पुरोला। उतरकाशी
दीपावली पर्व के शुभ अवसर पर पुरोला विधायक दुर्गेश लाल ने यमुना घाटी के पत्रकारों के साथ जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं, विकास कार्यों और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की।

विधायक ने कहा कि लोकतंत्र में पत्रकारिता की महत्वपूर्ण भूमिका है। पत्रकार समाज की आवाज को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने के साथ ही क्षेत्र की समस्याओं और जनभावनाओं को सामने लाने का कार्य करते हैं।
जनसंवाद के दौरान यमुना घाटी में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, रोजगार, पर्यटन और ग्रामीण विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। पत्रकारों ने भी क्षेत्र की समस्याओं और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों को विधायक के समक्ष रखा।
विधायक दुर्गेश लाल ने कहा कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता है। जनप्रतिनिधियों, पत्रकारों और आम जनता के बीच बेहतर संवाद से विकास कार्यों को नई दिशा मिल सकती है।
