By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: 20 साल बाद एसटीएफ के हाथ आया डकैत
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तराखंडदेहरादून

20 साल बाद एसटीएफ के हाथ आया डकैत

Lokesh Badoni
Last updated: October 19, 2024 6:44 am
Lokesh Badoni Published October 19, 2024
Share
SHARE

गिरोह का सरगना एनकाउंटर में जा चुका मारा
देहरादून। उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने बीस सालों से फरार एक लाख रुपए का इनामी डकैत को गिरफ्तार किया है। उत्तराखंड एसटीएफ ने आरोपी को तमिलनाडु के वेल्लोर जिले से दबोचा है। आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर साल 2004 में हरिद्वार कोतवाली क्षेत्र में स्थित इलाहाबाद बैंक में डकैती डाली थी, तभी से आरोपी फरार चल रहा है। आरोपी का एक साथी टीपू साल 2005 में हरिद्वार पुलिस के एनकाउंटर में मारा गया था।
उत्तराखंड एसटीएफ एसएसपी नवीन सिंह भुल्लर ने प्रेस वार्ता कर पूरे मामले की जानकारी। एसएसपी नवीन सिंह भुल्लर ने बताया कि साल 2004 में हरिद्वार में इलाहाबाद बैंक में बड़ी बैंक डकैती पड़ी थी। इस डकैती कांड का एक बदमाश टीपू तो वारदात के एक महीने बाद ही हरिद्वार पुलिस की मुठभेड़ में मारा गया था, लेकिन दूसरा बदमाश उदय उर्फ विक्रांत निवासी जिला पटना बिहार तब से फरार चल रहा है। वहीं, बाकी के चार आरोपियों को भी हरिद्वार पुलिस ने साल 2005 में गिरफ्तार कर लिया था।
हरिद्वार पुलिस ने आरोपी की धरपकड़ के लिए काफी प्रयास किए। साथ ही आरोपी के घर की कुर्की भी की थी, लेकिन आरोपी पुलिस के हाथ नहीं आ पाया। उत्तराखंड पुलिस ने आरोपी पर एक लाख रुपए का इनाम भी घोषित किया है। लंबे समय से उत्तराखंड एसटीएफ भी फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। इसी बीच उत्तराखंड एसटीएफ के हाथ आरोपी को लेकर बड़ी जानकारी लगी।
उत्तराखंड एसटीएफ को पता चला कि आरोपी तमिलनाडु के वेल्लोर जिले में छिपा हुआ है। इसके बाद उत्तराखंड एसटीएफ की एक टीम तमिलनाडु भेजी गई। उत्तराखंड एसटीएफ की टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर आरोपी के बारे में जानकारी एकत्र की और फिर उसे गिरफ्तार किया। उत्तराखंड एसटीएफ शनिवार 19 अक्टूबर को आरोपी को हरिद्वार लेकर आई।
पुलिस ने बताया कि 17 दिसंबर 2004 को उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में बैंक डकैती की बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया था। चार से पांच बदमाश हरिद्वार कोतवाली क्षेत्र में स्थित बैंक हरिद्वार में तमंचा लेकर घुस थे। बदमाशों ने सभी स्टॉफ को बंधक बनाकर बैंक हॉल में कब्जे में ले लिया और हेड कैशियर व प्रबन्धक परिचालन से कैश स्ट्रांग रूम की चाबी ली।
हेड कैशियर के केबिन और स्ट्रांग रूम से करीब 9 लाख 61 हजार रुपए थे, जिन्हें बदमाश दो बैगों में भरकर ले गए थे। जाते समय बदमाशों ने बैंक के सभी कर्मचारियों को स्ट्रांग रूम में बंद कर दिया था। वारदात के करीब एक महीने बाद गिरोह का सरगमा टीपू यादव पुलिस को गोली से मारा गया था और बाकी के चार भी गिरफ्तार हो गए थे, लेकिन छठवां आरोपी उदय उर्फ विक्रांत फरार चल रहा था।
एसएसपी एसटीफ नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि आरोपी उदय ने हरिद्वार बैंक में डकैती डालने से पहले बिहार के पटना में भी रविन्दर उर्फ अरविंद नाम के व्यक्ति का फिरौती के लिए अपहरण किया था। इस कांड के बाद आरोपी उदय हरिद्वार आ गया था। हरिद्वार में उदय ने जूस की ठेली लगाई थी और फिर अपने साथियों के साथ मिलकर इलाहाबाद बैंक में डकैती डाली थी।
टीपू यादव के मारे जाने के बाद आरोपी उदय बदलकर अपने भाई पवन कुमार के साथ विशाखापट्टनम चला गया था। वहां फुटपाथ पर कपड़े की ठेली लगाकर जीवन यापन करने लगा और फिर उसके बाद वहीं पर ही शादी करके रहने लगा।

You Might Also Like

प्रथम श्वास फाउंडेशन ने रचा सेवा का नया कीर्तिमान, मात्र दो महीनों में 8 जनहितकारी परियोजनाओं की सफल श्रृंखला पूरी

पूर्व जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र राणा को प्रदेश कार्यकारी सदस्य भाजपा मनोनीत होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

जिले में कल से शुरू होगा “SIR शंका-समाधान-संवाद” अभियान

द आर्यन स्कूल में अंतर-सदनीय हिंदी एवं अंग्रेज़ी वाद-विवाद तथा आशुभाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन

डीआईटी विश्वविद्यालय ने दो दिवसीय ‘दीक्षारंभ 2026’ ओरिएंटेशन कार्यक्रम का किया आयोजन 

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • प्रथम श्वास फाउंडेशन ने रचा सेवा का नया कीर्तिमान, मात्र दो महीनों में 8 जनहितकारी परियोजनाओं की सफल श्रृंखला पूरी
  • पूर्व जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र राणा को प्रदेश कार्यकारी सदस्य भाजपा मनोनीत होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
  • जिले में कल से शुरू होगा “SIR शंका-समाधान-संवाद” अभियान
  • द आर्यन स्कूल में अंतर-सदनीय हिंदी एवं अंग्रेज़ी वाद-विवाद तथा आशुभाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन
  • डीआईटी विश्वविद्यालय ने दो दिवसीय ‘दीक्षारंभ 2026’ ओरिएंटेशन कार्यक्रम का किया आयोजन 

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?