By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: कालूसिद्ध मंदिर शिफ्ट करने की कवायद हुई तेज
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तराखंडदेहरादून

कालूसिद्ध मंदिर शिफ्ट करने की कवायद हुई तेज

Lokesh Badoni
Last updated: October 24, 2024 12:16 pm
Lokesh Badoni Published October 24, 2024
Share
SHARE

नैनीताल। हल्द्वानी में दशकों पुराने प्रसिद्ध कालूसिद्ध मंदिर को शिफ्ट करने की कवायद तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि मंदिर को सड़क से हटाकर करीब 30 फीट पीछे शिफ्ट किया जाएगा, लेकिन मंदिर के महंत मंदिर शिफ्ट करने के पक्ष में नहीं हैं। हालांकि इसके लिए मंदिर प्रबंधन समिति के साथ प्रशासन की एक बार फिर वार्ता होनी है। इसके बाद ही विधि विधान से मंदिर दूसरी जगह पर स्थापित होगा।
बता दें कि हल्द्वानी में नैनीताल रोड का चौड़ीकरण होना है, जिसकी जद में कालूसिद्ध मंदिर भी आ रहा है। इसीलिए कालूसिद्ध मंदिर को शिफ्ट किया जाना है। हालांकि मंदिर के महंत त्रिवेणीगिरि महाराज मंदिर शिफ्टिंग के खिलाफ हैं। महंत त्रिवेणीगिरि महाराज का कहना है कि दशकों पुराना हल्द्वानी का कालूसिद्ध मंदिर लाखों लोगों की आस्था का केंद्र है। इस मंदिर में तीन संतों ने समाधि भी है, जिन्हें शिफ्ट नहीं किया जा सकता। ऐसे में अगर मंदिर के साथ समाधि को शिफ्ट किया जाता है तो आस्था के साथ खिलवाड़ होगा। गौरतलब हो कि कालू सिद्ध बाबा को हल्द्वानी शहर का रक्षक माना जाता है। हल्द्वानी का कालू सिद्ध मंदिर करीब 200 साल पुराना है। मंदिर के अंदर लगा पीपल का पेड़ भी लोगों की आस्था का बड़ा केंद्र है। यहां पर भगवान शनि की दशकों पुरानी मूर्ति भी है। हालांकि मंदिर में स्थित पेड़ को कहां शिफ्ट किया जाएगा, इस पर फैसला होना बाकी है। अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग अशोक कुमार ने बताया कि मंदिर को शिफ्ट करने की कार्रवाई चल रही है। मंदिर कमेटी के साथ बैठक कर ही मंदिर को शिफ्ट किया जाएगा। इसके अलावा कालाढूंगी मार्ग के चौड़ीकरण के साथ ही यहां पर एक फुटओवर ब्रिज भी बनाया जाना प्रस्तावित है। लोनिवि ने इसके लिए प्रस्ताव भी तैयार कर लिया है। इस पर करीब 4.62 करोड़ रुपये खर्च का अनुमान है. इसे जिला अनुमोदन समिति से मंजूरी के बाद रोड सेफ्टी मद के लिए भेजा गया है।

You Might Also Like

प्रथम श्वास फाउंडेशन ने रचा सेवा का नया कीर्तिमान, मात्र दो महीनों में 8 जनहितकारी परियोजनाओं की सफल श्रृंखला पूरी

पूर्व जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र राणा को प्रदेश कार्यकारी सदस्य भाजपा मनोनीत होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

जिले में कल से शुरू होगा “SIR शंका-समाधान-संवाद” अभियान

द आर्यन स्कूल में अंतर-सदनीय हिंदी एवं अंग्रेज़ी वाद-विवाद तथा आशुभाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन

डीआईटी विश्वविद्यालय ने दो दिवसीय ‘दीक्षारंभ 2026’ ओरिएंटेशन कार्यक्रम का किया आयोजन 

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • एनएनईएफ और एनएससीबी मेडिकल कॉलेज ने मध्य प्रदेश के पहले सिकल सेल वेलनेस हब का उद्घाटन किया
  • प्रथम श्वास फाउंडेशन ने रचा सेवा का नया कीर्तिमान, मात्र दो महीनों में 8 जनहितकारी परियोजनाओं की सफल श्रृंखला पूरी
  • पूर्व जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र राणा को प्रदेश कार्यकारी सदस्य भाजपा मनोनीत होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
  • जिले में कल से शुरू होगा “SIR शंका-समाधान-संवाद” अभियान
  • द आर्यन स्कूल में अंतर-सदनीय हिंदी एवं अंग्रेज़ी वाद-विवाद तथा आशुभाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?