By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: रक्षाबंधन पर बाजार में आकर्षक ईको फ्रेंडली सीड राखियों की धूम
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तराखंडदेहरादून

रक्षाबंधन पर बाजार में आकर्षक ईको फ्रेंडली सीड राखियों की धूम

Lokesh Badoni
Last updated: August 6, 2025 11:47 am
Lokesh Badoni Published August 6, 2025
Share
SHARE
  • पर्यावरण अनुकूल बीज राखी से तैयार होगी भाई-बहन के अटूट प्रेम की पौध
  • तुलसी, अपराजिता, बेल एवं अन्य सुगंध हर्बल प्लांट के सीड से बनी है, बीज राखियां
  • रक्षाबंधन के मौके पर सीडीओ ने स्कूली बच्चों को बांटी सीड राखियां, सेव एनवायरनमेंट का संदेश
  • पर्यावरण संरक्षण में सकारात्मक परिवर्तन की पहल, ईको फ्रेंडली सीड राखियांः सीडीओ

    देहरादून। रक्षाबंधन के लिए देहरादून महिला स्वयं सहायता समूहों ने पर्यावरण के अनुकूल खास सीड राखियां तैयार की है। ये राखियां न केवल भाई-बहन के पवित्र बंधन का प्रतीक है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी एक रचनात्मक और सकारात्मक परिवर्तन लाने की पहल है। तुलसी, अपराजिता, बेल, अश्वगंधा, सूरजमुखी एवं कई अन्य सुगंध हर्बल प्लांट के बीजों को इन राखियों में पिरोया गया है। रक्षाबंधन के बाद इन राखी को गमले में रोप देने से सुंदर हर्बल पौधा जन्म लेगा। महिला समूहों द्वारा निर्मित इको फ्रेंडली बीज राखियों की बाजार में धूम मची है।
    पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने हेतु आयुष विभाग देहरादून ने बुधवार को विकास भवन सभागार में बीज राखी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने बीज राखियों का अनावरण करते हुए स्कूली बच्चों को राखियां वितरित की और सभी को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं भी दी। सीडीओ ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहनों के अटूट प्रेम का प्रतीक है। रक्षाबंधन पर बहनें अपने भाईयों की कलाई पर इन सुंदर ईको फ्रेंडली सीड राखियों को बांधे। कार्यक्रम के दौरान सीड राखी बांधकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी लिया गया।
    जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी ने कहा कि सीड राखी’ ऐसी राखी है जिसमें प्राकृतिक बीज संलग्न किए गए हैं। रक्षाबंधन के बाद इस राखी के कागज को मिट्टी में दबाया जा सकता है, जिससे कुछ ही समय में एक नया हर्बल पौधा अंकुरित होगा। इस पहल का उद्देश्य बच्चों, युवाओं और समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और वृक्षारोपण को प्रोत्साहित करना है। देहरादून ऋषिकेश में भारतीय ग्रामोत्थान संस्था के अंतर्गत मोहिनी स्वयं सहायता समूह, हरिओम स्वयं सहायता समूह सहित 09 महिला समूहों द्वारा ईको फ्रेंडली राखियां तैयार की जा रही है। कार्यक्रम में जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ मिथिलेश कुमार, नोडल अधिकारी एचएम त्रिपाठी, डॉ दीपा, डॉ हर्ष सिंह धामी, डॉ अर्चना कोहली, डीपीएम डॉ शिवानी, जीयूपीएस जाखन विद्यालय की सहायक अध्यापक रश्मि धामी आदि मौजूद थे।

You Might Also Like

पूर्व जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र राणा को प्रदेश कार्यकारी सदस्य भाजपा मनोनीत होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

जिले में कल से शुरू होगा “SIR शंका-समाधान-संवाद” अभियान

द आर्यन स्कूल में अंतर-सदनीय हिंदी एवं अंग्रेज़ी वाद-विवाद तथा आशुभाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन

डीआईटी विश्वविद्यालय ने दो दिवसीय ‘दीक्षारंभ 2026’ ओरिएंटेशन कार्यक्रम का किया आयोजन 

एक साल से लंबित राज्य आंदोलनकारी गणिता बिष्ट के परिचय पत्र में नाम व पता संशोधन का प्रकरण का हुआ समाधान

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • पूर्व जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र राणा को प्रदेश कार्यकारी सदस्य भाजपा मनोनीत होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
  • जिले में कल से शुरू होगा “SIR शंका-समाधान-संवाद” अभियान
  • द आर्यन स्कूल में अंतर-सदनीय हिंदी एवं अंग्रेज़ी वाद-विवाद तथा आशुभाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन
  • डीआईटी विश्वविद्यालय ने दो दिवसीय ‘दीक्षारंभ 2026’ ओरिएंटेशन कार्यक्रम का किया आयोजन 
  • एक साल से लंबित राज्य आंदोलनकारी गणिता बिष्ट के परिचय पत्र में नाम व पता संशोधन का प्रकरण का हुआ समाधान

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?