आज विश्व शांति मानव कल्यार्थ हेतु श्री कुमदेश्वर नागराज मन्दिर में पुरोला में श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का कलश यात्रा व धर्म के जयकारों के साथ सुभारम्भ हो गया है। कलश यात्रा का शुभारंभ नागराज मन्दिर से पुरोला नगर व छांड़ा खड्ड होते हुए मन्दिर परिसर में विराम दिया गया है। कथा वाचक यमुना पुत्र आचार्य सुरेश उनियाल ने प्रथम दिवस की कथा सुनाते हुए कहा है कि श्रीमद महापुराण एक जीवन ग्रंथ है । यह मानव जीवन का एक अनुपम, उत्कृष्ट एवं आदर्श मार्गदर्शक है। और जीवन का संपूर्ण दर्शन है जीवन एवं जगत की समस्याओं के समाधान है और सफल सार्थक समृद्धि और शांतिपूर्ण जीवन जीने के व्यावहारिक सूत्र है।
आचार्य श्री ने भागवत महात्म्य व भक्ती ज्ञान वैराग्य के कष्ट निवारण की कथा सुनाते हुए कहा है कि भगवान का सानिध्य उनका अनुग्रह भक्ति से ही प्राप्त किया जा सकता है। भक्ति से भगवान भक्त के हृदय में आ विराजते हैं। भागवत कथा का सीधा प्रसारण । यमुना गौ लोक धाम।व केदार टी वी चैनल।। से लाइब प्रसारण होगा । कथा में सेंकड़ों संख्या में मातृशक्ति भक्तजन व नागराज मन्दिर समिति व ब्यापार मण्डल के पदाधिकारी उपस्थित थे।