By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: गंगा किनारे अश्लील रील्स बनाने वाले निकले पति-पत्नी
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तराखंडदेहरादून

गंगा किनारे अश्लील रील्स बनाने वाले निकले पति-पत्नी

Lokesh Badoni
Last updated: November 23, 2024 10:14 am
Lokesh Badoni Published November 23, 2024
Share
SHARE

ऋषिकेश । लक्ष्मण झूला थाना क्षेत्र में गंगा किनारे अश्लील रील्स बनाकर वायरल करने वाले पति-पत्नी निकले हैं। जिन्हें अब लक्ष्मण झूला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को पुलिस ने अश्लील वीडियो दोबारा न बनाने की हिदायत दी है। साथ ही दोबारा पकड़े जाने पर फिर से कानूनी कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेजने की चेतावनी भी दी। गिरफ्तारी से सबक लेकर पति-पत्नी ने रील्स बनाने वाले युवाओं को सार्वजनिक और आस्था वाले स्थान पर अश्लील वीडियो न बनाने की अपील की है।

लक्ष्मण झूला थाना प्रभारी निरीक्षक रवि सैनी ने बताया कि कुछ दिन पहले जानकी सेतु पुल के पास गंगा किनारे शूट की गई रील्स (वीडियो) वायरल हुई थी। जिसमें युवक और युवती की अश्लील तरीके से वीडियो बनाते दिखाई दिए थे। जिसे लेकर कई लोगों ने आपत्ति जताई थी। मामला पुलिस के संज्ञान में आया तो तत्काल एक्शन लेकर वीडियो शूट कर सोशल मीडिया पर अपलोड करने वालों के खिलाफ लक्ष्मण झूला थाने में मु.अ.सं. 66/2024 धारा 296 बीएनएस और 67A आईटी एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया। वहीं, लक्ष्मण झूला के प्रभारी निरीक्षक को विवेचना सौंपी गई। जिसके बाद आरोपियों की पहचान की गई। इसी कड़ी में पुलिस ने इंस्टाग्राम आईडी और लोकेशन के आधार पर एक युवक और युवती को रुड़की से गिरफ्तार किया। जो दोनों आपस में पति-पत्नी निकले। जिसके बाद पुलिस दोनों को लक्ष्मण झूला थाने ले आई।

वहीं, दोनों से पूछताछ कर धारा 35 (3) बीएनएस का नोटिस दिया गया। जिसमें कहा गया कि कोर्ट और पुलिस की ओर से तलब किए जाने पर नियत तिथि में उपस्थित होना होगा। फिलहाल, इस पूरे अभियोग में विवेचना चल रही है। वहीं, पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद दोनों ने रील्स बनाने वाले युवाओं को सार्वजनिक और आस्था वाले क्षेत्र में अश्लील वीडियो शूट नहीं करने की अपील की है।

You Might Also Like

डीआईटी विश्वविद्यालय में विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026 का उत्साहपूर्वक आयोजन

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के जन्म तिथि पर राष्ट्रीय शिक्षा नीति कार्यक्रम का शुभारंभ

संघ से भाजपा तक संगठन निर्माण की लंबी यात्रा, संजय विनायक जोशी का समर्पित सफर

डेढ़ दिन में पूरा कर लिया गया ट्रेकर्स रेस्क्यू ऑपरेशन, जिला प्रशासन ने निभाई मुस्तैदी से जिम्मेदारी

11वां देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2, 3 और 4 अक्टूबर को, कई चर्चित सिने कलाकार होंगे शामिल

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • डीआईटी विश्वविद्यालय में विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026 का उत्साहपूर्वक आयोजन
  • राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के जन्म तिथि पर राष्ट्रीय शिक्षा नीति कार्यक्रम का शुभारंभ
  • दुर्गा पूजा से पहले मिंत्रा का बिग फैशन फेस्टिवल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ लाया शानदार फेस्टिव फैशन
  • कैम्ब्रिज की नई ‘एक्सीलेंस सीरीज़’ से आईसीएसई स्कूलों में STEM की पढ़ाई होगी और भी आसान व दिलचस्प
  • संघ से भाजपा तक संगठन निर्माण की लंबी यात्रा, संजय विनायक जोशी का समर्पित सफर

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?