By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: गोपेश्वर में हुई आभूषण चोरी की गुत्थी सुलझी
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तराखंडदेहरादून

गोपेश्वर में हुई आभूषण चोरी की गुत्थी सुलझी

Lokesh Badoni
Last updated: November 2, 2024 6:42 am
Lokesh Badoni Published November 2, 2024
Share
SHARE

चमोली : वादिनी द्वारा थाना गोपेश्वर पर आकर सूचना दी गयी कि वादिनी दिनाक 29अक्टूबर को अपनी पुत्री से मिलने देहरादून गयी थी। दिनांक 30 अक्टूबर को समय 11.00 बजे वादिनी की किरायेदार द्वारा फोन पर उन्हें सूचना दी कि गोपेश्वर में स्थित उनके घर के दरवाजे का ताला टूटा है। जिससे बाद वे देहरादून से गोपेश्वर पहुँची तो देखा की घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा है व उनकी सास के कमरे में बने स्टोर के लॉकर का ताला तोडकर आभूषण चोरी कर लिये गए व उनके अपने कीमती आभूषण जो एक छोटी अटैची में रखे थे वो भी गायब है। जिनकी कीमत लगभग 35-40 लाख रूपये है।
वादिनी की तहरीर के आधार पर थाना गोपेश्वर में तत्काल मु0अ0सं0- 25/24, धारा-305,331(4) बीएनएस बनाम अज्ञात में अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक चमोली श्री सर्वेश पंवार द्वारा मामले का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए चोरी की घटित घटना का तत्काल अनावरण व चोरी में संलिप्त अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु अवाश्यक दिशा-निर्देश दिये गये एवं तत्काल पुलिस टीमों का गठन किया गया।
आदेशानुसार पुलिस अधीक्षक चमोली के चोरी का खुलासे करने हेतु श्री संजय गर्ब्याल, पुलिस उपाधीक्षक चमोली के महत्वपूर्ण एवं सफल पर्यवेक्षण में गठित पुलिस टीमों द्वारा 100 से अधिक सी0सी0टी0वी कैमरों की गहनता से जांच की गयी तथा क्षेत्र में मुखबिर मामूर कर विस्तृत प्रचार-प्रसार किया गया। गोपेश्वर थाना क्षेत्रान्तर्गत सुरागरसी पतारसी की गई तथा क्षेत्र में अपराध करने वाले अभियुक्तों के सम्बन्ध में मालूमात करने के साथ ही सर्विलांस सेल चमोली की टैक्निकल टीम की सहायता ली गयी।
सीसीटीवी कैमरों की गहनता से जांच करने पर पुलिस टीम को घटना के समय एक संदिग्ध वाहन दिखायी दिया, जिसके पश्चात उक्त वाहन के संबंध में जानकारी जुटायी गयी तथा सीसीटीवी फुटेज एवं तकनीकी सहयोग के आधार पर आज पुलिस टीम द्वारा उक्त चोरी की घटना में संलिप्त 02 नाबालिगों को वाहन संख्या-UK11B5911 (टाटा नेक्सोन) सहित बालखिला चमोली से अपने संरक्षण में लिया गया।
नाबालिगों द्वारा पूछताछ में बताया गया कि वादिनी का नाबालिग पुत्र ही उक्त घटना का मास्टरमांइड है, जिसके पश्चात पुलिस टीम द्वारा वादिनी के नाबालिग पुत्र को देहरादून से संरक्षण में लेते हुए जनपद चमोली लाया गया। जिसके द्वारा बताया कि वो लम्बे समय से ऑनलाइन गेमिंग तथा ट्रेडिंग व मंहगे खर्चे करने का शौकीन है। जिसके लिए उसके द्वारा काफी लोगों पैसे उधार लिए गए थे, उक्त चोरी की घटना में संलिप्त एक नाबालिग से भी उसके द्वारा 50,000/-रू0 उधार लिए गए थे व अन्य लोगों द्वारा भी उस पर लगातार पैसे वापस करने का दबाव बनाया जा रहा था। कर्जे से छुटकारा पाने के लिए नाबालिग द्वारा अपने ही घर में चोरी करने की योजना बनायी गयी, जिसमें उसके द्वारा अपने 02 नाबालिग दोस्तों को यह लालच देकर यह कहकर शामिल कर लिया गया कि उसके घर पर उसकी माँ और दादी के लाखों के गहने है, जिन्हें चोरी कर ऊंचे दाम पर बेचकर वे काफी मुनाफा कमा सकते है। जब उसकी माँ देहरादून चली गयी तथा घर में कोई नहीं था तो इस मौके फायदा उठाकर नाबालिग द्वारा 29 अक्टूबर की रात्रि को अपने दोस्तों को फोन कर घर खाली होने के संबंध में बताया गया व अपने घर की दीवार फांद कर घर की अन्दर जाने व मुख्य दरवाजे की चाबी व स्टोर रूम के लॉकर में रखें अपनी दादी व अटेजी में रखें अपने माँ के गहनों के बारे में जानकारी दी, जिसके पश्चात दोनों नाबालिगों द्वारा ताला तोडकर स्टोर रूम के लॉकर व अटेजी में रखें गहनों की चोरी की गयी एवं फरार हो गए।
चोरी की घटना के सफल अनावरण पर पुलिस उपमहानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र श्री करन सिंह नगन्याल महोदय द्वारा पुलिस टीम को ₹10000 का ईनाम देने की घोषणा की गई है।

You Might Also Like

प्रथम श्वास फाउंडेशन ने रचा सेवा का नया कीर्तिमान, मात्र दो महीनों में 8 जनहितकारी परियोजनाओं की सफल श्रृंखला पूरी

पूर्व जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र राणा को प्रदेश कार्यकारी सदस्य भाजपा मनोनीत होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

जिले में कल से शुरू होगा “SIR शंका-समाधान-संवाद” अभियान

द आर्यन स्कूल में अंतर-सदनीय हिंदी एवं अंग्रेज़ी वाद-विवाद तथा आशुभाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन

डीआईटी विश्वविद्यालय ने दो दिवसीय ‘दीक्षारंभ 2026’ ओरिएंटेशन कार्यक्रम का किया आयोजन 

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • एनएनईएफ और एनएससीबी मेडिकल कॉलेज ने मध्य प्रदेश के पहले सिकल सेल वेलनेस हब का उद्घाटन किया
  • प्रथम श्वास फाउंडेशन ने रचा सेवा का नया कीर्तिमान, मात्र दो महीनों में 8 जनहितकारी परियोजनाओं की सफल श्रृंखला पूरी
  • पूर्व जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र राणा को प्रदेश कार्यकारी सदस्य भाजपा मनोनीत होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
  • जिले में कल से शुरू होगा “SIR शंका-समाधान-संवाद” अभियान
  • द आर्यन स्कूल में अंतर-सदनीय हिंदी एवं अंग्रेज़ी वाद-विवाद तथा आशुभाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?