By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
Notification Show More
Font ResizerAa
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Reading: धारचूला में बीमार बुजुर्ग महिला को 4 किमी पीठ पर लादकर पहुंचाया हॉस्पिटल
Share
Font ResizerAa
Uttarakhand Ab TakUttarakhand Ab Tak
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Search
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • यूथ
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तराखंडदेहरादून

धारचूला में बीमार बुजुर्ग महिला को 4 किमी पीठ पर लादकर पहुंचाया हॉस्पिटल

Lokesh Badoni
Last updated: October 18, 2024 2:11 pm
Lokesh Badoni Published October 18, 2024
Share
SHARE

दो महीने से बंद पड़ी है सड़क

पिथौरागढ़। उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में आम इंसानों की मुश्किलें भी पहाड़ जैसी ही हैं। यूपी के अलग हुए उत्तराखंड को 24 साल हो चुके हैं, लेकिन अभीतक भी राज्य में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। ऐसी ही एक तस्वीर पिथौरागढ़ जिले के धारचूला क्षेत्र से सामने आई है। यहां बीमार बुजुर्ग महिला को हॉस्पिटल तक पहुंचाने के लिए ग्रामीण चार किलोमीटर पीठ पर लादकर गए। तब जाकर महिला को वाहन मिला और उसे हॉस्पिटल पहुंचाया गया।

सामाजिक कार्यकर्ता और पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष पवन सिंह धामी ने बताया कि मामला धारचूला के ग्राम सभा जुम्मा के पनियार गांव का है। एलागाड़-जुम्मा सड़क पिछले दो माह बंद पड़ी है। जिसके चलते ग्रामीणों को भारी परेशानी हो रही है। गुरुवार को गांव की बुजुर्ग महिला ज्युता देवी पत्नी सुंदर सिंह बीमार हो गई थी, जिस कारण वो चलने में असमर्थ थीं। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से महिला को पीठ पर लादकर धारचूला अस्पताल पहुंचाया गया। पवन सिंह धामी ने बताया कि करीब दो महीने पहले एलागाड़-जुम्मा सड़क पर मलबा आ गया था, तब से सड़क पूरी तरह से बंद है। गांव का मुख्य मार्ग बंद होने से ग्रामीणों को काफी दिक्कतें होती हैं। रोड बंद होने के कारण ग्रामीणों को गैस सिलेंडर भी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। ऐसे में ग्रामीण खुद की गैस सिलेंडर को कंधे पर लेकर कई किलोमीटर तक पैदल चल रहे हैं।

बुजुर्ग और बीमार लोगों को लाने ले जाने के लिए डोली और पीठ का सहारा लेना पड़ रहा है। सड़क के निर्माण के लिए कई बार प्रशासन से गुहार लगा चुके हैं, लेकिन ग्रामीणों की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। सामाजिक कार्यकर्ता पवन सिंह नेगी ने बताया कि सड़क टूटने के चलते लोगों के घरों तक खाद्यान्न और एलपीजी सिलेंडर तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। ग्रामीणों ने सरकार और प्रशासन से सड़क को तुरंत दुरुस्त करने की मांग उठाई है। सामाजिक कार्यकर्ता पवन सिंह पूर्व में भी गांव के बीमार बुजुर्ग और महिलाओं को इस तरह से पीठ पर उठाकर अस्पताल तक पहुंचाते रहे हैं। इसके अलावा ग्रामीणों के राशन और गैस सिलेंडर को भी पहुंचने में मदद कर रहे हैं। कई महीनो से सड़क क्षतिग्रस्त होने से लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है।

You Might Also Like

प्रथम श्वास फाउंडेशन ने रचा सेवा का नया कीर्तिमान, मात्र दो महीनों में 8 जनहितकारी परियोजनाओं की सफल श्रृंखला पूरी

पूर्व जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र राणा को प्रदेश कार्यकारी सदस्य भाजपा मनोनीत होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

जिले में कल से शुरू होगा “SIR शंका-समाधान-संवाद” अभियान

द आर्यन स्कूल में अंतर-सदनीय हिंदी एवं अंग्रेज़ी वाद-विवाद तथा आशुभाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन

डीआईटी विश्वविद्यालय ने दो दिवसीय ‘दीक्षारंभ 2026’ ओरिएंटेशन कार्यक्रम का किया आयोजन 

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • प्रथम श्वास फाउंडेशन ने रचा सेवा का नया कीर्तिमान, मात्र दो महीनों में 8 जनहितकारी परियोजनाओं की सफल श्रृंखला पूरी
  • पूर्व जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र राणा को प्रदेश कार्यकारी सदस्य भाजपा मनोनीत होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
  • जिले में कल से शुरू होगा “SIR शंका-समाधान-संवाद” अभियान
  • द आर्यन स्कूल में अंतर-सदनीय हिंदी एवं अंग्रेज़ी वाद-विवाद तथा आशुभाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन
  • डीआईटी विश्वविद्यालय ने दो दिवसीय ‘दीक्षारंभ 2026’ ओरिएंटेशन कार्यक्रम का किया आयोजन 

Recent Comments

No comments to show.

Categories

  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • देश-विदेश
  • पर्यटन
  • क्राइम
  • संस्कृति
  • शिक्षा
"उत्तराखंड अब तक" हिंदी समाचार वेबसाइट है जो उत्तराखंड से संबंधित ताज़ा खबरें, राजनीति, समाज, और संस्कृति को लेकर प्रस्तुत करती है।
Quick Link
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Address: New Colony, Ranjawala, Dehradun – 248001
Phone: +91 9760762885
Email:
uttarakhandabtaknews@gmail.com
© Uttarakhand Ab Tak. All Rights Reserved | Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?