प्रयागराज में राजस्व निरीक्षक को 10 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा गया। विजिलेंस टीम ने सदर तहसील के राजस्व निरीक्षक रामकृष्ण मिश्र को रंगे हाथ पकड़ लिया। एक महिला की शिकायत पर पहले उसे टीम ने ट्रैप किया। फिर सुभाष चौराहे के पास से खींचकर ले गई।
असल में धूमनगंज के ग्यासउद्दीनपुर की रहने वाली सुमन देवी शिकायत किया था कि उनकी पुश्तैनी जमीन शाहा उर्फ पीपल गांव तहसील सदर प्रयागराज में है। सुमन देवी ने बताया कि पति की मृत्यु के बाद नाम दर्ज हो चुका है। जमीन पर दबंग लोग कब्जा करना चाहते हैं, जिसकी धारा-24 के अन्तर्गत पैमाइश के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था।
Leave a comment
