By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: नीरज हत्याकांड में पुलिस ने ऑटो ड्राइवर को किया गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तराखंडदेहरादून

नीरज हत्याकांड में पुलिस ने ऑटो ड्राइवर को किया गिरफ्तार

Lokesh Badoni
Last updated: November 2, 2024 11:20 am
Lokesh Badoni Published November 2, 2024
Share
SHARE

रुद्रपुर। उधम सिंह नगर जिले के किच्छा कोतवाली क्षेत्र में सड़क किनारे मिली युवक की लाश का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया है। आरोपी टेम्पो ड्राइवर है और उसने लूट के इरादे से युवक की हत्या की थी। आरोपी के पास पुलिस को मृतक का मोबाइल, एटीएम और पर्स बरामद हुआ है।

उधम सिंह नगर एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने पूरे मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बीती 31 अक्टूबर को किच्छा कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी कि नारायणपुर कोठा गांव के पास सड़क किनारे किसी व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की।

मृतक की शिनाख्त नीरज पंत निवासी मानपुर पश्चिम देवलचोड़ रामपुर रोड हल्द्वानी के रूप में हुई थी। नीरज पंत के सिर पर पुलिस को चोट के निशान भी मिले थे। नीरज एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। पुलिस ने नीरज की कंपनी के अधिकारियों से बात की तो पता चला कि वह 28 अक्टूबर से ड्यूटी पर ही नहीं आया है। परिजनों ने रुद्रपुर कोतवाली में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई है।

मृतक के भाई की तहरीर पर किच्छा कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। इसी के साथ टीम गठित कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने नीरज पंत के दोस्तों से जानकारी ली तो पता चला कि 28 अक्टूबर को उन्होंने खूब शराब पी, जिसके बाद वह नीरज पंत को बस स्टेशन के पास छोड़कर चले गए थे।

पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो नीरज ई-रिक्शा में बैठा हुआ दिखाई दिया। ई रिक्शा के पीछे-पीछे ऑटो रिक्शा भी जाता हुआ दिखाई दिया। इसके बाद पुलिस ने ऑटो ड्राइवर के बारे में जानकारी निकाली। ऑटो ड्राइवर पहाड़गंज रुद्रपुर का रहने वाला है, जो रात में ही ऑटो चलाता है।

वहीं, पुलिस ने ई-रिक्शा चालक से भी पूछताछ की। ई रिक्शा चालक ने पुलिस को बताया कि नीरज शराब के नशे में धुत था। आखिरी बार नीरज को खेड़ा निवासी चंदन के ऑटो में बैठाकर किच्छा जाते हुए देखा गया। इसके बाद टीम ने चंदन चौधरी के बारे में जानकारी ली तो पता चला कि टेम्पो चालक पूर्व में भी देह व्यापार के मामले में जेल जा चूका है और वारदात के दिन से वह गायब है।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने संदिग्ध ऑटो चालक को मोदी मैदान से गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 28 अक्टूबर रात्रि में नीरज पंत नशे की हालत में था, उसे लगा था कि नीरज पंत के पास काफी पैसा है। इसीलिए उसने नीरज को लूटने की योजना बनाई और ऑटो को गंगापुर रोड पर सुनसान स्थान में ले जाने लगा। तभी नीरज ने उसे रोकने का प्रयास किया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया। इस दौरान ड्राइवर ने ऑटो में रखे डंडे से नीरज के सिर पर जोरदार हमला कर दिया और उसका मोबाइल, एटीम, नगदी और पर्स ले कर रुद्रपुर आने लगाय रास्ते में उसका ऑटो भी पलट गया। इस दौरान उसे चोट भी लग गई। आरोपी को कोर्ट में पेश किया जा रहा है।

You Might Also Like

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के जन्म तिथि पर राष्ट्रीय शिक्षा नीति कार्यक्रम का शुभारंभ

संघ से भाजपा तक संगठन निर्माण की लंबी यात्रा, संजय विनायक जोशी का समर्पित सफर

डेढ़ दिन में पूरा कर लिया गया ट्रेकर्स रेस्क्यू ऑपरेशन, जिला प्रशासन ने निभाई मुस्तैदी से जिम्मेदारी

11वां देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2, 3 और 4 अक्टूबर को, कई चर्चित सिने कलाकार होंगे शामिल

तुलाज़ यूनिवर्सिटी में राष्ट्रीय स्तर के 30 घंटे के हैकाथॉन ‘हैक द फ्यूचर 3.0’ का आयोजन

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के जन्म तिथि पर राष्ट्रीय शिक्षा नीति कार्यक्रम का शुभारंभ
  • दुर्गा पूजा से पहले मिंत्रा का बिग फैशन फेस्टिवल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ लाया शानदार फेस्टिव फैशन
  • कैम्ब्रिज की नई ‘एक्सीलेंस सीरीज़’ से आईसीएसई स्कूलों में STEM की पढ़ाई होगी और भी आसान व दिलचस्प
  • संघ से भाजपा तक संगठन निर्माण की लंबी यात्रा, संजय विनायक जोशी का समर्पित सफर
  • द किंग्स स्कूल कैंटरबरी ने बेंगलुरु में की शुरुआत, 1,400 साल की विरासत में जुड़ा नया अध्याय

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?