By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: एसटीएफ के हत्थे चढ़ा नकली नोटों का सौदागर
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तराखंडदेहरादून

एसटीएफ के हत्थे चढ़ा नकली नोटों का सौदागर

Lokesh Badoni
Last updated: October 19, 2024 6:47 am
Lokesh Badoni Published October 19, 2024
Share
SHARE

देहरादून । उत्तराखंड एसटीएफ की टीम ने नकली नोटों के एक सौदागर को कोतवाली पटेलनगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। आरोपी नकली नोटों के व्यापार के साथ नौकरी दिलाने के लिए फर्जी कॉल सेंटर भी संचालित करता था और रेस्टोरेंट की आड़ में नकली नोटों का कारोबार करता था। आरोपी के कब्जे से नकली नोट बनाने की सामग्री के साथ-साथ 80,000 रुपए के 500-500 के नकली नोट और बिना कटिंग के अर्द्धनिर्मित 14000 रुपए के 500-500 रुपए के नोट बरामद किए गए हैं।
बता दें कि एसटीएफ को सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति देहरादून में नकली नोटों को छापकर बाजार में असली रुपए के रूप में चला रहे हैं, जो त्यौहार होने के कारण अत्यधिक मात्रा में बाजार में खपत किए जा सकते हैं। सूचना मिलने के बाद एसटीएफ की एक टीम सक्रिय हुई और जानकारी एकत्रित की, तो पता चला कि परमित नाम का व्यक्ति (निवासी मूलचंद्र एनक्लेव ) नकली नोट अपने घर पर ही छापकर बाजार में असली रुपए के रूप में चला रहा है। इसके बाद एसटीएफ ने उक्त व्यक्ति पर निगरानी रखी। निगरानी से यह भी पता चला कि यह कैनाल रोड पर अपना रेस्टोरेंट भी चलाता है, जिसकी आड़ में इसके द्वारा बाजार में नकली नोटों की खपत की जा रही है। टीम ने चेकिंग के दौरान परमित कुमार को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी किराये के फ्लैट में प्रिंटर और लैपटाप की सहायता से नकली नोट छापता है और फिर वो नकली नोट का प्रयोग रेस्टोरेंट और बाजार से सामान खरीदने में करता है। ज्यादा कमाई के लिए आरोपी द्वारा
मल्टी टास्क जॉब्स नाम से एक कॉल सेंटर भी संचालित किया जा रहा था, जिसको वह अकेला चलाता है। कॉल सेंटर के लिए विजिंटिंग कार्ड छपवाए गये थे। अलग-अलग वेबसाइट से बेरोजगर युवक और युवतियों के फोन नंबर देखकर उन्हे कॉल करके नौकरी लगाने का झांसा देकर प्रत्येक से 1500 से 2000 रुपए की ठगी की जा रही थी।
एसएसपी एसटीफ नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि अब तक आरोपी ने कितनी मात्रा में नकली नोटों की खपत की है और किन -किन लोगों के साथ ठगी की गई है। इस मामले की जांच की रही है। उन्होंने कहा कि आरोपी के खिलाफ 2022 में थाना सेक्टर 5 नोएडा में 1 फर्जी कॉल सेंटर चलाने का मुकदमा भी दर्ज किया गया है और बाकी जानकारी की जा रही है।

You Might Also Like

प्रथम श्वास फाउंडेशन ने रचा सेवा का नया कीर्तिमान, मात्र दो महीनों में 8 जनहितकारी परियोजनाओं की सफल श्रृंखला पूरी

पूर्व जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र राणा को प्रदेश कार्यकारी सदस्य भाजपा मनोनीत होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

जिले में कल से शुरू होगा “SIR शंका-समाधान-संवाद” अभियान

द आर्यन स्कूल में अंतर-सदनीय हिंदी एवं अंग्रेज़ी वाद-विवाद तथा आशुभाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन

डीआईटी विश्वविद्यालय ने दो दिवसीय ‘दीक्षारंभ 2026’ ओरिएंटेशन कार्यक्रम का किया आयोजन 

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • प्रथम श्वास फाउंडेशन ने रचा सेवा का नया कीर्तिमान, मात्र दो महीनों में 8 जनहितकारी परियोजनाओं की सफल श्रृंखला पूरी
  • पूर्व जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र राणा को प्रदेश कार्यकारी सदस्य भाजपा मनोनीत होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
  • जिले में कल से शुरू होगा “SIR शंका-समाधान-संवाद” अभियान
  • द आर्यन स्कूल में अंतर-सदनीय हिंदी एवं अंग्रेज़ी वाद-विवाद तथा आशुभाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन
  • डीआईटी विश्वविद्यालय ने दो दिवसीय ‘दीक्षारंभ 2026’ ओरिएंटेशन कार्यक्रम का किया आयोजन 

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?