By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: 80 लाख की स्मैक के साथ एसटीएफ ने बरेली का नशा तस्कर किया गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तराखंडदेहरादून

80 लाख की स्मैक के साथ एसटीएफ ने बरेली का नशा तस्कर किया गिरफ्तार

Lokesh Badoni
Last updated: November 14, 2024 11:17 am
Lokesh Badoni Published November 14, 2024
Share
Lavc57.107.100
SHARE

देहरादून। उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने देहरादून में स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी बरेली का रहने वाला है। आरोपी के पास से पुलिस को करीब 261 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। पकड़ी गई स्मैक की कीमत करीब 80 लाख रुपए बताई जा रही है। एसटीएफ एसएसपी नवनीत भुल्लर ने इस पूरे मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि एएनटीएफ को बरेली के स्मैक तस्कर के बारे में जानकारी मिली थी। जिसके बाद एएनटीएफ की टीम ने आरोपी को पकड़ने के लिए अपना जाल बिछाया और उसे देहरादून के पटेल कोतवाली क्षेत्र के कार्गी ग्रांट मुस्लिम कॉलोनी मार्ग से गिरफ्तार किया।
पुलिस ने बताया कि तस्कर यूपी के बरेली से स्मैक लाया था, जिसे वो देहरादून के अलग-अलग इलाकों में पैडलरों को सप्लाई करने वाला था। पुलिस की गिरफ्त में आए स्मैक तस्कर का नाम तालिब खान है, जो यूपी के बरेली जिले का रहने वाला है। आरोपी के खिलाफ देहरादून की पटेल नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किय गया है। एसटीएफ एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स को काफी समय सूचना मिल रही थी कि बरेली के तस्कर देहरादून में स्मैक की सप्लाई कर रहे है। जिसके बाद टीम ने स्मैक तस्करों को चिन्हित किया। इसी क्रम में बरेली की बड़ा स्मैक तस्कर एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के हाथ आया।
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वो बरेली के मजनूपुर गांव का रहने वाला है, जो अपने गांव में स्मैक को खुद तैयार करता है। ये स्मैक वो अपने गांव के गांव मजनुपूर के नाजीम को देने आया था। नाजीम हरिद्वार बाइपास देहरादून में रहता है। पहले भी आरोपी ने अलग माध्यमों से कई बार नाजिम को माल दिया है। इसके अलावा एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स को कई अन्य तस्करों के बारे में भी जानकारी मिली है, जिनके खिलाफ भी जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।

You Might Also Like

प्रथम श्वास फाउंडेशन ने रचा सेवा का नया कीर्तिमान, मात्र दो महीनों में 8 जनहितकारी परियोजनाओं की सफल श्रृंखला पूरी

पूर्व जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र राणा को प्रदेश कार्यकारी सदस्य भाजपा मनोनीत होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

जिले में कल से शुरू होगा “SIR शंका-समाधान-संवाद” अभियान

द आर्यन स्कूल में अंतर-सदनीय हिंदी एवं अंग्रेज़ी वाद-विवाद तथा आशुभाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन

डीआईटी विश्वविद्यालय ने दो दिवसीय ‘दीक्षारंभ 2026’ ओरिएंटेशन कार्यक्रम का किया आयोजन 

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • एनएनईएफ और एनएससीबी मेडिकल कॉलेज ने मध्य प्रदेश के पहले सिकल सेल वेलनेस हब का उद्घाटन किया
  • प्रथम श्वास फाउंडेशन ने रचा सेवा का नया कीर्तिमान, मात्र दो महीनों में 8 जनहितकारी परियोजनाओं की सफल श्रृंखला पूरी
  • पूर्व जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र राणा को प्रदेश कार्यकारी सदस्य भाजपा मनोनीत होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
  • जिले में कल से शुरू होगा “SIR शंका-समाधान-संवाद” अभियान
  • द आर्यन स्कूल में अंतर-सदनीय हिंदी एवं अंग्रेज़ी वाद-विवाद तथा आशुभाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?