देहरादून 21 अगस्त 2026 –
विश्व बरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर संयुक्त नागरिक संगठन देहरादून के शिष्टमण्डल ने बरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून प्रमेन्द्र डोभाल से उनके कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात की। बरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभा कक्ष में हुई शिष्टाचार भेंट के पश्चात ‘देहरादून की कानून व्यवस्था में कैसे सुधार हो’ विषय पर संवाद के दौरान सदस्यों ने मुख्य सड़कों एवं बाजारों एवं आवासीय क्षेत्रों के सम्पर्क मार्गों एवं फ्लाईओवरों के आस-पास, सड़कों के किनारे फुटपाथों पर अतिक्रमण के कारण समय पर सड़कों में लगने वाले जाम से लोगों हो रही परेशानी एवं दुर्घटनाओं, असमाजिक तत्वों की जगह-जगह निरंतर चोरी एवं लूटपाट, चेन स्नैचिंग, महिलाओं एवं लड़कियों के छेड़ खानी आदि की घटनाओं की समस्याएं गिनाईं। संवाद कार्यक्रम में कुछ मामलों में अपराधियों के धर-पकड़ एवं अपराधों के खुलासों में त्वरित कार्रवाई की भी सराहना की गई। बरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने उनसे शिष्टाचार मुलाकात करने पहुंचे संयुक्त नागरिक संगठन देहरादून के सभी सदस्यों को विश्व बरिष्ठ नागरिक दिवस की शुभकामनाएं दी तथा कानून – व्यवस्था संबंधित विभिन्न समस्याओं को उनके संज्ञान में लाने के लिए संयुक्त नागरिक संगठन देहरादून के प्रयासों का स्वागत एवं प्रशंसा की। बरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने शिष्टमंडल को बताया कि उनके द्वारा अपराधियों की गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए अनेक कदम उठाए गए हैं तथा थाना-चौकी स्तर पर सभी पुलिस अधिकारियों को अपराधियों के विरुद्ध सूचना मिलते ही तत्परता से कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। संगठन के शिष्टमंडल के सदस्यों ने संवाद के दौरान सभी थाना क्षेत्रों में त अनियंत्रित व तेज गति एवं हाई पावर हार्न बजाकर चलने वाले दुपहिया या अन्य वाहनों के विरुद्ध कठोर चालानी कार्रवाई, वाहनों अकेले रह रहे बुजुर्गों के घरों में पुलिस स्टाप के समय -समय पर सम्पर्क करने, बरिष्ठ नागरिकों के समुचित सम्मान के साथ इनकी समस्याओं को सुनने एवं प्राथमिकता के साथ समाधान करने, सभी थाना क्षेत्रों में बाजारों एवं आवासीय कालोनियों के मुख्य मार्गों पर रात्रि में साइरन एवं हूटर लगे पुलिस वाहनों से भ्रमण करने, सभी क्षेत्रों में रात्रि पुलिस गस्त बढ़ाने एवं आवासीय कालोनियों में किराए पर रह रहे या आवासीय क्षेत्रों के आसपास झुग्गी झोपड़ियों में मजदूर परिवारों के पुलिस सत्यापन करने आदि अनेक सुझाव दिये गये। बरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने शिष्ट मंडल के सभी सुझावों को धैर्यपूर्वक सुना एवं शिष्टट मंडल के सदस्यों को आश्वासन दिया कि कानून व्यवस्था की बेहतरी के लिए सदस्यों के सुझावों पर समग्र विचार करने के उपरांत जन सामान्य को सुरक्षा प्रदान करने एवं अपराधों को नियंत्रित करने के लिए अपराधियों के विरूद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।

बरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिष्टाचार भेंट एवं संवाद कार्यक्रम में दून सिटीजन कौंसिल के जगमोहन मेंहदीरत्ता, जागरुक नागरिक सेवा मंच के नरेश चंद्र कुलाश्री, आदर्श कालोनी आराघर के अध्यक्ष दिनेश भण्डारी, राजकीय पेंशनर संगठन के गिरीश भट्ट, समाजसेवी ठा० रणजीत सिंह कैंतुरा, स्वतंत्रता सेनानी एवं उत्तराधिकारी कल्याण समिति के मुकेश शर्मा, एस०पी० चौहान, समाजसेवी तारा चंद गुप्ता, डा० स्वामी एस० चन्द्रा, यातायात सहकारी समिति के उमेश्वर सिंह रावत, संयुक्त नागरिक संगठन के सचिव अवधेश शर्मा, राज्य आंदोलनकारी – श्रीमती सुलोचना भट्ट, श्रीमती राधा तिवारी, समानता मंच के इंजीनियर वी०पी० नौटियाल, संयुक्त नागरिक संगठन के खुशवीर सिंह, डा० एस०एस० खैरा, उमेश कुमार सक्सेना एवं कुलदीप सिंह सहित अन्य सदस्यों ने प्रतिभाग किया।