By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: 07-केदारनाथ विधान सभा उप निर्वाचन की मतगणना शांतिपूर्ण ढंग से हुई संपन्न
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तराखंडदेहरादून

07-केदारनाथ विधान सभा उप निर्वाचन की मतगणना शांतिपूर्ण ढंग से हुई संपन्न

Lokesh Badoni
Last updated: November 23, 2024 10:15 am
Lokesh Badoni Published November 23, 2024
Share
SHARE

भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल सर्वाधिक 23814 मत प्राप्त कर विजय रही

कांग्रेस प्रत्याशी मनोज रावत को 5622 मतों से किया पराजित

रुद्रप्रयाग/देहरादून। 07-केदारनाथ विधान सभा उप निर्वाचन 2024 की मतगणना प्रक्रिया दोपहर करीब 1ः30 बजे समाप्त हो गई। 13 राउंड में चली मतगणना प्रक्रिया के बाद भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल को कुल 23814 मत प्राप्त हुए जिसमें ईवीएम के माध्यम से 23130 तथा 684 डाक मतपत्र प्राप्त हुए जबकि कांग्रेस प्रत्याशी मनोज रावत को कुल 18192 मत प्राप्त हुए जिसमें ईवीएम से 18031 तथा 161 डाक मतपत्र से प्राप्त हुए। इस तरह भाजपा अधिकृत प्रत्याशी आशा नौटियाल ने कांग्रेस प्रत्याशी मनोज रावत को 5622 मतों के अंतर से पराजित किया।

इसके अलावा निर्दलीय प्रत्याशी त्रिभुवन सिंह चौहान 9311 मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहे जबकि उत्तराखंड क्रांति दल के प्रत्याशी आशुतोष भंडारी 1314 मतों के साथ चौथे, निर्दलीय प्रत्याशी आरपी सिंह 493 पांचवें तथा पीपीआई (डी) के प्रदीप रोशन 483 मतों के साथ छठे स्थान पर रहे। अंतिम दो स्थान पर रहे प्रत्याशियों से अधिक कुल 834 मत नोटा के पक्ष में रहे। पोस्टल बैलेट के 262 निरस्त मत निरस्त किए गए। कुल ईवीएम के माध्यम से 53513 मत प्राप्त हुए। डाक मतपत्र 1190 तथा विधान सभा उप निर्वाचन 54700 मत प्राप्त हुए।

जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ गहरवार ने मतगणना सहित पूरी निर्वाचन प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए सभी मतगणना ऑब्जर्वर, मतगणना सुपरवाइजर, मतगणना सहायकों, कार्मिकों, अधिकारी-कर्मचारियों एवं सुरक्षा बलों सहित सभी नोडल अधिकारियों, सहायक नोडल अधिकारियों एवं निर्वाचन प्रक्रिया को संपादित करने में लगे सभी कार्मिकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही उन्होंने मीडिया बंधुओं का भी आभार व्यक्त किया। रिटर्निंग अधिकारी अनिल कुमार शुक्ला ने भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल को विजय प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराया।

इस अवसर पर उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी मुक्ता मिश्रा, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जीएस खाती, अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्याम सिंह राणा, उप जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग आशीष चंद्र घिल्डियाल, जिला पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे, जिला कार्यक्रम अधिकारी अखिलेश मिश्रा सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

You Might Also Like

प्रथम श्वास फाउंडेशन ने रचा सेवा का नया कीर्तिमान, मात्र दो महीनों में 8 जनहितकारी परियोजनाओं की सफल श्रृंखला पूरी

पूर्व जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र राणा को प्रदेश कार्यकारी सदस्य भाजपा मनोनीत होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

जिले में कल से शुरू होगा “SIR शंका-समाधान-संवाद” अभियान

द आर्यन स्कूल में अंतर-सदनीय हिंदी एवं अंग्रेज़ी वाद-विवाद तथा आशुभाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन

डीआईटी विश्वविद्यालय ने दो दिवसीय ‘दीक्षारंभ 2026’ ओरिएंटेशन कार्यक्रम का किया आयोजन 

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • एनएनईएफ और एनएससीबी मेडिकल कॉलेज ने मध्य प्रदेश के पहले सिकल सेल वेलनेस हब का उद्घाटन किया
  • प्रथम श्वास फाउंडेशन ने रचा सेवा का नया कीर्तिमान, मात्र दो महीनों में 8 जनहितकारी परियोजनाओं की सफल श्रृंखला पूरी
  • पूर्व जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र राणा को प्रदेश कार्यकारी सदस्य भाजपा मनोनीत होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
  • जिले में कल से शुरू होगा “SIR शंका-समाधान-संवाद” अभियान
  • द आर्यन स्कूल में अंतर-सदनीय हिंदी एवं अंग्रेज़ी वाद-विवाद तथा आशुभाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?