By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: उत्तरकाशी के बाजारों में पसरा रहा सन्नाटा, समूची घाटी के बाजार रहे बंद, यात्री परेशान
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तराखंडदेहरादून

उत्तरकाशी के बाजारों में पसरा रहा सन्नाटा, समूची घाटी के बाजार रहे बंद, यात्री परेशान

Lokesh Badoni
Last updated: October 25, 2024 11:29 am
Lokesh Badoni Published October 25, 2024
Share
SHARE
  • चप्पे चप्पे पर पुलिस बल तैनात
  • धर्म गुरुओं की अपील पर घरों में पढ़ी गई नमाज

उत्तरकाशी। एक धार्मिक स्थल को हटाने की मांग को लेकर हिंदू संगठनों द्वारा निकाली गई रैली के दौरान हुए बवाल के बाद तनावपूर्ण माहौल है। पुलिस पर हुए पथराव और लाठी चार्ज की घटना के बाद पूरे जनपद में धारा 163 लगा दी गई है तथा चप्पे चप्पे पर पुलिस तैनात है। वही लाठीचार्ज के विरोध में शुक्रवार को पूरी यमुना घाटी के बाजार बंद है जिसका असर गंगा घाटी के बाजार पर भी देखा जा रहा है। तनाव के कारण शुक्रवार को जुमे की नमाज भी अता नहीं हुई तथा लोगों ने घरों में ही नमाज अता की। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुए इस संघर्ष में आठ पुलिस कर्मियों सहित 28 लोग घायल हो गए थे। एसपी उत्तरकाशी का कहना है कि क्षेत्र में अब शांति है तथा किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के लिए धारा 163 लगा दी गई है। क्षेत्र में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात है तथा किसी को भी कानून हाथ में नहीं लेने दिया जाएगा। बीते रोज हुए लाठी चार्ज के विरोध में व्यापार मंडल के आह्वान पर पूरी यमुना घाटी और गंगा घाटी के बाजार बंद हैं तथा किसी की भी दुकान नहीं खुली है। बाजार बंद होने से यात्रियों को भारी परेशानी हो रही है। पुलिस ने कहीं भी लोगों को इकट्ठा नहीं होने दिया। उधर मुस्लिम धर्म गुरुओं द्वारा लोगों से अपील की गई है कि वह शांति व्यवस्था को बनाए रखने में पुलिस की मदद करें तथा जुमे की नमाज के लिए मस्जिद न आकर घरों में ही नमाज अता करें। शुक्रवार को मस्जिद में जुमे की नमाज भी नहीं पढ़ी गई। उधर संघर्ष में घायल स्वामी दर्शन भारती द्वारा भी पुलिस प्रशासन को चेतावनी दी गई थी कि यदि नमाज पढ़ने की इजाजत दी जाती है तो फिर प्रदेश के युवा आरपार की लड़ाई लड़ेंगे और इसकी पूरी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी। जिलाधिकारी और एसपी हालात पर नजर बनाए हुए हैं। क्षेत्र में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है।

You Might Also Like

संघ से भाजपा तक संगठन निर्माण की लंबी यात्रा, संजय विनायक जोशी का समर्पित सफर

डेढ़ दिन में पूरा कर लिया गया ट्रेकर्स रेस्क्यू ऑपरेशन, जिला प्रशासन ने निभाई मुस्तैदी से जिम्मेदारी

11वां देहरादून इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2, 3 और 4 अक्टूबर को, कई चर्चित सिने कलाकार होंगे शामिल

तुलाज़ यूनिवर्सिटी में राष्ट्रीय स्तर के 30 घंटे के हैकाथॉन ‘हैक द फ्यूचर 3.0’ का आयोजन

लंदन पार्लियामेंट में भारत के आध्यात्मिक गुरु आर्यम को एक्सीलेंस फाउंडेशन अवार्ड 2026 से किया गया सम्मानित

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • दुर्गा पूजा से पहले मिंत्रा का बिग फैशन फेस्टिवल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ लाया शानदार फेस्टिव फैशन
  • कैम्ब्रिज की नई ‘एक्सीलेंस सीरीज़’ से आईसीएसई स्कूलों में STEM की पढ़ाई होगी और भी आसान व दिलचस्प
  • संघ से भाजपा तक संगठन निर्माण की लंबी यात्रा, संजय विनायक जोशी का समर्पित सफर
  • द किंग्स स्कूल कैंटरबरी ने बेंगलुरु में की शुरुआत, 1,400 साल की विरासत में जुड़ा नया अध्याय
  • डेढ़ दिन में पूरा कर लिया गया ट्रेकर्स रेस्क्यू ऑपरेशन, जिला प्रशासन ने निभाई मुस्तैदी से जिम्मेदारी

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?