By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: 12 से 15 दिसम्बर को उत्तराखण्ड में आयोजित होगी 10वीं वर्ल्ड आयुर्वेद कांग्रेस एण्ड अरोग्य एक्सपो
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तराखंडदेहरादून

12 से 15 दिसम्बर को उत्तराखण्ड में आयोजित होगी 10वीं वर्ल्ड आयुर्वेद कांग्रेस एण्ड अरोग्य एक्सपो

Lokesh Badoni
Last updated: November 5, 2024 6:37 am
Lokesh Badoni Published November 5, 2024
Share
SHARE

देहरादून। राज्य में 10वीं वर्ल्ड आयुर्वेद कांग्रेस एण्ड अरोग्य एक्सपो के आयोजन की पुख्ता व्यवस्था को लेकर आयोजित बैठक में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय में आज आयुष, पर्यटन, लोक निर्माण, संस्कृति, परिवहन, उच्च शिक्षा व चिकित्सा शिक्षा विभाग को तैयारियों को अन्तिम रूप देने के निर्देश दिए।
वर्ल्ड आयुर्वेद कांग्रेस के उत्तराखण्ड राज्य में आयोजन को ऐतिहासिक एवं स्वर्णिम अवसर बताते हुए मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने निर्देश दिए किए कि इस दौरान राज्य की आयुर्वेद क्षेत्र में उपलब्धियों को प्रदर्शित किया जाना चाहिए। उन्होंने इस आयोजन के दौरान सभी आयुष हितधारकों, आयुर्वेदिक शैक्षणिक संस्थाओं, उद्यमों व राज्य एवं केन्द्रीय स्तर के संगठनों, औषधीय पौध क्षेत्र, आयुष हेल्थ केयर से जुड़े लोगो व अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। अभी तक राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के 4501 डेलिगेट्स उत्तराखण्ड के देहरादून में आयोजित होने वाली आगामी वर्ल्ड आयुर्वेद कांग्रेस के लिए रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं। डेलिगेट्स के लिए रजिस्ट्रेशन 15 नवम्बर तक खुले हुए हैं।
मुख्य मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने जिलाधिकारी देहरादून को वर्ल्ड आयुर्वेद कांग्रेस के आयोजन की विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर नोडल अधिकारियों को जल्द नामित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने उक्त सम्मेलन में देश और विश्वभर से प्रतिभाग करने वाले अतिथियों के लिए सभी व्यवस्थाओं के पुख्ता प्रबन्धन करने के निर्देश दिए हैं। लोक निर्माण विभाग को आयोजन स्थल एवं अन्य सम्बन्धित मार्गों की सुव्यवस्था एवं आवश्यक मरम्मत के लिए निर्देश दिए गए हैं। सीएस ने संस्कृति विभाग को वर्ल्ड आयुर्वेद कांग्रेस के आयोजन के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के संचालन के लिए निर्देश दिए हैं। परिवहन विभाग को अतिथियों के आवागमन के लिए विशेष बसों की व्यवस्था एवं ट्रैफिक के प्रबंधन के निर्देश दिए गए हैं।
उत्तराखण्ड में 12 से 15 दिसम्बर 2024 तक प्रस्तावित 10वीं वर्ल्ड आयुर्वेद कांग्रेस एण्ड अरोग्य एक्सपो प्रस्तावित है। वर्ल्ड आयुर्वेद कांग्रेस, वर्ल्ड आयुर्वेद फाउण्डेशन द्वारा स्थापित मंच है, जिसका लक्ष्य आयुर्वेद का वैश्विक स्तर पर प्रचार-प्रसार करना है। पहला वर्ल्ड आयुर्वेद कांग्रेस 2002 में कोच्चि में एक आउटरीच कार्यक्रम के रूप में आयोजित किया गया था। इसके बाद हर दो साल में पुणे, जयपुर, बैंगलोर, भोपाल, दिल्ली, कोलकाता और अहमदाबाद में आयोजित वर्ल्ड आयुर्वेद कांग्रेस के माध्यम से आयुर्वेद को प्रोत्साहित करने व वैश्विक स्तर पर प्रचार-प्रसार में सहायता मिली। आगामी 10वीं वर्ल्ड आयुर्वेद कांग्रेस एण्ड अरोग्य एक्सपो में देशभर से आयुष व आयुर्वेद क्षेत्र जुड़े प्रतिनिधियों, संस्थाओं, संगठनों, एनजीओं के साथ ही यूरोप, अफ्रीका, एशिया, लेटिन अमेरिका, नार्थ ईस्ट एशिया के विभिन्न देश प्रतिभाग करेंगे। 10वीं वर्ल्ड आयुर्वेद कांग्रेस एण्ड अरोग्य एक्सपो की थीम ‘‘डिजिटल हेल्थ’’ रखी गई है।
बैठक में सचिव रविनाथ रमन, दीपेन्द्र कुमार चौधरी, अपर सचिव विजय कुमार जोगदण्डे सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

You Might Also Like

प्रथम श्वास फाउंडेशन ने रचा सेवा का नया कीर्तिमान, मात्र दो महीनों में 8 जनहितकारी परियोजनाओं की सफल श्रृंखला पूरी

पूर्व जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र राणा को प्रदेश कार्यकारी सदस्य भाजपा मनोनीत होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

जिले में कल से शुरू होगा “SIR शंका-समाधान-संवाद” अभियान

द आर्यन स्कूल में अंतर-सदनीय हिंदी एवं अंग्रेज़ी वाद-विवाद तथा आशुभाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन

डीआईटी विश्वविद्यालय ने दो दिवसीय ‘दीक्षारंभ 2026’ ओरिएंटेशन कार्यक्रम का किया आयोजन 

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • एनएनईएफ और एनएससीबी मेडिकल कॉलेज ने मध्य प्रदेश के पहले सिकल सेल वेलनेस हब का उद्घाटन किया
  • प्रथम श्वास फाउंडेशन ने रचा सेवा का नया कीर्तिमान, मात्र दो महीनों में 8 जनहितकारी परियोजनाओं की सफल श्रृंखला पूरी
  • पूर्व जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र राणा को प्रदेश कार्यकारी सदस्य भाजपा मनोनीत होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
  • जिले में कल से शुरू होगा “SIR शंका-समाधान-संवाद” अभियान
  • द आर्यन स्कूल में अंतर-सदनीय हिंदी एवं अंग्रेज़ी वाद-विवाद तथा आशुभाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?