनकारी गणिता बिष्ट के परिचय पत्र में नाम व पता संशोधन का प्रकरण का हुआ समाधान
  • उत्तराखंड में पहली बार श्री श्री वेलबीइंग का आगमन
  • गुजरात और केरल में अतिवृष्टि के कारण दिवंगत हुए लोगों को मोरारी बापू की श्रद्धांजलि और उनके परिजनों को सहायता
  • ओलंपस हाई के इंटर-हाउस फुटबॉल टूर्नामेंट में रिग हाउस बना चैंपियन

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?